सब्सक्राइब करें

Charging Cable Tips: आपकी चार्जिंग केबल भी बार-बार टूट जाती है? आज ही सुधारें ये गलतियां, सालों-साल चलेगी वायर

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jagriti Updated Wed, 06 May 2026 07:04 AM IST
सार

Charging Cable Maintenance Tips: आज के समय में स्मार्टफोन जितना जरूरी है, उतनी ही जरूरी उसका चार्जिंग केबल होता है, लेकिन अक्सर देखा जाता है कि नए चार्जर की केबल सिर्फ कुछ ही महीनें में खराब हो जाती है। जिसे लोग लो-क्वालिटी समझ लेते हैं, जबकि उसकी असली वजह हमारी कुछ छोटी और अनजानी गलतियां होती हैं। अपनी आदतों में थोड़ा बदलाव करके आप अपनी महंगी केबल को लंबे समय तक सुरक्षित रख सकते हैं।
 

विज्ञापन
Stop Breaking Your Cables, Common Mistakes That Damage Your Charging Cable, How Fix Them
mobile charger - फोटो : Adobe stock
Why charging cables break: स्मार्टफोन यूजर्स की सबसे बड़ी समस्या चार्जिंग केबल का जल्दी खराब होना माना जाता है। अक्सर केबल को खींचकर निकालना, उसे टाइट लपेटना या चार्जिंग के दौरान फोन का इस्तेमाल करना केबल की लाइफ को आधा कर देता है। इसके अलावा, लोकल केबल का चुनाव और गलत तरीके से स्टोर करना भी इसके टूटने की मुख्य वजहें हो सकती हैं। 
Trending Videos
Stop Breaking Your Cables, Common Mistakes That Damage Your Charging Cable, How Fix Them
mobile charger मोबाइल चार्जर - फोटो : Adobe Stock
How to increase cable life: क्यों जल्दी खराब होती है आपकी केबल?
अगर आपका भी केबल बहुत जल्दी खराब हो जाता है, तो डैमेज होने से बचाने के लिए आपको इन चीजों को अपनाना चाहिए..
  • गलत तरीके से निकालना: तार को पकड़कर खींचने से उसके अंदर के कनेक्शन कमजोर होकर टूट सकते हैं। इसलिए हमेशा कनेक्टर हेड को पकड़कर ही निकालें।
  • अत्यधिक मोड़ना: केबल को बहुत टाइट लपेटकर रखने से अंदर के बारीक वायर पर दबाव पड़ता है, जिससे वह बीच से कट सकती है। इसलिए उसे ज्यादा मोड़नें से बचे।
  • चार्जिंग और गेमिंग साथ-साथ: चार्जिंग के समय फोन इस्तेमाल करने से केबल पर लगातार खिंचाव और दबाव पड़ता है, जो इसे जल्दी खराब कर सकता है। इसलिए चार्जिंग के समय ज्यादा छेड़छाड़ न करें।
  • गर्मी और नमी: केबल को गर्म स्थान या नमी वाले वातावरण में रखने से उसका बाहरी कवर कमजोर हो जाता है और अंदर के तार खराब हो सकते हैं।
  • लोकल केबल का रिस्क: सस्ती केबल में घटिया मटेरियल का इस्तेमाल होता है जो जल्दी डैमेज हो जाती हैं। इसलिए हमेशा सर्टिफाइड ब्रांडेड केबल ही चुनें।
  • लापरवाही से स्टोरेज: बैग में केबल को बिना किसी सुरक्षा या केस के रखने से वह दूसरी चीजों से दबकर मुड़ सकती है। इसलिए उसे हमेशा एक छोटे केस या पाउच में सुरक्षित तरीके से स्टोर करके रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Stop Breaking Your Cables, Common Mistakes That Damage Your Charging Cable, How Fix Them
charger - फोटो : Adobe Stock
अक्सर हम 50-100 बचाने के चक्कर में सस्ती केबल ले आते हैं, जो न केवल जल्दी खराब होती है बल्कि आपके फोन की बैटरी को भी नुकसान पहुंचा सकती है। लेकिन अगर आप ब्रांडेड केबल भी बार-बार बदल रहे हैं, तो समस्या केबल में नहीं आपके इस्तेमाल करने के तरीके में है। केबल को हल्के हाथों से इस्तेमाल करना और उसे ढीला लपेटकर रखना उसकी उम्र को दोगुना कर सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed