एपल के ईएमआई कैलकुलेटर के अनुसार, ग्राहक अपनी सुविधा के हिसाब से अलग-अलग ईएमआई चुन सकते हैं। यहां हम सिर्फ तीन, छह, नौ और 12 महीने के प्लान का हिसाब बता रहे हैं। तो 1,64,900 वाले आईफोन 18 प्रो को ईएमआई पर लेने पर हर महीने कितना भुगतान करना होगा? आइए जानते हैं।
2 of 9
आईफोन 18 प्रो
- फोटो : apple
आईफोन 18 प्रो की कितनी है कीमत?
भारत में आईफोन 18 प्रो 256GB मॉडल की शुरुआती कीमत 1,64,900 रुपये है। यह फोन एपल के आधिकारिक ऑनलाइन स्टोर, एपल रिटेल स्टोर्स और अधिकृत रिटेलर्स के जरिए उपलब्ध है।
जो लोग पूरे पैसे एक साथ देने के बजाय, क्रेडिट कार्ड ईएमआई पर आईफोन 18 प्रो खरीदना चाहते हैं, तो कंपनी के ईएमआई कैलकुलेटर में तीन, छह और 12 महीने की अवधि के लिए अलग-अलग मासिक किस्त बताई गई है।
3 of 9
आईफोन 18 प्रो
- फोटो : @theapplehub
तीन महीने की ईएमआई कितनी होगी?
अगर आप आईफोन 18 प्रो लेने के लिए तीन महीने की ईएमआई का ऑप्शन चुनते हैं, तो इसके लिए खरीददार को हर महीनें करीब 56,438 की किस्त देनी होगी।
कम अवधि होने की वजह से इस प्लान में मासिक भुगतान सबसे ज्यादा है। हालांकि, पूरी रकम चुकाने की अवधि सिर्फ तीन महीने रहती है।
4 of 9
आईफोन 18 प्रो
- फोटो : apple
छह महीने की ईएमआई का हिसाब
अगर आप इसकी ईएमआई छह तक भरना चाहते हैं, तो आईफोन 18 प्रो लेने वाले व्यक्ति को हर महीने ₹28,779 की किस्त देनी होगी। इस विकल्प में तीन महीने वाले प्लान की तुलना में मासिक भुगतान कम हो जाता है, जबकि भुगतान की अवधि बढ़कर छह महीने हो जाती है।
5 of 9
आईफोन 18 प्रो
- फोटो : apple
नौ महीने की ईएमआई कितनी होगी?
अगर आईफोन 18 प्रो 256GB को 9 महीने की ईएमआई पर खरीदते हैं, तो हर महीने 19,564 की किस्त देनी होगी। यह ईएमआई भी 15.99 प्रतिशत प्रति वर्ष की क्रेडिट कार्ड EMI दर पर आधारित है। यानी नौ महीने का प्लान छह महीने की तुलना में मासिक किस्त कम करता है, जबकि 12 महीने के विकल्प में मासिक भुगतान 14,961 रहता है।