ऑनलाइन शॉपिंग में जितना आराम है, खतरा भी उतना ही है। ऑनलाइन शॉपिंग में कब किसको चूना लगा दिया जाएगा, इसकी कोई गारंटी नहीं है। कुछ महीने सोनाक्षी सिंहा को 18 हजार रुपये के हेडफोन की जगह लोहे के टुकड़े डिलिवर हुए थे। वहीं अब एक शख्स ने फ्लिपकार्ट से iPhone 11 Pro मंगाया था लेकिन उसे आईफोन कैमरे के डिजाइन का स्टिकर लगा एक एंड्रॉयड फोन मिला है। आइए जानते हैं पूरे मामले को...
2 of 5
fake iphone 11 pro
- फोटो : ib times
यह पूरा मामला बंगलूरू में रहने वाले राजनीकांत कुशवाहा ने फ्लिपकार्ट से आईफोन 11 प्रो ऑर्डर किया था। एक लंबे इंतजार के बाद उन्हें कंपनी ने फोन डिलिवर किया, लेकिन जब रजनीकांत ने फोन को बॉक्स से निकाला तो उनके होश उड़ गए। फोन के बॉक्स में उन्हें आईफोन 11 प्रो के कैमरे का स्टिकर लगा एक एंड्रॉयड फोन मिला।
3 of 5
fake iphone 11 pro bill
- फोटो : ib times
कुशवाहा ने बताया कि उन्होंने पहले ही पेमेंट कर दिया है। कुशवाहा ने आईफोन 11 प्रो के लिए 93,900 रुपये का पेमेंट किया है। उनका दावा है कि डिलिवर हुआ फोन आईफोन XS की तरह दिख रहा है जबकि वह आईफोन है ही नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
fake iphone 11 pro
- फोटो : ib times
कुशवाहा के मुताबिक फोन में एंड्रॉयड के कई सारे एप्स प्रीलोडेड थे और पीछे की ओर आईफोन 11 प्रो की कैमरे की डिजाइन का स्टिकर लगाया गया था। हालांकि शिकायत के बाद फ्लिपकार्ट ने रजनीकांत को नया फोन देने का वादा किया है।
विज्ञापन
5 of 5
fake phone motorola parle g
- फोटो : social media
हालांकि यह पहला मामला नहीं है जब किसी ई-कॉमर्स साइट से फोन मंगाने पर ठगी हुई है। इससे पहले भी इस तरह कई मामले सामने आए हैं। एक बार तो मुंबई के एक शख्स को मोटोरोला के फोन के बॉक्स में पारले जी का पैकेट मिला था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।