पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Phone Screen Warning: फोन की स्क्रीन दे रही हैं ये 5 संकेत? बिल्कुल भी न करें नजरअंदाज, हो सकता है बड़ा नुकसान

Fri, 26 Jun 2026 04:36 PM IST
Jagriti टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jagriti Updated Fri, 26 Jun 2026 04:36 PM IST
सार

Phone Screen Problems: स्मार्टफोन का सबसे नाजुक हिस्सा उसका स्क्रीन होता है, लेकिन कई बार हम इस पर आने वाली छोटी-छोटी दिक्कतों को सामान्य मानकर नजरअंदाज कर देते है। 

विज्ञापन
5 Phone Screen Warning Signs You Never Ignore Before Late
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड
Phone Touch Not Working: स्मार्टफोन की स्क्रीन सिर्फ डिस्प्ले नहीं, बल्कि पूरे डिवाइस का सबसे अहम हिस्सा होती है। लेकिन कई बार फोन अंदर से खराब होना शुरू हो जाता है, जिसका पहला संकेत स्क्रीन पर दिखाई देता है। ग्रीन लाइन, टच का सही से काम न करना या स्क्रीन का फ्लिकर होना जैसी समस्याओं को लोग अक्सर छोटी परेशानी समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। जबकि यही संकेत आगे चलकर महंगे रिपेयर खर्च का कारण बन सकते हैं। आइए जानते हैं  स्क्रीन से जुड़े ऐसे पांच वॉर्निंग साइन, जिन्हें समय रहते पहचानना जरूरी है।
5 Phone Screen Warning Signs You Never Ignore Before Late
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड
1. स्क्रीन पर ग्रीन या दूसरी रंगीन लाइन दिखना
अगर आपकी स्क्रीन पर अचानक से ग्रीन, पिंक या ब्लैक लाइन दिख रही है, तो इसे सामान्य समस्या न समझें। यह अक्सर डिस्प्ले पैनल या उसके कनेक्शन में खराबी का संकेत होता है। शुरुआत में लाइन छोटी होती है, लेकिन समय के साथ पूरी स्क्रीन तक फैल सकती है।
5 Phone Screen Warning Signs You Never Ignore Before Late
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड
2. बिना छुए फोन खुद चलने लगे 
  • क्या आपके साथ भी कभी ऐसा हुआ है कि फोन बिना छुए ही चलने लगा हो, या खुद टाइप करने लगता है? इसे घोस्ट टच (Ghost Touch) कहा जाता है।
  • यह समस्या आमतौर पर टच कंट्रोलर या स्क्रीन के अंदरूनी डैमेज की वजह से होती है। अगर इसे समय पर ठीक नहीं कराया गया तो फोन का इस्तेमाल करना मुश्किल हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
5 Phone Screen Warning Signs You Never Ignore Before Late
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड
3. स्क्रीन का बाहर की ओर उठना या उभरना
  • अगर स्क्रीन फोन की बॉडी से ऊपर उठने लगे या बीच से उभरी हुई दिखाई दे, तो इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें।
  • यह बैटरी के फूलने  या डिस्प्ले एडहेसिव कमजोर होने का संकेत हो सकता है। ऐसी स्थिति में स्क्रीन टूटने या बैटरी से जुड़ा बड़ा नुकसान होने का खतरा बढ़ जाता है।
विज्ञापन
5 Phone Screen Warning Signs You Never Ignore Before Late
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड
4. टच का काम बंद होना
  • अगर स्क्रीन के कुछ हिस्सों में टच रिस्पॉन्स नहीं मिल रहा या पूरा डिस्प्ले अनरिस्पॉन्सिव हो गया है, तो यह हार्डवेयर फेलियर, पानी लगने या फोन गिरने का परिणाम हो सकता है।
  • अगर इसके बाद भी आप इसका लगातार इस्तेमाल करते हैं, तो आपकी समस्या और गंभीर हो सकती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed