{"_id":"5d6e3ac88ebc3e93b85d0752","slug":"fraudsters-used-artificial-intelligence-to-mimic-ceo-voice-transfer-one-crore-75-lakhs-rupees","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सॉफ्टवेयर से आवाज बदलकर किया CEO को फोन, खाते से उड़ाए 1 करोड़ 75 लाख रुपये","category":{"title":"Tech Diary","title_hn":"टेक डायरी","slug":"tech-diary"}}
सॉफ्टवेयर से आवाज बदलकर किया CEO को फोन, खाते से उड़ाए 1 करोड़ 75 लाख रुपये
टेक डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रदीप पांडे
Updated Tue, 03 Sep 2019 04:33 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
cyber crime
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आर्टिफिशल इंटेलिजेंस (AI) ने पिछले कई सालों में टेक्नोलॉजी को एक नया मुकाम दिया है। AI ने बहुत सारे काम को आसान कर दिया है। जैसे कि आपके मात्र कहने से आपके फोन में मौजूद AI आपके दोस्त को फोन लगा देता है, वहीं गूगल का AI असिस्टेंट तो होटल भी बुक कर दे रहा है, वहीं दूसरी तरफ AI का गलत इस्तेमाल होने लगा है।
2 of 7
Hacker
अब एक ऐसी रिपोर्ट सामने आई है जिसने पूरी दुनिया को चौंका दिया है। हैकर्स ने AI की मदद से एक कंपनी के सीईओ को 2,43,000 डॉलर (करीब 1 करोड़ 75 लाख रुपये) का चूना लगाया है। आइए जानते हैं पूरा मामला...
3 of 7
voice changer
- फोटो : social media
वॉल स्ट्रीट जर्नल की एक रिपोर्ट के मुताबिक हैकर्स ने जर्मनी की एक कंपनी के सीईओ के आवाज की नकल करके ब्रिटेन की एक कंपनी के सीईओ को 2,43,000 डॉलर की ठगी की है। यह घटना पूरी तरह से फिल्मी अंदाज में घटित हुई है। घटना इसी साल मार्च की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
Artificial intelligence
एक दिन ब्रिटेन की एक एनर्जी फर्म के सीईओ को उनकी कंपनी के पैरंट कंपनी के सीईओ का फोन आता है और यहीं सबसे बड़ा खेल होता है क्योंकि यह फोन उनकी पैरंट कंपनी के सीईओ ने नहीं, बल्कि हैकर्स ने की थी और आवाज की नकल करने के लिए हैकर्स ने AI की मदद ली थी।
विज्ञापन
5 of 7
dollar
- फोटो : poundsterlinglive
ऐसे में ब्रिटेन की कंपनी के सीईओ को जरा-सी भी भनक भी नहीं लगती कि वह दूसरी कंपनी के सीईयो से नहीं, बल्कि हैकर्स से बात कर रहे हैं। इसके बाद उन्होंने बातचीत के आधार को बिजनेस डील मानते हुए हंगरी (Hungary) के एक सप्लायर के खाते में पैसे ट्रांसफर कर दिए। रिपोर्ट की मानें तो यह पैसा हंगरी के बाद इन पैसों को मेक्सिको समेत कई देशों में मौजूद बैंक खातों में ट्रांसफर किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।