{"_id":"5bf28f19bdec2269570711bd","slug":"how-to-change-address-in-aadhar-card-know-here-step-by-step-process","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आधार कार्ड में एड्रेस बदलना है बहुत ही आसान, यह है ऑनलाइन तरीका","category":{"title":"Tip of the Day","title_hn":"टिप्स एंड ट्रिक्स","slug":"tip-of-the-day"}}
आधार कार्ड में एड्रेस बदलना है बहुत ही आसान, यह है ऑनलाइन तरीका
टेक डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 19 Nov 2018 04:04 PM IST
आधार कार्ड आजकल बहुत जरूरी हो गया है। कुछ दिन पहले तक सिम कार्ड लेने के लिए भी आधार कार्ड की जरूरत थी, हालांकि अब इस अनिवार्यता को खत्म कर दिया गया है लेकिन बैंक, राशन और रसोई गैस आदि से जुड़े कई काम आज भी आधार के बिना अधूरे हैं। कई लोग ऐसे होंगे जिन्होंने अपना आधार कार्ड बहुत पहले बनवाया होगा लेकिन अब एड्रेस बदल जाने के कारण उन्हें परेशानी होने लगी है तो चलिए आज हम आपको आधार कार्ड में एड्रेस बदलने का ऑनलाइन तरीका बताते हैं।
Trending Videos
2 of 7
how to update address online in aadhar card
सबसे पहले आपको भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) की वेबसाइट https://uidai.gov.in/ पर जाना होगा होगा और इसके बाद Aadhaar Online Services के विकल्प में से Aadhaar Update सेक्शन में जाना है और Address Update Request (Online) पर क्लिक करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 7
how to update address online in aadhar card
इसके बाद आपके सामने एक नया टैब खुल जाएगा जिसमें कुछ निर्देशों के साथ अपडेट एड्रेस का विकल्प मिलेगा। एड्रेस अपडेट के लिए सबसे जरूरी यह है कि आपके पास वो नंबर मौजूद होना चाहिए जो आपके आधार कार्ड के साथ जुड़ा है, क्योंकि उसी नंबर पर अपडेट के लिए ओटीपी आएगा।
4 of 7
how to update address online in aadhar card
अब सामने आए टैब में अपडेट एड्रेस के विकल्प पर क्लिक करें और अपना आधार कार्ड नंबर डालकर लॉगिन करें। अब आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड) मिलेगा।
विज्ञापन
5 of 7
how to update address online in aadhar card
अब ओटीपी डालकर आगे बढ़ें और डाटा अपडेट रिक्वेस्ट (Data Update Request) पर क्लिक करें। अब आपको एड्रेस वाले विकल्प पर क्लिक करें। अब आपके सामने Aadhaar Update का ऑप्शन मिलेगा। अब अपने हिसाब से अपना नया पता अपडेट करें और सबमिट अपडेट रिक्वेस्ट विकल्प पर क्लिक करें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।