अगर आप ऑनलाइन पेमेंट करते होंगे तो आपने क्यूआर कोड तो जरूर देखा होगा। दरअसल, दुकानों में किसी उत्पाद या किसी विज्ञापन के ऊपर क्यूआर कोड लगा होता है। ये क्यूआर कोड अजीब से पैटर्न की तरह दिखते हैं। आजकल तो हर छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी दुकानों में ऑनलाइन पेमेंट के लिए क्यूआर कोड का इस्तेमाल किया जा रहा है। आपने भी किया ही होगा, अगर स्मार्टफोन इस्तेमाल करते होंगे तो। लेकिन क्या आप जानते हैं कि क्यूआर कोड आखिर होता क्या है और यह कैसे काम करता है? दरअसल, क्यूआर का फुल फॉर्म क्विक रिस्पांस होता है। इस कोड को तेजी से रीड करने के लिए बनाया गया है। इसका उपयोग किसी खास तरह की जानकारी को सांकेतिक शब्दों में बदलने के लिए किया जाता है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...
जरूरत की खबर: क्यूआर कोड के बारे में ये बातें शायद ही जानते होंगे आप, बहुत काम की है जानकारी
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Sun, 31 Oct 2021 12:14 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन