{"_id":"6a3e751ecb9a60954a0e854a","slug":"5-cooler-safety-signs-you-must-know-avoid-electric-shock-2026-06-26","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ISKCON Temple Cooler Case: गर्मी में जानलेवा बन सकता है आपका कूलर, करंट से बचने के लिए भूलकर भी न करें ये गलती","category":{"title":"Tech Tips in Hindi","title_hn":"टेक टिप्स एंड ट्रिक्स","slug":"tip-of-the-day"}}
ISKCON Temple Cooler Case: गर्मी में जानलेवा बन सकता है आपका कूलर, करंट से बचने के लिए भूलकर भी न करें ये गलती
Fri, 26 Jun 2026 06:18 PM IST
Jagriti
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jagriti
Updated Fri, 26 Jun 2026 06:18 PM IST
सार
Cooler Safety Tips: गर्मियों में कूलर हमें राहत जरूर देता है, लेकिन क्या आपको मालूम है कि इसे चलाते समय एक छोटी-सी लापरवाही भी हमारे जान के लिए आफत बन सकती है। हाल ही में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें कूलर से करंट लगने की वजह से युवक की जान चली गई। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि घर में इस्तेमाल करते समय हम इससे खुद को और अपने परिवार को सुरक्षित कैसे रखें...
विज्ञापन
कूलर सेफ्टी टिप्स
- फोटो : एआई जनरेटेड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Cooler Electric Safety: हाल ही में वृन्दावन के इस्कॉन मंदिर में कूलर से करंट लगने की वजह से एक युवक की जान चली गई। जिसके बाद से इस अप्लायंस को लेकर सवाल उठ रहे हैं। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, मंदिर के बाहर लगे कूलर और मिस्ट फैन में करंट आने से यह हादसा हुआ। ऐसे में आइए जानते हैं कि घर में इस्तेमाल होने वाला कूलर किस वजह से अचानक करंट छोड़ने लगता है और इससे बचने का सही तरीका क्या है?
कूलर सेफ्टी टिप्स
- फोटो : एआई जनरेटेड
क्यों खतरनाक हो सकता है कूलर?
- कूलर में पानी भरने के बाद उससे आने वाली ठंडी-ठंडी हवा हम सबकाे खूब अच्छी लगती है, लेकिन इसके अंदर पानी के साथ-साथ मोटर, वायरिंग और अन्य इलेक्ट्रिकल पार्ट्स भी मौजूद होते हैं।
- ऐसे में अगर वायरिंग खराब हो जाए, अर्थिंग सही न हो या मोटर में लीकेज हो, तो पूरी बॉडी में करंट आ सकता है। खासतौर पर मेटल बॉडी वाले कूलर में यह खतरा काफी ज्यादा बढ़ जाता है।
कूलर सेफ्टी टिप्स
- फोटो : एआई जनरेटेड
प्लास्टिक बॉडी वाला कूलर क्यों बेहतर माना जाता है?
- आपने काफी लोगों से सुना होगा कि प्लास्टिक बॉडी वाला कूलर ज्यादा सुरक्षित होता है। इसका कारण यह है कि कोई तकनीकी खराबी होने पर इसके बाहरी हिस्से में करंट आने की संभावना उससे कम होती है।
- जबकि मेटल बॉडी वाले कूलर में बिजली का झटका लगने का जोखिम बढ़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
कूलर सेफ्टी टिप्स
- फोटो : एआई जनरेटेड
कूलर इस्तेमाल करते समय रखें ये सावधानियां
- अगर आप कूलर में पानी भरते या देखते हैं कि उसमें कितना पानी बचा है, तो याद रहे कि इस दौरान हमेशा चप्पल जरूर पहनें।
- अगर आपके घर में अर्थिंग सही नहीं है तो करंट लीक होने का खतरा बढ़ जाता है और पानी इसकी गंभीरता बढ़ा सकता है।
विज्ञापन
कूलर सेफ्टी टिप्स
- फोटो : एआई जनरेटेड
सर्विसिंग के दौरान यह गलती बिल्कुल न करें
हम अक्सर एसी के सर्विसिंग की बाते सुनते हैं, लेकिन कूलर के सर्विसिंग पर लोग ज्यादा ध्यान नहीं देते, जब तक वह बिल्कुल काम करना न बंद कर दे। इसलिए हादसों से बचने के लिए कूलर की सही और सुरक्षित सर्विसिंग बेहद जरूरी है। इसके लिए इन बातों का ध्यान रखें...
हम अक्सर एसी के सर्विसिंग की बाते सुनते हैं, लेकिन कूलर के सर्विसिंग पर लोग ज्यादा ध्यान नहीं देते, जब तक वह बिल्कुल काम करना न बंद कर दे। इसलिए हादसों से बचने के लिए कूलर की सही और सुरक्षित सर्विसिंग बेहद जरूरी है। इसके लिए इन बातों का ध्यान रखें...
- एक्सपर्ट टेक्निशियन की लें मदद: कूलर की मोटर, पंप या वायरिंग में कोई भी तकनीकी खराबी आने पर खुद मैकेनिक बनने की कोशिश बिल्कुल न करें। हमेशा किसी सर्टिफाइड या प्रोफेशनल टेक्निशियन से ही इसकी मरम्मत करवाएं।
- पावर सप्लाई बंद करना अनिवार्य: अगर आप घर पर खुद कूलर की सफाई या सर्विस करना चाहते हैं, तो सबसे पहले कूलर का प्लग सॉकेट से बाहर निकाल दें यानी पावर सप्लाई पूरी तरह कट कर दें। इसके बाद कूलर के अंदर जमा पानी को पूरी तरह सूखने दें, तभी अंदर हाथ डालें।
- चालू हालत में न करें छेड़छाड़: कई बार लोग कूलर चालू रखते हुए ही उसके वॉटर डिस्ट्रिब्यूशन पाइप (पानी की नली) को साफ करने लगते हैं या हनीकॉम्ब या घास को ठीक करने की कोशिश करते हैं। चूंकि मोटर पानी के ठीक अंदर डूबी होती है, इसलिए ऑन-स्टेट में की गई यह छोटी सी गलती जान के लिए जोखिम बन जाती है।
- तारों की नियमित जांच: अगर आपके कूलर पुराने हो गए हैं, तो इनके कड़क तारों या जॉइंट्स को तुरंत बदलें। वाटरप्रूफ टेप का ही इस्तेमाल करें और सुनिश्चित करें कि कोई भी लाइव वायर कूलर की बॉडी या पानी के संपर्क में न आ रहा हो।