यदि आपके घर पर भी इंटरनेट की सुविधा है और आप बेरोजगार हैं तो यह खबर आपके लिए है। आप हर महीने घर बैठे 80 हजार रुपये तक अपनी कमाई कर सकते हैं। खास बात यह है कि यह मौका इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन (IRCTC) दे रही है। बस जरूरी है कि आपके पास कंप्यूटर और इंटरनेट कनेक्शन हो। आइए जानते हैं इसके बारे में...
घर बैठे हर महीने कर सकते हैं 80,000 रुपये तक की कमाई, IRCTC दे रहा है शानदार मौका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यदि आप बेरोजगार हैं और घर से ही काम करना चाहते हैं तो आप IRCTC का अधिकृत एजेंट बन सकते हैं और अपनी कमाई कर सकते हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक 55 प्रतिशत रिजर्व टिकट ऑनलाइन बुक किए जाते हैं। यदि आप IRCTC के अधिकृत एजेंट हैं तो आप टिकट बुक करके कमीशन से अपनी कमाई कर सकते हैं। अगली स्लाइड में जानें IRCTC के एजेंट बनने के फायदे
यदि आप एक IRCTC के एजेंट हैं तो आप थोक में टिकट बुक कर सकते हैं। इसके अलावा आम जनता के लिए जेनरल बुकिंग खुलने के 15 मिनट के अंदर आपको तत्काल टिकट बुक करने का विकल्प मिलता है। टिकट को कैंसिल करने में आपको कोई परेशानी नहीं होगी। साथ ही आप रेल, प्लेन, होटल की भी बुकिंग कर सकते हैं। एक IRCTC एजेंट राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दोनों तरह की फ्लाइट की बुकिंग भी कर सकता है। अगली स्लाइड में जानें एजेंट बनने के लिए क्या करना होगा।
Uttarakhand Board 2019 परीक्षा परिणाम जल्द होंगे घोषित, देखने के लिए रजिस्टर करें।
IRCTC के एजेंट बनने के लिए आपको एक लाइसेंस लेना होगा। यदि आप IRCTC का एजेंट बनना चाहते हैं तो आप किसी भी अधिकृत प्रिंसिपल सर्विस प्रोवाइडर के साथ साझेदारी करके एजेंट बन सकते हैं। अधिकृत प्रिंसिपल सर्विस प्रोवाइडर के साथ करार कर आईआरसीटीसी एजेंट बना जा सकता है की लिस्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें https://www.services.irctc.co.in/betaDoc/IRCTC%20Authorised%20Principal%20Service%20Providers.pdf अगली स्लाइड में जानें कितनी देनी होगी फीस..
यदि आप आईआरसीटी एजेंट बनना चाहते हैं और एक बुकिंग एजेंसी चलाना चाहते हैं तो इसके लिए दो प्लान हैं। पहला प्लान 1 साल के लिए 3,999 रुपये और दूसरा प्लान दो साल के लिए 6,999 रुपये का है। अगली स्लाइड में जानें एक टिकट पर कितनी होगी कमाई