फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Oppo F11 Pro का एवेंजर्स लिमिटेड एडिशन भारत में हुआ लॉन्च, जानिये कीमत

Sat, 27 Apr 2019 12:37 AM IST
Bani Kalra बनी कालरा, अमर उजाला
बनी कालरा, अमर उजाला Published by: Bani Kalra Updated Sat, 27 Apr 2019 12:37 AM IST
विज्ञापन
Oppo F11 Pro Marvels Avengers Limited Edition launched in india
Oppo F11 Pro

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Oppo ने अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन Oppo F11 Pro का एवेंजर्स लिमिटेड एडिशन लॉन्च किया है। कंपनी ने मार्वल स्टूडियोज की साझेदारी में इस फोन को पेश किया है। आइये जानते हैं क्या कुछ नया और खास है इसमें...

Oppo F11 Pro Marvels Avengers Limited Edition के फीचर्स

Oppo F11 Pro Marvels Avengers Limited Edition launched in india
Oppo F11 Pro Marvels Avengers Limited Edition

Oppo ने F11 Pro के इस स्पेशल एडिशन को नई फिल्म Avengers: Endgame के सेलिब्रेशन के रूप में लांच किया है, अब चूंकि यह स्पेशल एडिशन है तो Oppo ने F11 Pro के लुक्स को काफी खास बनाया है, इसके लिए इसके बैक में हेक्सागोनल पैटर्न में ब्लू कलर दिया गया है साथ ही रेड कलर में एवेंजर्स का लोगो भी लगाया है। F11 Pro एवेंजर्स लिमिटेड एडिशन के साथ Oppo फोन के साथ एक कलेक्शन सर्टिफिकेट, एक थर्मो-प्रिंटेड एवेंजर्स लोगो और एक कैप्टन अमेरिका इंस्पायर्ड ब्लैक केस दे रही है।

कीमत और वेरिएंट

Oppo F11 Pro Marvels Avengers Limited Edition launched in india
Oppo F11 Pro Avengers Endgame Edition
Oppo F11 Pro एवेंजर्स लिमिटेड एडिशन सिर्फ 6GB रैम और 128GB स्टोरेज ही मिलेगा। बात कीमत की करें तो कंपनी ने इसकी कीमत 27,990 रुपये रखी है। 1 मई से इस फोन की बिक्री अमेज़न इंडिया पर शुरू हो जाएगी।
आपको बता दें कि पिछले महीने (मार्च) में कंपनी ने रेगुलर F11Pro को लांच किया था जिसकी कीमत 24,990 रखी थी। जबकि F11 की कीमत 19,990 रुपये थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

Oppo F11 Pro Avengers Endgame Edition के स्पेसिफिकेशन्स

Oppo F11 Pro Marvels Avengers Limited Edition launched in india
Oppo F11 Pro Avengers Endgame Edition

इस स्मार्टफोन में 6.5 इंच का फुल एचडी प्लस फुल व्यू डिस्प्ले दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए इसके रियर में 48MP+5MP का डुअल कैमरा सेटअप है। फोन में अलट्रा नाइट और ब्रिलियंट पोट्रेट मोड मिलेगा। सेल्फी के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का पॉप अप सेल्फी कैमरा दिया है। कैमरे के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का सपोर्ट मिलेगा। कंपनी ने पॉपअप कैमरे को राइजिंग कैमरा नाम दिया है। परफॉरमेंस के लिए इसमें MediaTek Helio P70 दिया है। यह फोन 6 जीबी रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है। इसमें 4000 एमएएच की बैटरी दी गई है, और यह VOOC 3.0 चार्जिंग के साथ है कंपनी का दावा है कि फोन 20 मिनट में फुल चार्ज हो जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed