{"_id":"69f87491051cd924820f7bc0","slug":"reliance-jio-new-149-and-200-rupees-recharge-plans-with-ott-benefits-hindi-2026-05-04","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जियो का नया धमाका: 149 रुपये और 200 रुपये के नए रिचार्ज प्लान लॉन्च, भर-भर के मिलेगा डेटा और फ्री OTT","category":{"title":"Tech Diary","title_hn":"टेक डायरी","slug":"tech-diary"}}
जियो का नया धमाका: 149 रुपये और 200 रुपये के नए रिचार्ज प्लान लॉन्च, भर-भर के मिलेगा डेटा और फ्री OTT
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Nitish Kumar
Updated Mon, 04 May 2026 03:57 PM IST
सार
Jio New Data Plans: रिलायंस जियो ने अपने ग्राहकों के लिए दो बेहद सस्ते डेटा और ओटीटी प्लान पेश किए हैं। इन नए रिचार्ज प्लान्स में यूजर्स को एक्स्ट्रा डेटा के साथ यूट्यूब प्रीमियम और प्राइम वीडियो का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा।
विज्ञापन
1 of 6
जियो ने लॉन्च किए दो नए रीचार्ज प्लान
- फोटो : एआई जनरेटेड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
रिलायंस जियो ने अपने ग्राहकों के लिए दो बेहद सस्ते डेटा और ओटीटी प्लान पेश किए हैं। 149 रुपये और 200 रुपये वाले इन नए रिचार्ज प्लान्स में यूजर्स को एक्स्ट्रा डेटा के साथ यूट्यूब प्रीमियम और प्राइम वीडियो का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा।
देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो अपने 51 करोड़ से ज्यादा ग्राहकों के लिए एक बार फिर शानदार तोहफा लेकर आई है। हर बजट के हिसाब से रिचार्ज प्लान पेश करने वाली इस कंपनी ने अपने विशाल पोर्टफोलियो में दो नए और बेहद सस्ते प्लान जोड़ दिए हैं।
2 of 6
JIO
- फोटो : PTI
जियो ने ग्राहकों की सहूलियत के लिए अपने प्लान्स की लिस्ट में 149 रुपये और 200 रुपये के दो धमाकेदार प्लान शामिल किए हैं। अगर आपको इंटरनेट पर ज्यादा डेटा की जरूरत होती है और आप वेब सीरीज या फिल्में देखने के शौकीन हैं, तो जियो के ये नए प्लान आपको बहुत पसंद आएंगे। आइए दोनों रीचार्ज पैक के फायदे जानते हैं।
3 of 6
149 रुपये वाला जियो क्रिकेट डेटा पैक
- फोटो : IANS
149 रुपये वाला जियो क्रिकेट डेटा पैक
कई बार ऐसा होता है कि हमारा डेली डेटा लिमिट अचानक खत्म हो जाता है और हमें तुरंत एक्स्ट्रा इंटरनेट की जरूरत पड़ती है। ऐसी स्थिति से निपटने के लिए जियो का 149 रुपये वाला नया प्लान एकदम सही विकल्प है। कंपनी ने इसे एक खास 'क्रिकेट डेटा पैक' के रूप में पेश किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
Jio Hotstar
- फोटो : एआई जनरेटेड
इस पैक को रिचार्ज करने पर मोबाइल यूजर्स को पूरे 30 दिनों की वैलिडिटी के साथ 10GB अतिरिक्त हाई-स्पीड डेटा दिया जाता है। इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत डेटा तक ही सीमित नहीं है। इसके साथ कंपनी ग्राहकों को पूरे 90 दिनों के लिए 'जियो हॉटस्टार' का मुफ्त सब्सक्रिप्शन भी दे रही है।
विज्ञापन
5 of 6
JIO
- फोटो : JIO
200 रुपये वाला मेगा कंटेंट ऐड-ऑन प्लान
आजकल ओटीटी एप्स पर अलग-अलग सब्सक्रिप्शन के लिए पैसे खर्च करना काफी महंगा पड़ता है, लेकिन जियो का 200 रुपये वाला नया प्लान इस परेशानी को दूर कर देता है। जियो का यह प्लान एक 'मेगा कंटेंट ऐड-ऑन' पैक है, जो सीधे तौर पर आपके काफी सारे पैसों की बचत करेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।