फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सावधान रहें: OnePlus के फोन के बाद अब चार्जर में लगी आग, यूजर का दावा- बम की तरह फटा चार्जर

Mon, 27 Sep 2021 01:39 PM IST
प्रदीप पाण्डेय टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रदीप पाण्डेय Updated Mon, 27 Sep 2021 01:39 PM IST
विज्ञापन
OnePlus Nord 2 warp charger blasted with a huge sound and it blew up the socket
oneplus nord 2 के चार्जर में ब्लास्ट - फोटो : twitter.com/TheGlitchhhh

OnePlus Nord 2 को कंपनी ने भारत में इसी साल जुलाई में लॉन्च किया था और तब से फोन विवादों में ही है। लॉन्चिंग के बाद ही एक यूजर ने दावा किया था कि उनके OnePlus Nord 2 में आग लग गई है, हालांकि बाद में कंपनी के साथ समझौता होने के बाद ट्वीट को डिलीट कर दिया गया। उसके बाद इसी महीने की शुरुआत में दिल्ली के एक वकील के गाउन में OnePlus Nord 2 फट गया जिससे गाउन में आग लग गई। पीड़ित वकील गौरव गुलाटी ने अपने ट्विटर अकाउंट से फोन में आग लगने की कुछ तस्वीरें भी शेयर की थीं, हालांकि अब वनप्लस ने गौरव को ही कानूनी नोटिस भेज दिया है।

OnePlus Nord 2 के चार्जर में हुआ धमाका

OnePlus Nord 2 warp charger blasted with a huge sound and it blew up the socket
oneplus nord 2 के चार्जर में ब्लास्ट - फोटो : twitter.com/TheGlitchhhh

अब जिम्मी जोश (@TheGlitchhhh) नाम के एक यूजर ने ट्वीट करके दावा किया है कि उनके OnePlus Nord 2 के फास्ट चार्जर में जोरदार धमाका हुआ है। जिम्मी के मुताबिक जब चार्जर में आग लगी तो बम के फटने जैसी आवाज आई। जिम्मी ने अपने ट्वीट में कहा है कि वे भाग्यशाली रहे जो उनकी जान बच गई।

OnePlus Nord 2 warp charger blasted with a huge sound and it blew up the socket
oneplus nord 2 के चार्जर में ब्लास्ट - फोटो : twitter.com/TheGlitchhhh

ट्वीट के बाद वनप्लस की ओर से जिम्मी को कहा गया कि किसी सर्विस सेंटर से संपर्क करें। सर्विस सेंटर के एक अधिकारी ने बताया कि वोल्टेज अप-डाउन होने की वजह से चार्जर में आ लगी, हालांकि जिम्मी जोश को एक नया चार्जर दे दिया गया है, लेकिन कस्टमर केयर द्वारा चार्जर में ब्लास्ट के लिए वोल्टेज को जिम्मेदार बताने वाली बात पच नहीं रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिसके फोन में लगी आग, उसे ही जारी हुआ नोटिस

OnePlus Nord 2 warp charger blasted with a huge sound and it blew up the socket
One plus nord 2 5g - फोटो : Twitter@

हाल ही में वनप्लस के नए स्मार्टफोन OnePlus Nord 2 5G को लेकर दिल्ली के एक वकील ने दावा किया था कि उनका फोन बम की तरह फटा था जिसके बाद उनके गाउन में आग लग गई थी। वनप्लस ने फोन में आग लगने का दावा करने वाले वकील के खिलाफ ही नोटिस जारी किया है। 

विज्ञापन
OnePlus Nord 2 warp charger blasted with a huge sound and it blew up the socket
OnePlus Nord 2 blast - फोटो : twitter.com/Adv_Gulati1

वनप्लस ने दिल्ली के वकील गौरव गुलाटी को सीज एंड डिसीस्ट (cease and desist) लेटर भेजा है। इस लेटर में कंपनी के जुड़े किसी भी तरह के अपमानजनक वीडियो या अपमानजनक बयान बनाने या प्रकाशित करने की मांग की गई। इसके अलावा पहले के भी हटाने को कहा गया है। वकील गौरव गुलाटी ने भी वनप्लस की ओर से भेजे गए लीगल नोटिस की जानकारी ट्वीट करके दी है। बता दें कि जब किसी से गैरकानूनी गतिविधियों को रोकने की मांग करनी होती है तब उसे सीज एंड डिसीस्ट लेटर भेजा जाता है। वनप्लस ने कहा है कि वह इस मामले को सुलझाने के लिए कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed