{"_id":"6a6eec821ba61359ea0a3ad9","slug":"fridge-cover-why-companies-do-not-recommend-cover-on-top-of-refrigerator-2026-08-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Fridge Cover: फ्रिज के ऊपर कवर लगाने से क्यों मना करती हैं कंपनियां? जानिए इसके पीछे की असली वजह","category":{"title":"Tech Diary","title_hn":"टेक डायरी","slug":"tech-diary"}}
Fridge Cover: फ्रिज के ऊपर कवर लगाने से क्यों मना करती हैं कंपनियां? जानिए इसके पीछे की असली वजह
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नीतीश कुमार
Updated Sun, 02 Aug 2026 12:36 PM IST
सार
Fridge Usage Tips: ज्यादातर घरों में फ्रिज को धूल से बचाने के लिए ऊपर कवर बिछा दिया जाता है, लेकिन क्या यह सही तरीका है? कई कंपनियां ऐसा न करने की सलाह देती हैं। जानिए इसके पीछे की वजह और किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
विज्ञापन
1 of 7
जानिए फ्रिज में क्यों इस्तेमाल नहीं होता कवर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
भारतीय घरों में फ्रिज के ऊपर कपड़े या प्लास्टिक का कवर बिछाना आम बात है। कई लोग इसे धूल से बचाने या फ्रिज की खूबसूरती बनाए रखने के लिए इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि कई रेफ्रिजरेटर बनाने वाली ऐसा करने की सलाह नहीं देते। इसकी वजह सिर्फ सफाई नहीं, बल्कि फ्रिज की परफॉर्मेंस, बिजली की खपत और उसकी उम्र से भी जुड़ी हुई है।
अगर आप भी फ्रिज पर मोटा कवर या मैट बिछाकर रखते हैं, तो पहले यह जान लेना जरूरी है कि इससे क्या नुकसान हो सकते हैं।
2 of 7
Fridge
- फोटो : AdobeStock
फ्रिज को क्यों चाहिए खुली जगह?
रेफ्रिजरेटर के अंदर मौजूद कंप्रेसर लगातार गर्मी पैदा करता है। इस गर्मी को बाहर निकालने के लिए फ्रिज का पूरा ढांचा, खासकर ऊपर और पीछे का हिस्सा, हवा के संपर्क में रहता है।
अगर फ्रिज के ऊपर मोटा कवर, प्लास्टिक शीट या कई सामान रख दिए जाएं, तो गर्मी आसानी से बाहर नहीं निकल पाती। इससे फ्रिज को सामान्य तापमान बनाए रखने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है।
3 of 7
Fridge
- फोटो : AdobeStock
बढ़ सकती है बिजली की खपत
जब फ्रिज के अंदर की गर्मी ठीक से बाहर नहीं निकलती, तो कंप्रेसर लंबे समय तक चलता है। इसका सीधा असर बिजली की खपत पर पड़ सकता है। यानी केवल एक साधारण कवर आपकी बिजली का बिल बढ़ाने की वजह बन सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
Fridge
- फोटो : Instagram
कूलिंग पर भी पड़ सकता है असर
लगातार गर्म रहने की स्थिति में फ्रिज की कूलिंग क्षमता प्रभावित हो सकती है। कई बार लोग शिकायत करते हैं कि फ्रिज पहले जैसी ठंडक नहीं दे रहा, जबकि इसकी वजह गलत तरीके से रखा गया कवर या ऊपर रखा अतिरिक्त सामान भी हो सकता है।
विज्ञापन
5 of 7
फ्रिज की उम्र भी हो सकती है कम
- फोटो : AI
फ्रिज की उम्र भी हो सकती है कम
अगर लंबे समय तक कंप्रेसर पर अतिरिक्त दबाव बना रहे, तो उसके खराब होने का खतरा बढ़ सकता है। कंप्रेसर फ्रिज का सबसे महंगा हिस्सा होता है और इसमें खराबी आने पर मरम्मत का खर्च भी काफी अधिक हो सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।