{"_id":"5a4f88ec4f1c1b47198b5069","slug":"reliance-jio-updated-many-plans-new-offers-28gb-data-at-rs-149-know-all-plans","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Jio ने फिर बदले कई प्लान्स, अब 149 रुपये में मिलेगा 28GB डाटा","category":{"title":"Tech Diary","title_hn":"टेक डायरी","slug":"tech-diary"}}
Jio ने फिर बदले कई प्लान्स, अब 149 रुपये में मिलेगा 28GB डाटा
Sat, 06 Jan 2018 09:51 AM IST
टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 06 Jan 2018 09:51 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
JIO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रिलायंस जियो ने नए साल में एक और धमाका किया है। जियो के इस नए ऑफर्स से एक बार फिर टेलीकॉम बाजार में तहलका मच सकता है। रिलायंस जियो ने इस बार अपने 4 प्लान्स की कीमत में 50 रुपये की कटौती कर दी है। इसके अलावा कंपनी कुछ प्लान्स पर 50 फीसदी ज्यादा डाटा भी दे रही है। अब तो 149 रुपये में 28 जीबी डाटा मिल रहा है। आइए जानते हैं इनके बारे में।
2 of 6
Jio
सबसे पहले 149 रुपये वाले प्लान की बात करते हैं। पहले इस प्लान में केवल 4.2 जीबी डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ जियो ऐप्स के सब्सक्रिप्शन मिलते थे, वहीं अब इस प्लान में 28 दिनों तक रोज 1 जीबी डाटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और सब्सक्रिप्शन मिलेगा।
3 of 6
जियो फोन
- फोटो : SELF
अब 349 रुपये वाले प्लान की बात करें तो इस प्लान में 70 दिनों के लिए 70 जीबी डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ जियो ऐप्स के सब्सक्रिप्शन मिलेंगे। दरअसल कंपनी ने 399 रुपये वाले प्लान की कीमत अब 349 रुपये कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
JIO
वहीं 84 जीबी डाटा वाला 459 रुपये का प्लान अब 399 रुपये का हो गया है। यानी अब आपको 399 रुपये में 84 जीबी डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ जियो ऐप्स के सब्सक्रिप्शन मिलेंगे।
विज्ञापन
5 of 6
सांकेतिक तस्वीर
इसके अलावा 499 रुपये का प्लान अब 449 रुपये का हो गया है। यानी 449 रुपये में अब आपको 91 दिनों के लिए 91 जीबी डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ जियो ऐप्स के सब्सक्रिप्शन मिलेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।