Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिवाली पर दिखना है सबसे अलग?: एआई से मुफ्त में मिनटों में तैयार करें अपना फेस्टिव लुक, जानें पांच प्रॉम्प्ट्स

Sat, 07 Nov 2026 11:44 AM IST
जागृति शुक्ला टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति शुक्ला Updated Sat, 07 Nov 2026 11:44 AM IST
सार

दिवाली पर घरों में दीयों और रंग-बिरंगी लाइट्स की रौनक के बीच हर कोई अपनी परफेक्ट तस्वीर लेना चाहता है। फैमिली पूजा हो, ऑफिस की दिवाली पार्टी या दोस्तों के साथ जश्न, हर मौके पर लोग अपने लुक को खास बनाना चाहते हैं, लेकिन इसके लिए हर बार नए आउटफिट पहनकर फोटो खिंचवाने की जरूरत नहीं है। अब एआई की मदद से आप अपनी एक ही फोटो को अलग-अलग पारंपरिक और मॉडर्न फेस्टिव लुक में बदल सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे...
 

विज्ञापन
Diwali AI Photo Prompts, ChatGPT, Gemini Create 5 Stunning Festive Looks
दिवाली एआई फोटो प्रॉम्प्ट्स - फोटो : एआई जनरेटेड
दिवाली पर कोई साड़ी में क्लासिक लुक चाहता है, तो किसी को शरारा या मॉडर्न को-ऑर्ड सेट पसंद आता है, लेकिन अलग-अलग स्टाइल को पहले अपनी फोटो पर आजमाने का मौका मिले तो कैसा रहेगा? अब कई एआई टूल्स से यह संभव है, वह भी एकदम मुफ्त में। इसके लिए बस अपनी फोटो अपलोड करें और कुछ खास प्रॉम्प्ट की मदद से मनचाहा फेस्टिव लुक तैयार कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसके लिए चैटजीपीटी व जेमिनी पर डालने वाले पांच आसान प्रॉम्प्ट के बारे में...
Trending Videos
Diwali AI Photo Prompts, ChatGPT, Gemini Create 5 Stunning Festive Looks
दिवाली एआई फोटो प्रॉम्प्ट्स - फोटो : एआई जनरेटेड
चैटजीपीटी व जेमिनी से फोटो बनाने से पहले ध्यान रखें ये बातें
  • एआई से फोटो बनवाने के बाद भी अक्सर लोगों की शिकायत रहती है कि फोटो अच्छी नहीं बनाई या फिर चेहरा बदल दिया है। तो इसके लिए ध्यान रहे कि फोटो अपलोड करते समय ऐसी तस्वीर चुनें, जिसमें चेहरा साफ दिखाई दे और रोशनी अच्छी हो।
  • साथ ही चेहरा हुबहू रखने के लिए प्रॉम्प्ट में फोटोरियलस्टिक, 'Preserve facial identity' और नेचुरल स्किन टेक्स्चर जैसे शब्द शामिल करें, ताकि AI आपके चेहरे की पहचान और स्किन की वास्तविक बनावट बनाए रखे।

कपड़ों का रंग, फैब्रिक, ज्वेलरी और बैकग्राउंड बदलने के लिए किन प्रॉम्प्ट्स का इस्तेमाल करें?
Diwali AI Photo Prompts, ChatGPT, Gemini Create 5 Stunning Festive Looks
दिवाली एआई फोटो प्रॉम्प्ट्स - फोटो : एआई जनरेटेड
1. अनारकली सूट में दिखेगा रॉयल अंदाज
अगर आप दिवाली की पूजा या फैमिली गेट-टुगेदर के लिए पारंपरिक लुक चाहती हैं, तो अनारकली सूट अच्छा विकल्प हो सकता है। एआई की मदद से आप हैवी एंब्रॉयडरी और मिरर वर्क वाला अनारकली लुक अपनी फोटो में आजमा सकती हैं। इसके लिए इस प्रॉम्प्ट का इस्तेमाल करें...
Edit my photo to show me wearing a beautiful floor-length royal blue georgette Anarkali suit with intricate mirror work, golden gota-patti embroidery and a matching dupatta. Add elegant traditional earrings and a festive Diwali background with glowing diyas. Preserve my exact facial identity, natural skin texture and original pose. Make it photorealistic.
विज्ञापन
विज्ञापन
Diwali AI Photo Prompts, ChatGPT, Gemini Create 5 Stunning Festive Looks
दिवाली एआई फोटो प्रॉम्प्ट्स - फोटो : एआई जनरेटेड
2. शरारा सेट से मिलेगा ट्रेडिशनल और मॉडर्न लुक
दिवाली की पार्टी में कुछ ऐसा पहनना चाहती हैं, जो पारंपरिक होने के साथ स्टाइलिश भी लगे, तो शरारा सेट ट्राई कर सकती हैं। इसमें फ्लेयर्ड पैंट और डिजाइनर कुर्ता आपके लुक को खास बना सकते हैं। इसके लिए यह प्रॉम्प्ट डालें...
Transform my photo into a stylish Diwali festive look featuring a deep wine-colored sharara set with a short embroidered kurta, wide flared pants and delicate sequin detailing. Add elegant statement earrings and soft festive lighting. Keep my face, facial features and pose exactly the same. Ensure realistic fabric details and photorealistic quality.
विज्ञापन
Diwali AI Photo Prompts, ChatGPT, Gemini Create 5 Stunning Festive Looks
दिवाली एआई फोटो प्रॉम्प्ट्स - फोटो : एआई जनरेटेड
3. बनारसी साड़ी में दिखेगा क्लासिक फेस्टिव लुक
त्योहारों पर अक्सर महिलाएं ट्रेडिशनल लुक लेना चाहती हैं, क्योंकि साड़ी का फैशन कभी पुराना नहीं होता। खासकर दिवाली जैसे त्योहार पर बनारसी सिल्क साड़ी आपको पारंपरिक और एलिगेंट लुक दे सकती है। आप एआई से अपनी फोटो में अलग-अलग रंगों और डिजाइन की बनारसी साड़ी आजमा सकती हैं। बस अपनी फोटो के साथ यह प्रॉम्प्ट डालें...
Edit my photo to make me wear an elegant ruby red Banarasi silk saree with intricate golden zari work and a traditional drape. Add a matching blouse, classic gold jewellery and a subtle festive background decorated with diyas. Preserve my original face, facial identity and pose. Keep the saree texture realistic and the overall image photorealistic.
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed