सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

PUBG खेलने में ऐसा डूबा कि पानी की जगह तेजाब पी गया

टेक डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रदीप पांडे Updated Thu, 07 Mar 2019 10:20 AM IST
विज्ञापन
PUBG Addiction: 25 year old man busy in PUBG, drinks acid instead of water
pubg mobile

पबजी (प्लेयर्स अननॉन बैटल ग्राउंड) PUBG की दीवानगी अब धीरे-धीरे जानलेवा साबित हो रही है। पबजी को भारत में ब्लू-व्हेल की तरह बैन करने की भी मांग चल रही है, लेकिन अभी पूरी तरह से पबजी गेम पर बैन नहीं लगा है, हालांकि गुजरात सरकार ने इस गेम पर प्रतिबंध जरूर लगा दिया है। पबजी की दीवानगी का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि मध्यप्रदेश में एक युवक पबजी खेलने में इतना डूब गया था कि वह पानी की जगह तेजाब पी गया।

Trending Videos
PUBG Addiction: 25 year old man busy in PUBG, drinks acid instead of water
pubg game - फोटो : Polygon

रिपोर्ट के मुताबिक यह घटना मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा की है जहां एक युवक पबजी खेलने में इतना व्यस्त हो गया था कि वह पानी और तेजाब की बोतल में फर्क नहीं कर पाया और पानी की जगह तेजाब का बोतल उठाकर पी लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
PUBG Addiction: 25 year old man busy in PUBG, drinks acid instead of water
PUBG MOBILE PRE WEDDING PHOTOSHOOT

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट की मानें तो इस हादसे के बाद भी युवक पबजी खेलना नहीं छोड़ रहा है। युवक की उम्र 25 साल है और उसकी शादी हो गई है। युवक का इलाज करने वाले डॉक्टर मनन गोगिया के मुताबिक यह घटना एक महीने पहले की है। तेजाब पीने के बाद युवक को इलाज के लिए नागपुर ले जाया गया था।

PUBG Addiction: 25 year old man busy in PUBG, drinks acid instead of water
pubg game - फोटो : gearnuke.com

गोगिया के मुताबिक उसके पेट में छाले हो गए थे। तेजाब पीने के बाद दो बार उसका इलाज हुआ है। अभी हाल ही में 19 फरवरी को उसका ऑपरेशन किया गया। गोगिया ने यह भी बताया कि तेजाब पीने के बाद इलाज के दौरान भी वह पबजी खेलता रहा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed