फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   tecno no bezel smartphone concept ifa 2026 zero border display details

Techno: टेक्नो का यह फोन देख भूल जाएंगे आईफोन, कंपनी ने पहली बार दिखाई 0mm बॉर्डर लेस डिस्प्ले की झलक

Sun, 02 Aug 2026 11:09 AM IST
नीतीश कुमार टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Sun, 02 Aug 2026 11:09 AM IST
सार

Techno Zero Bezel Display Phone: अगर स्मार्टफोन की पूरी फ्रंट साइड सिर्फ स्क्रीन बन जाए तो कैसा होगा? Tecno ने IFA 2026 से पहले ऐसा कॉन्सेप्ट फोन पेश करने का दावा किया है, जिसके डिस्प्ले में आपको बेजल दिखेगी ही नहीं। जानिए यह तकनीक कैसे मौजूदा फ्लैगशिप फोन्स से अलग होगी।

विज्ञापन
tecno no bezel smartphone concept ifa 2026 zero border display details
टेक्नो इस फोन को IFA 2026 में पेश करेगी - फोटो : Tecno

विस्तार

स्मार्टफोन कंपनियां पिछले कई वर्षों से स्क्रीन के चारों ओर मौजूद बेजल को कम करने की कोशिश कर रही हैं। अब इस दौड़ में चीनी स्मार्टफोन कंपनी Tecno ने बड़ा दावा किया है। कंपनी ने एक नए कॉन्सेप्ट स्मार्टफोन से पर्दा उठाया है, जिसमें इंडस्ट्री की पहली 0mm (जीरो मिलीमीटर) बेजल डिस्प्ले मिलने का दावा किया गया है। इस कॉन्सेप्ट डिवाइस को अगले महीने आयोजित होने वाले IFA 2026 टेक शो में प्रदर्शित किया जाएगा।
विज्ञापन


अगर कंपनी का दावा सही साबित होता है, तो यह अब तक का सबसे एज-टू-एज डिस्प्ले अनुभव देने वाला स्मार्टफोन हो सकता है।

कैसा है जीरो बेजल वाला फोन?
  • Tecno का कहना है कि उसके नए कॉन्सेप्ट फोन में डिस्प्ले के चारों तरफ कोई दिखाई देने वाला बेजल नहीं होगा। कंपनी इसे "इंडस्ट्री-फर्स्ट जीरो-मिलीमीटर बॉर्डर" तकनीक बता रही है।
  • विज्ञापन
  • वर्तमान में Apple और Samsung के फ्लैगशिप स्मार्टफोन लगभग 90 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो देते हैं, जबकि Xiaomi और Honor जैसे ब्रांड्स बेहद पतले बेजल और छिपे हुए कैमरे की मदद से यह आंकड़ा करीब 95 प्रतिशत तक पहुंचा चुके हैं। Tecno का दावा है कि उसने इस सीमा को भी पार कर लिया है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन

नई तकनीक बनी बेजल लेस बनाने में मददगार
कंपनी के मुताबिक, फोन को ट्रू बेजल लेस बनाने के लिए डिस्प्ले को नए सिरे से डिजाइन किया गया है। इसमें एडवांस इंटरनल स्टैकिंग और नई स्क्रीन पैकेजिंग तकनीक का इस्तेमाल किया गया है, जिससे डिस्प्ले के किनारों पर मौजूद इंटरनल सर्किट और सुरक्षा के लिए जरूरी जगह को भी बेहद कम किया जा सका है। Tecno का कहना है कि इस फोन का बेजल 0 माइक्रॉन (0mm) है, यानी स्क्रीन के चारों ओर कोई दृश्य बॉर्डर नहीं बचती।

बेहतर व्यूइंग एक्सपीरियंस का दावा
  • कंपनी का मानना है कि बिना बेजल वाली स्क्रीन के कारण वीडियो देखने, गेम खेलने और अन्य विजुअल कंटेंट का अनुभव पहले से कहीं ज्यादा इमर्सिव होगा। स्क्रीन पर किसी तरह का किनारा न होने से यूजर का पूरा फोकस सिर्फ कंटेंट पर रहेगा।
  • हालांकि, यह फिलहाल केवल एक कॉन्सेप्ट डिवाइस है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि बिना बेजल वाले फोन को हाथ में पकड़ने पर टच कंट्रोल और ग्रिपिंग का अनुभव कैसा रहता है। Tecno ने संकेत दिया है कि इस तकनीक में टच सेंसिटिविटी को भी विशेष रूप से बेहतर बनाया गया है।

Tecno फोन्स की नई पहचान बन सकती है यह डिजाइन
  • Tecno का कहना है कि यह तकनीक केवल एक एक्सपेरिमेंट नहीं है, बल्कि आने वाले समय में उसके स्मार्टफोन्स के डिजाइन की नई पहचान बन सकती है। कंपनी का लक्ष्य ऐसे डिवाइस तैयार करना है, जो बाजार में अलग और आसानी से पहचाने जा सकें।
  • फिलहाल Tecno की मौजूदगी पश्चिमी यूरोप और अमेरिका जैसे बाजारों में सीमित है। हालांकि, कंपनी को उम्मीद है कि नई डिस्प्ले तकनीक उसे Honor, Oppo और अन्य ग्लोबल ब्रांड्स के साथ मुकाबला करने का मजबूत अवसर दे सकती है। इस कॉन्सेप्ट स्मार्टफोन से जुड़ी अधिक जानकारी IFA 2026 के दौरान सामने आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed