PM मोदी का बड़ा संदेश: विकसित भारत 2047 में AI निभाएगा सबसे बड़ी भूमिका, लेकिन सुरक्षित इस्तेमाल सबसे जरूरी
PM Modi on AI: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ICAI एआई इनोवेशन समिट में अपने संदेश के जरिए कहा कि विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को हासिल करने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का सुरक्षित, जिम्मेदार और इंसानी समझ के साथ इस्तेमाल बेहद जरूरी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आज के समय में हर इंडस्ट्री का काम करने का तरीका बदल रहा है। इससे न सिर्फ नए-नए इनोवेशन हो रहे हैं, बल्कि काम की रफ्तार भी बढ़ रही है। इसी बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत को एक विकसित देश बनाने के सफर में एआई का सही, सुरक्षित और जिम्मेदारी भरा इस्तेमाल बहुत जरूरी है।
इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) द्वारा नई दिल्ली में आयोजित दो दिनों के एआई इनोवेशन समिट में पीएम का यह खास संदेश पढ़कर सुनाया गया। यहां जानिए पीएम मोदी ने एआई और टेक्नोलॉजी को लेकर क्या-क्या अहम बातें कहीं:
इंसान की समझ और एआई का तालमेल है जरूरी
पीएम मोदी ने बताया कि टेक्नोलॉजी की वजह से अकाउंटिंग और फाइनेंस सेक्टर में बहुत तेजी से बदलाव आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि एआई अपने आप में बहुत ताकतवर है, लेकिन इसका सबसे अच्छा परिणाम तब मिलता है जब इसे इंसानी समझ के साथ जोड़ा जाए।
एआई टूल्स के सही इस्तेमाल के फायदे
- काम में तेजी और परफेक्शन: काम जल्दी और बिना गलतियों के पूरे होते हैं।
- बेहतर फैसले: डेटा के आधार पर सही और सटीक फैसले लेने में मदद मिलती है।
- नियमों का पालन: कानूनी और वित्तीय कंप्लायंस को मजबूत बनाना आसान हो जाता है।
- क्लाइंट्स को फायदा: पेशेवर अपने क्लाइंट्स को ज्यादा बेहतर सर्विस दे पाते हैं।
2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य
भारत सरकार साल 2047 तक देश को एक विकसित राष्ट्र बनाने के लिए कई बड़े कदम उठा रही है। पीएम मोदी ने कहा कि इस लक्ष्य तक जल्दी पहुंचने में एआई का इस्तेमाल एक अहम भूमिका निभाएगा। हालांकि, इसके लिए जरूरी है कि एआई का उपयोग इस तरह हो कि इससे समाज के हर वर्ग को फायदा मिले और यह पूरी तरह सुरक्षित हो।
फाइनेंस सेक्टर और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स की भूमिका
पीएम मोदी ने देश की तरक्की में चार्टर्ड अकाउंटेंट्स (सीए) के योगदान की जमकर तारीफ की। उन्होंने भरोसा जताते हुए कहा, "जैसे-जैसे भारत AI के इस नए दौर में आगे बढ़ रहा है, मुझे पूरा विश्वास है कि सीए कम्युनिटी अपनी ईमानदारी के सबसे ऊंचे मानकों को बनाए रखेगी। साथ ही, फाइनेंस सेक्टर में इनोवेशन करके विकसित भारत बनाने में अपना योगदान देगी।"
जानकारी के लिए बता दें कि इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट ऑफ इंडिया (ICAI) संसद के एक अधिनियम के तहत बना एक प्रमुख संस्थान है, जिससे देश भर के 5 लाख से ज्यादा मेंबर्स जुड़े हुए हैं।