फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस हफ्ते लॉन्च होंगे 6 नए स्मार्टफोन: Samsung, Redmi, Vivo, POCO, OPPO और Huawei के नए फोन मचाएंगे धमाल

Mon, 03 Aug 2026 09:44 AM IST
नीतीश कुमार टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Mon, 03 Aug 2026 09:44 AM IST
सार

Upcoming Smartphones: अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने की योजना बना रहे हैं तो थोड़ा इंतजार करना फायदे का सौदा हो सकता है। इस सप्ताह भारतीय और ग्लोबल बाजार में Samsung, Redmi, vivo, POCO, OPPO और Huawei अपने नए स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहे हैं। जानिए किस फोन में क्या होगा खास।

विज्ञापन
upcoming smartphones launch this week samsung redmi vivo poco oppo huawei august 2026 details
इस हफ्ते होगी 6 नए स्मार्टफोन्स की एंट्री - फोटो : एआई जनरेटेड
अगस्त की शुरुआत स्मार्टफोन प्रेमियों के लिए बेहद खास रहने वाली है। 3 अगस्त से 9 अगस्त के बीच कई बड़ी कंपनियां अपने नए स्मार्टफोन पेश करने जा रही हैं। इनमें Samsung, POCO, vivo और Redmi के फोन भारतीय बाजार में दस्तक देंगे, जबकि OPPO और Huawei चीन में अपने नए मॉडल लॉन्च करेंगे। इन स्मार्टफोन्स में बड़ी बैटरी, दमदार प्रोसेसर, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और AI फीचर्स जैसे कई आकर्षक अपग्रेड देखने को मिलेंगे। आइए एक नजर डालते हैं इस सप्ताह लॉन्च होने वाले फोन्स पर...
upcoming smartphones launch this week samsung redmi vivo poco oppo huawei august 2026 details
Samsung Galaxy F70 Pro - फोटो : Samsung

Samsung Galaxy F70 Pro: 6000mAh बैटरी और AI फीचर्स के साथ एंट्री

  • Samsung 3 अगस्त को Galaxy F70 Pro 5G लॉन्च करेगा। इसकी शुरुआती कीमत 25,999 रुपये रखी गई है, हालांकि ऑफर्स के साथ यह कम कीमत पर मिल सकता है।
  • फोन में Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर, LPDDR5X RAM, 6000mAh बैटरी और 50MP ट्रिपल रियर कैमरा मिलेगा। इसके अलावा Super AMOLED FHD+ डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, Google Gemini और Circle to Search जैसे AI फीचर्स भी दिए जाएंगे।
upcoming smartphones launch this week samsung redmi vivo poco oppo huawei august 2026 details
POCO M8 Power - फोटो : पोको

POCO M8 Power: 8000mAh बैटरी वाला नया फोन

  • POCO 4 अगस्त को M8 Power 5G लॉन्च करेगा। कंपनी ने फिलहाल पूरी स्पेसिफिकेशन साझा नहीं की है, लेकिन लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें Snapdragon 4 Gen 4 प्रोसेसर मिल सकता है।
  • फोन में 8000mAh बैटरी, 50MP डुअल रियर कैमरा, 8MP फ्रंट कैमरा और करीब 7 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। इसकी कीमत लगभग 25,000 रुपये तक हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
upcoming smartphones launch this week samsung redmi vivo poco oppo huawei august 2026 details
OPPO A7 Pro Max - फोटो : ओप्पो

OPPO A7 Pro Max: 10,000mAh बैटरी के साथ चीन में लॉन्च

  • OPPO 4 अगस्त को चीन में A7 Pro Max पेश करेगा। इसकी सबसे बड़ी खासियत 10,000mAh की बैटरी होगी, जिसे कंपनी 7 साल तक बेहतर बैटरी हेल्थ बनाए रखने का दावा कर रही है।
  • संभावित स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें Snapdragon 4 Gen 5 प्रोसेसर, 12GB RAM, 6.78 इंच 1.5K OLED डिस्प्ले, 50MP सेल्फी कैमरा और 50MP डुअल रियर कैमरा मिल सकता है।
विज्ञापन
upcoming smartphones launch this week samsung redmi vivo poco oppo huawei august 2026 details
Huawei Nova 16E - फोटो : हुआवै
Huawei Nova 16E: बड़ी बैटरी और Kirin चिपसेट
  • Huawei 5 अगस्त को चीन में Nova 16E लॉन्च करेगा। यह फोन HarmonyOS 6.1 पर चलेगा और इसमें Kirin 8020 प्रोसेसर दिया जाएगा।
  • फोन में 8500mAh बैटरी, 66W फास्ट चार्जिंग, 50MP RYYB कैमरा और 6.84 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलने वाली है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed