फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जियो एनिवर्सरी ऑफर: 120जीबी फ्री डेटा, जियो हॉटस्टार का मुफ्त सब्सक्रिप्शन, साथ में ₹35,000 के फायदे!

Sun, 06 Sep 2026 11:46 AM IST
नीतीश कुमार टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Sun, 06 Sep 2026 11:46 AM IST
सार

रिलायंस जियो अपने ग्राहकों के लिए एक शानदार एनिवर्सरी ऑफर लेकर आया है। कंपनी के 3,599 रुपये वाले सालाना प्लान के साथ अब 120GB बोनस डेटा, JioHotstar सब्सक्रिप्शन, शॉपिंग वाउचर्स और 35 हजार रुपये का Google AI Pro का फायदा बिल्कुल मुफ्त मिल रहा है।

विज्ञापन
jio anniversary offer 3599 plan get 120gb bonus data google ai pro jio tv pro voucher jio hotstar mobile subs
जियो का एनिवर्सरी ऑफर (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : एआई जनरेटेड
टेलीकॉम बाजार में बढ़ती रिचार्ज कीमतों के बीच, रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने अपने करोड़ों ग्राहकों को एक शानदार तोहफा दिया है। कंपनी अपनी सालगिरह के मौके पर एक मेगा एनिवर्सरी ऑफर लेकर आई है, जिसमें ग्राहकों को ढेरों मुफ्त सुविधाएं दी जा रही हैं। अगर आप बार-बार रिचार्ज के झंझट से बचना चाहते हैं, तो जियो का 3,599 रुपये वाला सालाना प्रीपेड प्लान इस वक्त सबसे बेहतरीन और फायदे का सौदा बन गया है। आइए जानते हैं इस धांसू प्लान के साथ मिलने वाले बंपर फायदों के बारे में।
jio anniversary offer 3599 plan get 120gb bonus data google ai pro jio tv pro voucher jio hotstar mobile subs
3,599 रुपये वाले प्लान के जबरदस्त फायदे - फोटो : एआई जनरेटेड
3,599 रुपये वाले प्लान के जबरदस्त फायदे
यह जियो का एक एनुअल प्लान है, जो पूरे 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। अगर इसका रोजाना का खर्च निकालें, तो यह मात्र 9.86 रुपये पड़ता है। इस प्लान में आपको हर दिन 2.5GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है, जिसका मतलब है कि आपको सालभर में कुल 912.5GB डेटा मिलेगा। इसके साथ ही किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और रोजाना 100 SMS की सुविधा भी शामिल है। जो ग्राहक जियो के 5G नेटवर्क कवरेज एरिया में हैं और उनके पास 5G स्मार्टफोन है, वे बिना किसी रुकावट के अनलिमिटेड 5G डेटा का भी आनंद ले सकते हैं।
jio anniversary offer 3599 plan get 120gb bonus data google ai pro jio tv pro voucher jio hotstar mobile subs
पूरे साल मिलेगा 120GB एक्स्ट्रा डेटा - फोटो : एआई जनरेटेड
पूरे साल मिलेगा 120GB एक्स्ट्रा डेटा
इस एनिवर्सरी ऑफर की सबसे बड़ी खासियत 120GB का बोनस डेटा है। जियो अपने ग्राहकों को हर महीने 10GB एक्स्ट्रा डेटा वाउचर के रूप में देगा। इसका सीधा मतलब यह है कि आपको रोज मिलने वाले 2.5GB डेटा के अलावा यह अतिरिक्त डेटा मिलेगा, जिससे आपका सालाना डेटा बढ़कर 1032.5GB हो जाएगा। इन डेटा बूस्टर को आप MyJio एप में जाकर एक्टिवेट कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
jio anniversary offer 3599 plan get 120gb bonus data google ai pro jio tv pro voucher jio hotstar mobile subs
मिलेगा एंटरटेनमेंट का फुल पैकेज - फोटो : एआई जनरेटेड
मिलेगा एंटरटेनमेंट का फुल पैकेज
मनोरंजन के शौकीनों के लिए भी इस ऑफर में बहुत कुछ है। रिचार्ज के साथ आपको 12 JioTV Pro के वाउचर मुफ्त मिलेंगे, जिनमें से हर एक वाउचर की कीमत 55 रुपये है। इससे आप 1000 से ज्यादा टीवी चैनल देख सकेंगे। साथ ही, JioHotstar Mobile और हॉलीवुड कंटेंट का सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा। ध्यान रहे कि हॉटस्टार का फायदा जारी रखने के लिए मौजूदा प्लान खत्म होने के 48 घंटे के भीतर आपको अपना नंबर दोबारा रिचार्ज करना होगा। इसके अलावा, डेटा सुरक्षित रखने के लिए 50GB का JioAICloud स्टोरेज भी बिल्कुल फ्री दिया जा रहा है।
विज्ञापन
jio anniversary offer 3599 plan get 120gb bonus data google ai pro jio tv pro voucher jio hotstar mobile subs
गूगल जेमिनी - फोटो : अमर उजाला (एआई जनरेटेड)
35,100 रुपये वाला Google AI Pro बिल्कुल फ्री
इस ऑफर का सबसे बड़ा और महंगा आकर्षण Google AI Pro का 18 महीने का सब्सक्रिप्शन है। जियो के मुताबिक, बाजार में इसकी असल कीमत 35,100 रुपये है। इसमें ग्राहकों को Google के एडवांस्ड Gemini AI फीचर्स और 5TB का विशाल क्लाउड स्टोरेज मिलता है। यह शानदार ऑफर 18 साल से ऊपर के उन सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध है, जिनके पास 349 रुपये या उससे ज्यादा का 5G एक्टिव प्लान है। इसे MyJio ऐप के जरिए अपने जीमेल अकाउंट से क्लेम किया जा सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed