{"_id":"69db74bebac17ee5be07a1a9","slug":"blower-vs-fan-air-cooler-which-is-best-for-room-cooling-guide-hindi-2026-04-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Blower vs Fan Air Cooler: ब्लोअर और फैन वाले कूलर के चक्कर में कहीं पैसा न हो जाए बर्बाद, जानें कौन है बेस्ट","category":{"title":"Tech Tips in Hindi","title_hn":"टेक टिप्स एंड ट्रिक्स","slug":"tip-of-the-day"}}
Blower vs Fan Air Cooler: ब्लोअर और फैन वाले कूलर के चक्कर में कहीं पैसा न हो जाए बर्बाद, जानें कौन है बेस्ट
Sun, 12 Apr 2026 04:03 PM IST
Nitish Kumar
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Nitish Kumar
Updated Sun, 12 Apr 2026 04:03 PM IST
सार
Blower vs Fan Air Cooler: गर्मी बढ़ते ही एयर कूलर की डिमांड तेज हो जाती है, लेकिन ब्लोअर और फैन कूलर में से कौन सा बेहतर है, इसे लेकर लोग कन्फ्यूज रहते हैं। सही चुनाव के लिए दोनों के फीचर्स, एयरफ्लो और उपयोग को समझना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
Blower Vs Fan Air Cooler
- फोटो : एआई जनरेटेड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्मी के मौसम में एयर कूलर एक किफायती और इको-फ्रेंडली विकल्प के तौर पर तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। एयर कंडीशनर के मुकाबले यह न सिर्फ सस्ता होता है, बल्कि इसे इंस्टॉल करना भी आसान होता है और दीवार में ड्रिलिंग की जरूरत नहीं पड़ती।
कूलर
- फोटो : Freepik
Blower Vs Fan Air Cooler: एयरफ्लो में क्या है अंतर
एयर कूलर की क्षमता CFM (क्यूबिक फीट प्रति मिनट) में मापी जाती है, जो बताती है कि कूलर एक मिनट में कितनी हवा सर्कुलेट कर सकता है।
फैन कूलर ज्यादा मात्रा में हवा को पूरे कमरे में फैलाते हैं, लेकिन इनका प्रेशर कम होता है। दूसरी तरफ, ब्लोअर कूलर कम मात्रा में लेकिन ज्यादा स्पीड और प्रेशर के साथ हवा को एक दिशा में भेजते हैं। अगर आपको पूरे कमरे को ठंडा करना है तो फैन कूलर बेहतर रहेगा, जबकि किसी खास जगह पर तेज हवा चाहिए तो ब्लोअर कूलर सही विकल्प है।

Blower Vs Fan Air Cooler: डिजाइन और आवाज में फर्क
ब्लोअर कूलर आमतौर पर कॉम्पैक्ट और स्टाइलिश डिजाइन के साथ आते हैं। इनकी आवाज भी फैन कूलर के मुकाबले कम होती है, जिससे ये पर्सनल यूज के लिए बेहतर माने जाते हैं। छोटे कमरों या सीमित जगह में रखने के लिए ब्लोअर कूलर काफी सुविधाजनक होते हैं।
वहीं फैन कूलर आकार में बड़े होते हैं और इनमें हवा का सर्कुलेशन ज्यादा होता है। खिड़की वाले कूलर या बड़े स्पेस के लिए फैन मॉडल ज्यादा उपयोगी साबित होते हैं।

Blower Vs Fan Air Cooler: मेंटेनेंस और सर्विस में कौन बेहतर
फैन बेस्ड कूलर लंबे समय से इस्तेमाल में हैं, इसलिए इन्हें सर्विस कराना आसान और सस्ता होता है। लोकल मैकेनिक भी इन्हें आसानी से ठीक कर सकते हैं।
इसके उलट, ब्लोअर कूलर की सर्विसिंग के लिए कई बार ब्रांड के सर्विस सेंटर पर निर्भर रहना पड़ता है, जिससे खर्च थोड़ा ज्यादा हो सकता है।

जानिए कौन-सा कूलिंग पैड है बेहतर
- फोटो : अमर उजाला
Blower Vs Fan Air Cooler: कूलिंग पैड का अहम रोल
एयर कूलर की ठंडक काफी हद तक उसके कूलिंग पैड पर निर्भर करती है। ये पैड पानी को सोखकर हवा को ठंडा करते हैं। बाजार में हनीकॉम्ब और एस्पेन (वुड वूल) पैड मिलते हैं, जिनकी कूलिंग क्षमता अलग-अलग होती है।
आमतौर पर ब्लोअर कूलर में हनीकॉम्ब पैड दिए जाते हैं, जबकि फैन कूलर में हनीकॉम्ब और एस्पेन दोनों विकल्प मिल जाते हैं। सही पैड का चुनाव आपके इलाके की गर्मी और नमी पर भी निर्भर करता है।