{"_id":"5cc29a75bdec22141e225338","slug":"irctc-epaylater-service-launched-for-reserved-and-tatkal-tickets-bookings","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IRCTC की शानदार सुविधा का उठाएं फायदा, बिना पेमेंट किए बुक करें टिकट","category":{"title":"Tech Diary","title_hn":"टेक डायरी","slug":"tech-diary"}}
IRCTC की शानदार सुविधा का उठाएं फायदा, बिना पेमेंट किए बुक करें टिकट
टेक डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रदीप पांडे
Updated Fri, 26 Apr 2019 11:29 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
IRCTC ePayLater service
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आप में से शायद ही कोई ऐसा होगा जो रेल से सफर नहीं करता होगा। कई लोग ऐसे होंगे जो काउंटर से टिकट खरीदते होंगे और कई लोग आईआरसीटीसी की वेबसाइट से खुद ही ऑनलाइन टिकट बुक करते होंगे। ऑनलाइन बुकिंग के दौरान सबसे बड़ी समस्या पेमेंट को लेकर होती है। कई बार पेमेंट में ही इतना समय लग जाता है कि टिकट वेटिंग लिस्ट में चला जाता है। इसी दिक्कत को दूर करने के लिए आईआरसीटीसी ने एक नई सुविधा लॉन्च की है जिसके जरिए आप बिना भुगतान किए टिकट बुक कर सकेंगे। आइए जानते हैं इसके बारे में...
2 of 6
IRCTC ePayLater
दरअसल IRCTC ने अर्थशास्त्र प्राइवेट लिमिटेड के पायलेट प्रोजेक्ट ई-पे लेटर (ePaLater) के साथ साझेदारी की है ताकि रेल से सफर करने वाले यात्री बिना भुगतान किए टिकट बुक कर सकें और बाद में पैसे दे सकें। इसकी ई-पे लेटर की जानकारी आईआरसीटीसी ने ट्वीट करके दी है।
3 of 6
irctc
इस सुविधा के तहत आप बुकिंग के दौरान बिना पैसे दिए टिकट ले सकते हैं, हालांकि इसका मतलब यह नहीं है कि आपको फ्री में टिकट मिलेगा। टिकट बुकिंग के बाद आपको 14 दिन का समय मिलेगा जिसके अंदर आपको टिकट की कीमत का भुगतान करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
IRCTC ePayLater
वहीं इस सुविधा के तहत ग्राहकों को 3.5 प्रतिशत का सर्विस चार्ज देना होगा, वहीं यदि आप 14 दिन के बाद भुगतान करते हैं तो आपको ब्याज भी देना होगा। इसके अलावा यदि आप तय समय यानि 14 दिन के अंदर भुगतान कर देते हैं तो आपकी क्रेडिट लिमिट भी बढ़ा दी जाएगी। अगली स्लाइड में जानें बिना भुगतान किए टिकट बुक करने का तरीका...
विज्ञापन
5 of 6
IRCTC ePayLater
यदि आपके पास IRCTC का अकाउंट है तो अच्छी बात है और नहीं है तो अपना आईआरसीटी अकाउंट बना लें। इसके बाद अकाउंट लॉगिन करें और टिकट बुक करें। पेमेंट के दौरान आपको इंटरनेट बैकिंग समेत कई विकल्प मिलेंगे। इन्हीं में आपको 7वें नंबर पर pay on delivery/PayLater का भी विकल्प दिखेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।