फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jio, Airtel और Vodafone के इन प्लांस में अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेगा रोज 1.5GB डाटा

Tue, 28 Jan 2020 01:59 PM IST
अजय वर्मा टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला Published by: अजय वर्मा Updated Tue, 28 Jan 2020 01:59 PM IST
विज्ञापन
jio airtel vodafone best prepaid plan offers daily 1.5 gb data and unlimited calls know full list
jio vs airtel vs vodafone

बीते वर्ष के अंत में प्रीपेड प्लांस की कीमत महंगी होने से देश की दिग्गज टेलीकॉम कंपनियों के बीच प्रतिस्पर्धा बढ़ गई थी। यही वजह है कि अब बाजार में जियो, एयरटेल और वोडाफोन के कई सारे डाटा प्लांस मौजूद हैं, जिनको ग्राहक अपने हिसाब से रिचार्ज करा सकते हैं। आज हम आपको तीनों कंपनियों के प्लान के बारे में बताएंगे, जिनमें आप रोजाना असीमित डाटा और कॉलिंग का फायदा उठा सकते हैं। तो आइए जानते हैं इन प्लांस के बारे में...

jio airtel vodafone best prepaid plan offers daily 1.5 gb data and unlimited calls know full list
reliance jio - फोटो : amar ujala

Jio का 399 रुपये वाला प्लान
इस प्लान में आपको प्रतिदिन 1.5 जीबी डाटा के साथ 100 एसएमएस की सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही उपभोक्ता जियो-टू-जियो नेटवर्क पर कॉल कर सकेंगे, लेकिन उन्हें अन्य नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए आईयूसी चार्ज देना होगा। वहीं, इस पैक की वैधता 56 दिनों की है।

jio airtel vodafone best prepaid plan offers daily 1.5 gb data and unlimited calls know full list
AIRtel

एयरटेल का 399 रुपये वाला प्लान
इस प्लान में आपको 1.5 जीबी डाटा के साथ 100 एसएमएस की सुविधा मिलेगी। साथ ही यूजर्स किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकेंगे। इसके अलावा यूजर्स को विंक म्यूजिक और एयरटेल एप का एक्सेस मिलेगा। वहीं, इस पैक की समय सीमा 56 दिनों की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
jio airtel vodafone best prepaid plan offers daily 1.5 gb data and unlimited calls know full list
vodafone
वोडाफोन का 399 रुपये वाला प्लान
इस प्लान में आपको 1.5 जीबी डाटा के साथ 100 एसएमएस की सुविधा मिलेगी। साथ ही यूजर्स किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकेंगे। इसके अलावा यूजर्स को वोडाफोन प्ले और जी5 का एक्सेस मिलेगा। वहीं, इस पैक की समय सीमा 56 दिनों की है। 
विज्ञापन
jio airtel vodafone best prepaid plan offers daily 1.5 gb data and unlimited calls know full list
smartphone - फोटो : social media

किस कंपनी का प्लान है बेहतर
तीनों कंपनियों की बात करें तो एयरटेल और वोडाफोन के प्लान में आपको प्रतिदिन डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही आप मुफ्त में प्रीमियम एप्स का इस्तेमाल कर सकेंगे। वहीं, दूसरी तरफ जियो के प्लान में भी आपको डाटा और कॉलिंग की सुविधा मिलेगी, लेकिन अन्य नेटवर्क पर कॉल करने के लिए आईयूसी चार्ज देना होगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed