फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

iPhone 8, iPhone 8 Plus के साथ JIO के 70% बायबैक ऑफर के लिए ये हैं तीन शर्तें

Fri, 29 Sep 2017 02:10 PM IST
amarujala.com- Written By: प्रदीप पाण्डेय
amarujala.com- Written By: प्रदीप पाण्डेय Updated Fri, 29 Sep 2017 02:10 PM IST
विज्ञापन
iPhone 8 and iPhone 8 Plus goes to sale in India with jio 70 buyback offer, but there is a catch
iPhone 8 jio offer

iPhone 8 और iPhone 8 Plus की बिक्री आज से भारत में शाम 6 बजे से अमेजॉन, फ्लिपकार्ट, जियो स्टोर, जियो.कॉम, जियो ऐप से शुरू होगी। आईफोन की लॉन्चिंग जियो की ओर से मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी कर रहे हैं। इवेंट की शुरुआत हो चुकी है। दोनों आईफोन के साथ जियो की ओर से कैशबैक और बायबैक ऑफर दिए जा रहे हैं लेकिन इसके लिए कई शर्तें भी हैं। अगली स्लाइड में जानें पहली शर्त।

iPhone 8 and iPhone 8 Plus goes to sale in India with jio 70 buyback offer, but there is a catch
iPhone 8 jio offer

आईफोन 8 और आईफोन 8 प्लस के साथ 1 साल बाद 70 फीसदी बायबैक ऑफर लेने के लिए आपको अपने आईफोन में रिलायंस जियो का ही सिम 1 साल तक यूज करना होगा, नहीं तो बायबैक गारंटी नहीं मिलेगी। अगली स्लाइड में जानें दूसरी शर्त।
 

iPhone 8 and iPhone 8 Plus goes to sale in India with jio 70 buyback offer, but there is a catch

1 साल बाद 70 फीसदी बायबैक ऑफर लेने के लिए आपको आईफोन 8 या आईफोन 8 प्लस के साथ जियो सिम में हर महीने 799 रुपये का रिचार्ज कराना होगा जिसमें आपको 28 दिनों के लिए 90 जीबी डाटा (रोज 3 जीबी), मैसेज, जियो ऐप का सब्सक्रिप्शन, फ्री कॉल्स मिलेंगे। यह प्लान पोस्टपेड और प्री-पेड यूजर्स दोनों के लिए है। अगली स्लाइड में जानें 1 साल बाद कितना पैसा वापस मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
iPhone 8 and iPhone 8 Plus goes to sale in India with jio 70 buyback offer, but there is a catch
iPhone 8, iPhone 8 Plus and iPhone X

अगर आपने आईफोन 8 प्लस का 256 जीबी वाला वेरियंट खरीदा है तो आपको 1 साल बाद बायबैक गारंटी ऑफर के तहत 60,200 रुपये वापस मिल जाएंगे। वहीं इसके बाद जीएसटी चार्ज भी कटेगा। यानी जीएसटी काट कर आपको 49,900 रुपये वापस मिलेंगे। अगली स्लाइड में जानें दोनों फोन की तीसरी शर्त और असली कीमत।

विज्ञापन
iPhone 8 and iPhone 8 Plus goes to sale in India with jio 70 buyback offer, but there is a catch
iPhone 8

बायबैक के लिए वही यूजर्स क्लेम कर सकेंगे जिन्होंने 22 सितंबर से 29 सितंबर की शाम 5.59 मिनट तक प्री-बुकिंग कराई है। बता दें कि आईफोन 8 की कीमत- 64 जीबी- 64,000 रुपये और 256 जीबी 77,000 रुपये है। आईफोन 8 प्लस की कीमत- 64 जीबी- 73,000 रुपये और 256 जीबी 86,000 रुपये है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed