मुकेश अंबानी की स्वामित्व वाली कंपनी रिलायंस जियो सितंबर की शुरुआत में ही अपनी जियो गीगाफाइबर ब्रॉडबैंड सर्विस से तहलका मचाने की तैयारी में है। 5 सितंबर को जियो गीगाफाइबर के प्लान की घोषणा होने वाली है, वैसे रिलायंस इंडस्ट्रीज की वार्षिक बैठक में यह साफ हो ही गया है कि जियो गीगाफाइबर की शुरुआती कीमत 700 रुपये और अधिकतम 10,000 रुपये होगी। वहीं लॉन्चिंग से पहले एक रिपोर्ट सामने आई है जिसमें बीटा यूजर्स को बड़ा मिलने की बात कही गई है। आइए जानते हैं इसके बारे में...
2 of 5
jio gigafiber plans
- फोटो : JIO
इस बात से तो आप वाकिफ ही हैं कि रिलायंस जियो अपने गीगाफाइबर की टेस्टिंग देश के कई बड़े शहरों में कर रही है। कंपनी ने इसकी टेस्टिंग के लिए कई हजार बीटा यूजर्स बनाए हैं जो इसकी टेस्टिंग कर रहे हैं। अब रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि जो लोग जियो गीगाफाइबर की पहले से टेस्टिंग कर रहे हैं उन्हें कंपनी शुरुआती दो महीने फ्री सेवा देगी।
इस लिंक पर क्लिक करके पढ़ें जियो गीगाफाइबर के बारे में पूरी जानकारी
3 of 5
jio gigafiber
- फोटो : my smart price
टाइम्स की रिपोर्ट में कहा गया है कि प्रीव्यू ऑफर के तहत जियो गीगाफाइबर यूजर्स से शुरुआती दो महीने पैसे नहीं लिए जाएंगे। बता दें कि फिलहाल प्रीव्यू ऑफर (बीटा) के तहत 2,500 रुपये सिक्योरिटी के तौर पर लिए जा रहे हैं जिसमें 1,000 रुपये इंस्टॉलेशन चार्ज के रूप में शामिल हैं।
4 of 5
jio gigafiber
- फोटो : jio
बता दें कि जियो गीगाफाइबर की बीटा टेस्टिंग फिलहाल दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, जयपुर, हैदराबाद, सूरत, वड़ोदरा, चेन्नई, नोएडा, गाजियाबाद, भुवनेश्वर, वाराणसी, इलाहाबाद, बंगलूरू, आगरा, मेरठ, लखनऊ, जमशेदपुर, हरिद्वार, गया, पटना, पोर्ट ब्लेयर और पंजाब जैसे शहर शामिल हैं।
5 of 5
Jio GigaFiber
- फोटो : jio
प्रीव्यू प्रोग्राम के तहत 2,500 रुपये सिक्योरिटी प्लान में सिंगल बैंड राउटर मिल रहा है और इसमें 50Mbps की स्पीड मिल रही है। वहीं 4,500 रुपये की सिक्योरिटी प्लान में डुअल बैंड राउटर मिलेगा और इंटरनेट की स्पीज 100Mbps होगी।