{"_id":"5cc2d371bdec2214593ab1af","slug":"dubai-based-indian-wins-mclaren-sportscar-worth-rs-2-crore-in-a-contest-due-to-a-mobile-number","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मोबाइल नंबर ने बदल दी पंजाब के बलवीर की तकदीर, आज 2 करोड़ की कार में घूम रहे","category":{"title":"Tech Diary","title_hn":"टेक डायरी","slug":"tech-diary"}}
मोबाइल नंबर ने बदल दी पंजाब के बलवीर की तकदीर, आज 2 करोड़ की कार में घूम रहे
टेक डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रदीप पांडे
Updated Fri, 26 Apr 2019 05:09 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
Balvir Singh with his McLaren.
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारत से हर महीने हजारों लोग दुबई नौकरी की तलाश में जाते हैं। कई लोग वहां कई सालों-सालों तक नौकरी करते हैं और कई कुछ ही दिनों वापस आ जाते हैं। पंजाब के बलवीर भी 10 साल पहले दुबई गए थे और आज भी वहां नौकरी कर रहे हैं, लेकिन बलवीर ने यह कभी सपने में भी नहीं सोचा था दुबई जाने के बाद रातों-रातों उनकी किस्मत चमक जाएगी और वह 2 करोड़ की कार में सफर करेंगे। आइए जानते हैं पूरी कहानी...
2 of 6
Emirates Integrated Telecommunications Company (EITC)
दरअसल बात कुछ ऐसी है कि अमीरात इंटीग्रेटेड टेलीकम्यूनिकेशन कंपनी ने ग्राहकों को सेवाएं बंद होने से पहले 31 जनवरी 2019 तक अपने ग्राहकों से मोबाइल नंबर के रजिस्ट्रेशन को रिन्यू करने के लिए कहा था। इसके लिए कंपनी ने एक लकी ड्रॉ का भी आयोजन किया था।
3 of 6
Mclaren 570S sports car
बलवीर भी इसी कंपनी का सिम कार्ड इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में इस कॉन्टेस्ट में बलवीर सिंह भी शामिल थे। कुछ दिन बाद बलवीर के पास कंपनी की तरफ से एक फोन कॉल और मैसेज आया कि उन्होंने 2 करोड़ रुपये की McLaren 570S स्पाइडर कार लकी ड्रॉ में जीत ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
Mclaren 570S Balveer Singh Car Key
इस बात पर को पहले बलवीर को यकीन नहीं हुआ लेकिन जब हकीकत पता चली तो उनकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा कि उन्होंने लकी ड्रा में टॉप प्राइज जीता है। इस कार के बारे में बात करें, तो McLaren 570S स्पाइडर ब्रिटिश कार कंपनी की सबसे सस्ती कार है, जिसकी कीमत 2 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन
5 of 6
Mclaren 570S spider sports car
फॉर्मूला वन से ताल्लुक रखने वाली McLaren दुनिया की सबसे बेस्ट रेसिंग-स्पोर्ट्स कार है। इसके पहली कार McLaren एफ1 थी, जो कई सालों तक दुनिया की सबसे तेज रफ्तार कार रही। McLaren 570S कार में 3.8 लीटर ट्विन टर्बोचार्ज्ड V8 इंजन लगा है, जो 562 बीएचपी की अधिकतम पॉवर और 600 न्यूटन मीटर का टॉर्क पैदा करता है। वहीं इसकी टॉप स्पीड 328 किमी प्रति घंटा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।