अब मार्क जुकरबर्ग को कर सकेंगे Block
Made in India Jio Phone समेत जानें इस सप्ताह की टेक्नोलॉजी की बड़ी खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फेसबुक पर देंगे विज्ञापन तो व्हाट्सऐप पर आएगा मैसेज
फेसबुक ने क्लिक टू व्हाट्सऐप बटन पेश किया है। इसके जरिए कोई भी विज्ञापनदाता फेसबुक से यूजर्स को अपने व्हाट्सऐप नंबर पर बुला सकता है। दूसरे शब्दों में कहें तो जैसे ही आप फेसबुक पर अपने किसी प्रोडक्ट का विज्ञापन देंगे तो उस विज्ञापन के साथ ही एक send message का बटन मिलेगा। उस बटन पर क्लिक करते ही यूजर्स आपके व्हाट्सऐप नंबर पर पहुंच जाएगा।
LG ने लॉन्च किया नया लैपटॉप LG Gram, 24 घंटे चलेगी बैटरी
LG ने एक नया लैपटॉप लॉन्च किया है जिसकी बैटरी बैकअप को लेकर कंपनी का दावा 23 घंटे का है। कंपनी ने इस लैपटॉप का नाम LG Gram रखा है। एलजी ने इस लैपटॉप के 3 नए वर्जन पेश किए हैं। ग्राम लैपटॉप में 8वें जेनरेशन का आई5 और आई7 प्रोसेसर दिया गया है। साथ ही इस लैपटॉप का वजन सिर्फ 2.4 पाउंड यानी सिर्फ 1.08862 ग्राम है।
गूगल MAPS GO हुआ लॉन्च, कम रैम वाले फोन में भी करेगा सपोर्ट
गूगल मैप्स का गो वर्जन मैप्स गो प्ले-स्टोर पर आ गया है। गूगल ने इस ऐप को हाल ही में नई दिल्ली में आयोजित एक इवेंट में एंड्रॉयड ओरियो (गो एडिशन), फाइल गो ऐप के साथ Maps Go को लॉन्च किया था। इस ऐप के खासियत की बात करें तो 1 जीबी या 512 एमबी रैम वाले फोन में भी आप गूगल मैप्स आसानी से यूज कर सकेंगे।
8GB RAM के साथ नए अवतार में आया Oneplus 5T
Oneplus 5T का नया अवतार स्टार वार्स लिमिटेड एडिशन में भारत में लॉन्च हो गया है। बता दें कि कंपनी ने इस फोन को भारत में Star Wars: The Last Jedi फिल्म रिलीज होने से ठीक पहले पेश किया है। वनप्लस 5टी का यह लिमिटेड एडिशन का बैक पैनल व्हाइट है जिसपर स्टार वार्स का लोगो लगा है। Oneplus 5T के नए स्टार वार्स लिमिटेड एडिशन की भारत में कीमत 38,999 रुपये है।