रिलायंस जियो ने अपने ग्राहकों के लिए दो बेहद सस्ते डेटा और ओटीटी प्लान पेश किए हैं। 149 रुपये और 200 रुपये वाले इन नए रिचार्ज प्लान्स में यूजर्स को एक्स्ट्रा डेटा के साथ यूट्यूब प्रीमियम और प्राइम वीडियो का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा।
देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो अपने 51 करोड़ से ज्यादा ग्राहकों के लिए एक बार फिर शानदार तोहफा लेकर आई है। हर बजट के हिसाब से रिचार्ज प्लान पेश करने वाली इस कंपनी ने अपने विशाल पोर्टफोलियो में दो नए और बेहद सस्ते प्लान जोड़ दिए हैं।
जियो ने ग्राहकों की सहूलियत के लिए अपने प्लान्स की लिस्ट में 149 रुपये और 200 रुपये के दो धमाकेदार प्लान शामिल किए हैं। अगर आपको इंटरनेट पर ज्यादा डेटा की जरूरत होती है और आप वेब सीरीज या फिल्में देखने के शौकीन हैं, तो जियो के ये नए प्लान आपको बहुत पसंद आएंगे। आइए दोनों रीचार्ज पैक के फायदे जानते हैं।
3 of 6
149 रुपये वाला जियो क्रिकेट डेटा पैक
- फोटो : IANS
149 रुपये वाला जियो क्रिकेट डेटा पैक
कई बार ऐसा होता है कि हमारा डेली डेटा लिमिट अचानक खत्म हो जाता है और हमें तुरंत एक्स्ट्रा इंटरनेट की जरूरत पड़ती है। ऐसी स्थिति से निपटने के लिए जियो का 149 रुपये वाला नया प्लान एकदम सही विकल्प है। कंपनी ने इसे एक खास 'क्रिकेट डेटा पैक' के रूप में पेश किया है।
4 of 6
Jio Hotstar
- फोटो : एआई जनरेटेड
इस पैक को रिचार्ज करने पर मोबाइल यूजर्स को पूरे 30 दिनों की वैलिडिटी के साथ 10GB अतिरिक्त हाई-स्पीड डेटा दिया जाता है। इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत डेटा तक ही सीमित नहीं है। इसके साथ कंपनी ग्राहकों को पूरे 90 दिनों के लिए 'जियो हॉटस्टार' का मुफ्त सब्सक्रिप्शन भी दे रही है।
200 रुपये वाला मेगा कंटेंट ऐड-ऑन प्लान
आजकल ओटीटी एप्स पर अलग-अलग सब्सक्रिप्शन के लिए पैसे खर्च करना काफी महंगा पड़ता है, लेकिन जियो का 200 रुपये वाला नया प्लान इस परेशानी को दूर कर देता है। जियो का यह प्लान एक 'मेगा कंटेंट ऐड-ऑन' पैक है, जो सीधे तौर पर आपके काफी सारे पैसों की बचत करेगा।