सब्सक्राइब करें

Gadgets: मच्छरों की भिनभिनाहट से चाहिए आजादी? घर लाएं ये 5 स्मार्ट गैजेट्स, मिनटों में होगा कीट-पतंगो का सफाया

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Nitish Kumar Updated Sun, 22 Mar 2026 05:07 PM IST
सार

Mosquito Killer Smart Gadgets: गर्मी और मानसून की दस्तक के साथ ही मच्छरों का आतंक भी शुरू हो जाता है। लेकिन इस सीजन पुरानी कॉइल्स और जहरीले स्प्रे को अलविदा कह दीजिए। यहां हम आपको ऐसे स्मार्ट और सुरक्षित गैजेट्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो बिना किसी शोर या केमिकल के आपके घर को मॉस्किटो फ्री बना देंगे।

विज्ञापन
essential home gadgets to keep mosquitoes and pests away 2026 tech news hindi details
घर के मच्छरों का सफाया करेंगे ये स्मार्ट गैजेट्स - फोटो : एआई जनरेटेड
गर्मियों की आहट के साथ ही घरों में मच्छरों की भिनभिनाहट सुनाई देने लगती है। आजकल दिन ढलते ही मच्छर परेशान करने लगते हैं जिसके चलते एक जगह ज्यादा देर बैठना मुश्किल हो जाता है। लेकिन अब मच्छरों और कीड़ों से लड़ने के लिए आपको पुराने जमाने की धुएं वाली कॉइल्स या बदबूदार स्प्रे पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं है।


तकनीक अब इतनी एडवांस हो चुकी है कि आप बिना किसी शोर या जहरीले रसायनों के अपने घर को एक अभेद्य किले में बदल सकते हैं। आइए जानते हैं उन स्मार्ट और कूल गैजेट्स के बारे में जो आपके घर से मच्छरों का पत्ता साफ कर देंगे।
Trending Videos
essential home gadgets to keep mosquitoes and pests away 2026 tech news hindi details
अल्ट्रासोनिक पेस्ट रिपेलर - फोटो : अमेजन
1. अल्ट्रासोनिक पेस्ट रिपेलर (Ultrasonic Pest Repeller)
यह गैजेट किसी जादू से कम नहीं है। यह ऐसी हाई-फ्रीक्वेंसी साउंड वेव्स (ध्वनि तरंगें) छोड़ता है जिन्हें इंसान नहीं सुन सकते, लेकिन मच्छर, चूहे और कॉकरोच के लिए यह किसी डरावने शोर जैसा होता है। इसे बस प्लग में लगाकर स्विच ऑन करना होता है और इससे निकलने वाले साउंड वेव्स अपना काम शुरू कर देते हैं। अल्ट्रासोनिक पेस्ट रिपेलर की सबसे खास बात ये है कि इससे किसी भी तरह का केमिकल नहीं निकलता, जिसके चलते यह आपके स्वास्थ्य के लिए पूरी तरह सेफ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
essential home gadgets to keep mosquitoes and pests away 2026 tech news hindi details
UV लाइट सक्शन ट्रैप - फोटो : अमेजन
2. UV लाइट सक्शन ट्रैप (UV Light Suction Trap)
इसे 'साइलेंट किलर' भी कहा जा सकता है। यह गैजेट अल्ट्रावॉयलेट लाइट का इस्तेमाल करके मच्छरों को अपनी ओर खींचता है और जैसे ही मच्छर पास आते हैं, एक शक्तिशाली पंखा उन्हें नीचे के चैंबर में खींच लेता है जहां वे फंस जाते हैं। यह पेस्ट डिवाइस बेडरूम या छोटे कमरों के लिए सबसे बेहतर होता है और यह पूरी तरह शोर-मुक्त होता है।
 
essential home gadgets to keep mosquitoes and pests away 2026 tech news hindi details
इलेक्ट्रॉनिक जैपर लैंप - फोटो : एआई जनरेटेड
3. इलेक्ट्रॉनिक जैपर लैंप (Electric Zapper Lamp)
इस डिवाइस में मच्छरों को पकड़ने के लिए इलेक्ट्रिक करंट के साथ लाइट का इस्तेमाल किया जाता है। इससे निकलने वाली हल्की नीली रंग की रौशनी मच्छरों को अपनी ओर आकर्षित करती है। जब मच्छर लैंप के सर्किट के करीब आते हैं, उन्हें एक छोटा इलेक्ट्रिक शॉक लगता है जिससे वे वहीं खत्म हो जाते हैं। आजकल बाजार में कई पोर्टेबल और रिचार्जेबल मॉडल्स भी आने लगे हैं। इसे आप बालकनी या गार्डन एरिया में लगा सकते हैं।
विज्ञापन
essential home gadgets to keep mosquitoes and pests away 2026 tech news hindi details
Smart Mosquito Diffuser - फोटो : अमेजन
4. स्मार्ट डिफ्यूजर (Smart Mosquito Diffuser)
अगर आप प्राकृतिक खुशबू पसंद करते हैं, तो स्मार्ट डिफ्यूजर आपके लिए बेस्ट साबित हो सकते हैं। इन्हें आप अपने स्मार्टफोन से कंट्रोल कर सकते हैं। ये नीम, सिट्रोनेला या नीलगिरी जैसे तेलों को धुंध के रूप में फैलाते हैं। इससे घर में एक हल्की सी सुगंध भी फैल जाती है और मच्छर भी भाग जाते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed