{"_id":"62064345177ee10ce06f059a","slug":"future-tech-what-is-cyborg-technology-and-how-will-it-change-the-future","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Cyborg: क्या भविष्य में साइबोर्ग बन जाएगा इंसान? जानिए कैसे ये तकनीक बदल देगी मनुष्य के आने वाले कल की तस्वीर","category":{"title":"Tech Diary","title_hn":"टेक डायरी","slug":"tech-diary"}}
Cyborg: क्या भविष्य में साइबोर्ग बन जाएगा इंसान? जानिए कैसे ये तकनीक बदल देगी मनुष्य के आने वाले कल की तस्वीर
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Fri, 11 Feb 2022 05:38 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
क्या भविष्य में साइबोर्ग बन जाएगा इंसान?
- फोटो : Istock
हमारे इवोल्यूशन की शुरुआत एक छोटे से बैक्टीरिया से हुई थी। रेंडम नेचुरल सेलेक्शन की इस करोड़ों साल की प्रोसेस के कारण ही आज हम इंसान बन पाए हैं। आने वाले भविष्य में हमारी उन्नति कैसी होगी? उसका निर्णय भी नेचुरल सेलेक्शन के आधार पर ही होगा या शायद नही? इंसान आज उस मुहाने पर खड़ा है, जहां पर यह तय कर पाना मुश्किल हो गया है कि हमारी क्रमागत उन्नति का स्वरूप आगे कैसा होने वाला है? क्या अब हम रेंडम नेचुरल सेलेक्शन के आधार पर ही आगे बढ़ेंगे या इंसान यह खुद तय करेगा कि आने वाले भविष्य में उसका रंग, रूप, सोचने और समझने की शक्ति कैसी होगी? बायोलॉजी, फिजिक्स और तकनीक के क्षेत्र में ऐसी खोजें हो रही हैं, जो शायद हमें आगे भविष्य में साइबोर्ग बना दे। एलन मस्क की निजी कंपनी न्यूरालिंक इस क्षेत्र में पिछले कुछ सालों में कई बड़ी खोजों को अंजाम दिया है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं क्या होते हैं साइबोर्ग और कैसे आने वाले वक्त में तकनीक हमारे स्वरूप को बदलने वाली है?
Trending Videos
2 of 5
क्या भविष्य में साइबोर्ग बन जाएगा इंसान?
- फोटो : Istock
साइबोर्ग भविष्य के मानव को लेकर एक परिकल्पना है। भविष्य में साइबोर्ग वो इंसान होंगे, जिनके शरीर के भीतर कई तरह की मशीनें और ब्रेन चिप लगी होंगी। इन मशीनों और ब्रेन चिप की मदद से इंसान की शारीरिक और मानसिक क्षमता आज के मुकाबले कई गुना ज्यादा बढ़ जाएगी। इस दिशा में कई काम हो रहे हैं। न्यूरालिंक में काम कर रहे वैज्ञानिक एक खास तरह की चिप को बना रहे हैं, जो कि सीधे आपके मस्तिष्क के न्यूरल नेटवर्क से जुड़े होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
क्या भविष्य में साइबोर्ग बन जाएगा इंसान?
- फोटो : Istock
इस चिप की मदद से भविष्य में इंसानों के व्यवहार, उनकी सोचने समझने की क्षमता और शारीरिक शक्ति को बढ़ाया या घटाया जा सकेगा। एलन मस्क का कहना है कि आने वाले भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का एक बहुत बड़ा खतरा इंसानों के समक्ष खड़ा है। ऐसे में इंसानों को इस दुनिया में अपना अस्तित्व बचाने के लिए भविष्य में साइबोर्ग बनना होगा। उसी को ध्यान में रखते हुए हम यह काम कर रहे हैं। हमारी ये तकनीक भविष्य में इंसानों की मानसिक और शारीरिक क्षमता को बढ़ाने का काम करेगी, जिससे वो आने वाले समय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को काउंटर कर सकेंगे।
4 of 5
क्या भविष्य में साइबोर्ग बन जाएगा इंसान?
- फोटो : Istock
ब्रेन चिप तकनीक सदी की सबसे बड़ी क्रांति साबित हो सकती है। इसकी मदद से अपाहिज लोगों को दोबारा ठीक किया जा सकेगा। इसके अलावा इस चिप की सहायता से इंसान के मस्तिष्क और मशीन के साथ एक इंटरफेस बनाने में भी मदद मिलेगी।
विज्ञापन
5 of 5
क्या भविष्य में साइबोर्ग बन जाएगा इंसान?
- फोटो : Istock
इस क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण खोजों को अंजाम दिया गया है। विशेषज्ञ इस बात की बड़ी संभावना जता रहे हैं कि जल्द ही ब्रेन चिप जैसी अवधारण अपना साकार रूप ले लेंगी। इससे आने वाले समय में एक बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X