सब्सक्राइब करें

Google का बड़ा अपडेट: इंटरनेट पर दिनभर क्या-क्या करता है आपका बच्चा, 'पैरेंटल कंट्रोल' से पता चलेगा सब कुछ!

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीे Published by: Suyash Pandey Updated Mon, 15 Jun 2026 11:49 PM IST
सार

Google Parental Control New Update: बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा को और मजबूत बनाने के लिए गूगल ने नए Parental Control फीचर्स का नया अपडेट जारी किया हैं। इस नए अपडेट के तहत माता-पिता अब अपने बच्चों की सर्च हिस्ट्री, यूट्यूब एक्टिविटी, पर्सनलाइज्ड रिकमेंडेशन और ऑटो-डिलीट सेटिंग्स को पहले से बेहतर तरीके से मैनेज कर सकेंगे।

विज्ञापन
Google Introduces New Parental Controls: Parents Can Now Manage Kids Search History & YouTube Activity
गूगल पैरेंटल कंट्रोल - फोटो : एआई

अगर आपके बच्चे भी स्मार्टफोन और इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं, तो गूगल का यह नया अपडेट आपके लिए बहुत काम का है। गूगल ने बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा को और ज्यादा मजबूत बनाने के लिए नए पैरेंटल कंट्रोल फीचर्स रोलआउट किए हैं।



हाल ही में गूगल ने यूजर्स को एक ईमेल भेजकर जानकारी दी है कि अब माता-पिता अपने बच्चों की सर्च हिस्ट्री, यूट्यूब एक्टिविटी और उन्हें दिखने वाले कंटेंट पर पहले से ज्यादा बेहतर तरीके से नजर रख सकेंगे और उसे कंट्रोल कर सकेंगे। आइए समझते हैं कि इस नए अपडेट में क्या-क्या खास है और यह कैसे काम करेगा।

Google Introduces New Parental Controls: Parents Can Now Manage Kids Search History & YouTube Activity
गूगल पैरेंटल कंट्रोल - फोटो : एआई

इस नए अपडेट में क्या-क्या मिलेगा?

गूगल ने प्राइवेसी सेटिंग्स में कुछ अहम बदलाव किए हैं। अब माता-पिता को मुख्य रूप से ये 4 नई सुविधाएं मिलेंगी:


1. सर्च और YouTube हिस्ट्री पर पूरा कंट्रोल

बच्चे इंटरनेट या यूट्यूब पर क्या सर्च कर रहे हैं, अब आप आसानी से तय कर सकते हैं कि यह हिस्ट्री कितने समय तक सेव रहेगी।


2. पर्सनलाइज्ड रेकमेंडेशंस को मैनेज करना

अक्सर इंटरनेट ब्राउज करते समय गूगल बच्चों को नए वीडियो या आर्टिकल के सुझाव देता है। अब गूगल अनुचित सुझावों को कम कर देगा। पैरेंट्स चाहें तो इन सुझावों को अपनी मर्जी से सीमित कर सकते हैं या पूरी तरह बंद भी कर सकते हैं।


3. ऑटो-डिलीट की सुविधा

अब आपको बार-बार हिस्ट्री डिलीट करने की जरूरत नहीं है। आप एक समय तय कर सकते हैं (जैसे कुछ दिन या महीने), जिसके बाद बच्चे की सर्च और यूट्यूब हिस्ट्री खुद-ब-खुद डिलीट हो जाएगी।


4. मीडिया सेविंग पर नियंत्रण

बच्चा इंटरनेट से कौन सी फोटो, वीडियो या मीडिया फाइल अपने अकाउंट में सेव कर सकता है, इसकी कमान भी अब पैरेंट्स के हाथ में होगी।

Google Introduces New Parental Controls: Parents Can Now Manage Kids Search History & YouTube Activity
गूगल पैरेंटल कंट्रोल - फोटो : एआई

यह अपडेट इतना जरूरी क्यों है?

आज के डिजिटल दौर में बच्चे बहुत छोटी उम्र से ही गैजेट्स का इस्तेमाल करने लगे हैं। ऐसे में वे अनजाने में किसी गलत या अनुचित कंटेंट तक न पहुंच जाएं, यह सुनिश्चित करना बेहद जरूरी है। गूगल का यह कदम पैरेंट्स की इसी चिंता को दूर करता है। इससे बच्चों का डिजिटल स्पेस सुरक्षित होगा और माता-पिता को भी मानसिक शांति मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Google Introduces New Parental Controls: Parents Can Now Manage Kids Search History & YouTube Activity
गूगल पैरेंटल कंट्रोल - फोटो : एआई

कैसे ऑन करें ये नई सेटिंग्स?

अगर आप अपने बच्चे के अकाउंट में इन नए फीचर्स को एक्टिवेट करना चाहते हैं, तो इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें:

  • सबसे पहले बच्चे के गूगल Account में लॉगिन करें (या फैमिली लिंक एप खोलें)।
  • इसके बाद Data & Privacy सेक्शन पर क्लिक करें।
  • यहां आपको Web & App Activity या Child's Account Settings का विकल्प मिलेगा।
  • इस सेक्शन में जाकर आप अपनी जरूरत के हिसाब से हिस्ट्री, रेकमेंडेशन और ऑटो-डिलीट सेटिंग्स को बदल सकते हैं।

जरूरी सलाह: गूगल समय-समय पर बच्चों की सेफ्टी के लिए ऐसे अपडेट लाता रहता है। अगर आपके बच्चे का अपना गूगल अकाउंट है, तो आज ही अपनी ईमेल आईडी चेक करें और इन प्राइवेसी सेटिंग्स को तुरंत अपडेट कर लें, ताकि आपका बच्चा सुरक्षित तरीके से इंटरनेट का इस्तेमाल कर सके।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed