सब्सक्राइब करें

जापान की कंप्यूटर लैब में तैयार हुई 'डिजिटल बेटी'

टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 12 Oct 2016 11:17 AM IST
विज्ञापन
digital beti created in a lab in japan
रोबोट साया

बीते साल जापान में एक नई सेलिब्रेटी स्टार का उदय हुआ। किसी आम लड़की की भांति दिखने वाली साया को देखकर यक़ीन ही नहीं होता कि उन्हें टोक्यो के कंप्यूटर लैब में तैयार किया गया है। स्कूल ड्रेस के साथ टाई, झालरदार बाल और मासूमियत के साथ जब साया कहीं से गुजरती है तो लोगों को पता ही नहीं चलता है कि वो में इंसान नहीं हैं। साया को तैयार करने वाली टीम में महिला ग्राफिक आर्टिस्ट यूका इशिकावा कहती हैं,


जब कोई साया को देखता है तो सबसे पहले यही कहता है, 'मुझे तो लगता है कि मैंने इसे कहीं देखा है' या फिर 'अरे ये तो उसकी तरह लगती है'। जब यूका और उनके पति ने एक साथ पहली बार साया की तस्वीर ऑनलाइन साझा की, तब जाकर लोगों को मालूम हुआ कि कंप्यूटर डिज़ाइन से क्या कुछ कमाल किया जा सकता है। 

Trending Videos

जापान की कंप्यूटर लैब में तैयार हुई 'डिजिटल बेटी'

digital beti created in a lab in japan
रोबोट साया

बीते एक साल के दौरान इस दंपत्ति ने साया को परफैक्ट बनाने की दिशा में भी काफ़ी काम किया है। उसके चेहरे मोहरे को कहीं ज्यादा सहज भाव देने की कोशिश के साथ साया का नया वर्जन उन्होंने पेश किया है। यूको इशिकावा कहती हैं, "हमने साया को ज़्यादा मानवीय बनाने के लिए उसके सिर से अंगूठे तक काम किया है।"
साया के नए वर्जन को देखने के बाद दुनिया भर में लोग दंग हैं. एक यूजर ने ट्वीट किया है, "ये तो वास्तविक लड़की की तस्वीर है। एक दूसरे शख़्स ने लिखा है, "मैं उसकी आवाज़ सुनने के लिए और इंतज़ार नहीं कर सकता, वह कैसे चलती है, ये भी देखना है।" एक अन्य शख़्स ने लिखा है, "कमाल है, एकदम वास्तविक लगती है"

विज्ञापन
विज्ञापन

जापान की कंप्यूटर लैब में तैयार हुई 'डिजिटल बेटी'

digital beti created in a lab in japan

यूको इशिकावा ने बताया, 'हम ख़ुद को साया के पैरेंट्स के तौर पर नहीं देखते हैं, लेकिन उसे अपनी बेटी की तरह ही प्यार और लगाव से तैयार किया है'। यूको के मुताबिक़ साया को बनाने के दौरान उनके दिमाग में टोक्यो के शिबुआ इलाके में रहने वाली लड़कियों का ध्यान था। कोशिश ये भी की गई है साया, 17 साल की दिखे। हालांकि साया की कोई उम्र नहीं है।
साया में जापानी महिलाओं में पाए जाने वाले हर अच्छे गुण को शामिल किया गया है। मसलन वह दयालु है, अच्छा लड़की है और नैतिक मूल्यों से भरी हुई है। साथ में क्यूट तो है ही साया।
 

जापान की कंप्यूटर लैब में तैयार हुई 'डिजिटल बेटी'

digital beti created in a lab in japan

हालांकि साया को पहले तैयार करने का इरादा नहीं था, वो महज साइड प्रोजेक्ट भर थीं, एक शार्ट फ़िल्म के कैरेक्टर एक्टर के तौर पर। लेकिन जब उसे लोगों ने हाथों हाथ लिया तो इशिकावा को साया में संभावना दिखी. इशिकावा और उनके पति ने अपनी नौकरी छोड़ दी और पूरी तरह से साया को तैयार करने में जुट गए।
नौकरी से बचाए पैसों से घर की ज़रूरतें पूरी हुईं और बाद में उन्हें कारपोरेट घरानों से मदद भी मिलने लगी। 
 

विज्ञापन

जापान की कंप्यूटर लैब में तैयार हुई 'डिजिटल बेटी'

digital beti created in a lab in japan

इस सप्ताह दोनों साया के पहले एनिमेटेड वर्जन को जापान में होने वाले कंज्यूमर इलेक्ट्रानिक एक्जीबिशन सीईएटीईसी में प्रदर्शित करने वाले हैं। हालांकि इससे संबंधित क्लिप में साया के चलने फिरने में झटका जैसा महसूस किया जा सकता है। इशिकावा इस चुनौती को मानती हैं, "सबसे ज़्यादा मुश्किल तो यही है कि उसके मूवमेंट को कैसे नेचुरल बनाया जाए।"इस चुनौती का हल निकालने में इशिकावा दंपति जुड़े हुए हैं और उनका सपना साया को वर्चुएल ह्यूमन के तौर पर विकसित करने का है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed