फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

WhatsApp ने यूजर्स के लिए डार्क मोड किया लॉन्च, ऐसे करें इस फीचर को एक्टिवेट

Wed, 22 Jan 2020 03:45 PM IST
अजय वर्मा टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला Published by: अजय वर्मा Updated Wed, 22 Jan 2020 03:45 PM IST
विज्ञापन
WhatsApp Launch Dark Mode For Android Beta Version Users Know How It Work
whatsapp

इंस्टेंट मैसेजिंग एप व्हाट्सएप (Whatsapp) ने लंबे समय के बाद डार्क मोड (Dark Mode) को एंड्रॉयड बीटा वर्जन के यूजर्स के लिए जारी कर दिया है। इस फीचर के एक्टिवेट होने के बाद व्हाट्सएप का बैकग्राउंड का रंग पूरी तरह डार्क ग्रीन हो जाएगा। वहीं, यूजर्स इस फीचर को थीम सेक्शन में जाकर एक्टिवेट कर सकेंगे। हालांकि, व्हाट्सएप ने अब तक इस फीचर की स्टेबल वर्जन पर लॉन्चिंग को लेकर आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है। तो आइए जानते हैं व्हाट्सएप के डार्क मोड के बारे में विस्तार से...

WhatsApp Launch Dark Mode For Android Beta Version Users Know How It Work
Whatsapp
व्हाट्सएप का डार्क मोड 
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि व्हाट्सएप का डार्क मोड एंड्रॉयड बीटा वर्जन 2.20.13 पर उपलब्ध है। एंड्रॉयड यूजर्स को डार्क मोड इस्तेमाल करने के लिए बीटा वर्जन को अपडेट करना होगा। वहीं, हम इस खबर में दो तरीकों के बारे में बताएंगे, जिससे यूजर्स डार्क मोड का उपयोग कर सकेंगे।
WhatsApp Launch Dark Mode For Android Beta Version Users Know How It Work
Whatsapp

पहले तरीके की बात करें तो आप व्हाट्सएप बीटा वर्जन 2.20.13 के एपीके फाइल (APK) को इंटरनेट से डाउनलोड कर सकते है। लेकिन यह तरीका सुरक्षित नहीं है। वहीं, दूसरी तरफ आप गूगल प्ले के बीटा टेस्टर कार्यक्रम के साथ जुड़कर इस फीचर का इस्तेमाल कर पाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
WhatsApp Launch Dark Mode For Android Beta Version Users Know How It Work
whatsapp

व्हाट्सएप का डार्क मोड ऐसे करें एक्टिवेट 
1. व्हाट्सएप के बीटा वर्जन को ओपन करें। 
2. इसके बात राइट कॉर्नर में मौजूद मैन्यू आइकन पर टैक करें। 
3. अब सेटिंग में जाकर चैट ऑप्शन पर क्लिक करें। 
4. यहां थीम के कई विकल्प दिखाई देंगे, जिसमें से आपको डार्क मोड को चुनना होगा।

विज्ञापन
WhatsApp Launch Dark Mode For Android Beta Version Users Know How It Work
whatsapp
व्हाट्सएप का लो डाटा मोड 
व्हाट्सएप इस फीचर को आईओएस यूजर्स के लिए पेश करेगा। फिलहाल, कंपनी इस फीचर पर काम कर रही है। वहीं, यूजर्स लो डाटा मोड के जरिए डाटा की खपत को कम कर सकेंगे। इससे पहले यह फीचर व्हाट्सएप कॉलिंग के लिए उपलब्ध था।

रिपोर्ट के मुताबिक, जैसे ही आप इस मोड को ऑन करेंगे, तो यह फीचर ऑटो डाउनलोडिंग सेटिंग ऑन होने के बाद भी अपने आप फोटो और वीडियो को डाउनलोड होने से रोक देगा। इसके अलावा आप ऑटो डाउनलोड वॉइस मैसेज को डाउनलोड होने से भी रोक सकेंगे। वहीं, इससे डाटा की खपत काफी हद तक कम हो जाएगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed