{"_id":"69e3329929db5625700c4fed","slug":"imd-weather-guide-how-enable-real-time-alerts-via-mausam-app-2026-04-18","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मौसम का बदलता मिजाज: भारी बारिश और लू से बचने के लिए फोन में तुरंत चालू करें ये सेटिंग, मिलेगी रीयल-टाइम अपडेट","category":{"title":"Tech Tips in Hindi","title_hn":"टेक टिप्स एंड ट्रिक्स","slug":"tip-of-the-day"}}
मौसम का बदलता मिजाज: भारी बारिश और लू से बचने के लिए फोन में तुरंत चालू करें ये सेटिंग, मिलेगी रीयल-टाइम अपडेट
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jagriti
Updated Sat, 18 Apr 2026 12:58 PM IST
सार
IMD weather alert India: बदलते मौसम के मिजाज के बीच हर रोज खुद को अपडेट करना बेहद जरूरी है। कभी चिलचिलाती धूप तो कभी अचानक से बारिश या मौसम का कोई भरोसा नहीं है। ऐसे में हर रोज मौसम का अपडेट लेना आवश्यक हो जाता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) का एक आधिकारिक एप है जो आपको सीधे आपके फोन पर पल-पल की जानकारी दे सकता है?
विज्ञापन
1 of 3
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : adobe stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Mausam app download guide: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के 17 से अधिक राज्यों में हीटवेव और भारी बारिश का डबल अलर्ट जारी किया है। इस अनिश्चित मौसम से बचने के लिए आईएमडी मौसम एप एक बेहतरीन टूल माना जा रहा है। यह एप का मौसम एप एक बेहतरीन टूल साबित हो रहा है। यह एप एंड्रॉइड और iOS दोनों पर उपलब्ध है और उपयोगकर्ताओं को सीधे उनके स्थान के आधार पर बारिश, तूफान और लू (Heatwave) की रीयल-टाइम जानकारी देता है।
कैसे काम करता है यह एप?
यह एप केवल तापमान बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें और भी कई खास फीचर्स दिए गए हैं जो आपकी रोजमर्रा की प्लानिंग में मदद करते हैं:
रीयल-टाइम अपडेट: आपके शहर में अभी मौसम कैसा है, इसकी सटीक जानकारी दे सकता है।
इमरजेंसी अलर्ट: अगर भारी बारिश या तूफान आने वाला है, तो एप तुरंत नोटिफिकेशन भेजता है।
साप्ताहिक पूर्वानुमान: अगले एक हफ्ते का मौसम कैसा रहेगा, यह भी बताता है, जिससे यूजर अपनी यात्राएं प्लान कर सकें।
फील्स लाइक: अक्सर तापमान 40° होता है पर महसूस 45° जैसा होता है, यह एप आपको वास्तविक अनुभव वाला डेटा भी देता है।
Trending Videos
2 of 3
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : adobe stock
कैसे इस्तेमाल और सेटअप करें?
यह एप एंड्रॉयड और आईफोन दोनों की यूजर के लिए डिजाइन किया गया है। अगर आप एंड्रॉयड यूजर हैं तो पहले गूगल प्ले स्टोर पर जाएं।
फिर सर्च बार में मौसम-आईएमडी सर्च करें।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की ओर प्रकाशित आधिकारिक एप को चुनें और Install करें।
iOS (आईफोन) यूजर्स के लिए:
आईफोन एपल एप स्टाेर खोलें।
फिर मौसम आईएमडी सर्च करें।
आधिकारिक एप चुनें और Get पर क्लिक करके डाउनलोड करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 3
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : adobe stock
How to get IMD rain alerts: कैसे चालू करें?
एप डाउनलोड करने के बाद ये काम जरूर करें ताकि आपको अलर्ट मिलते रहें:
एप खोलते ही लोकेशन और नोटिफिकेशन की परमिशन दें।
एप की सेटिंग्स में जाएं।
यहां रेन अलर्ट व अन्य मौसम संबंधी नोटिफिकेशन को Enable (चालू) कर दें।
अब जैसे ही आपके क्षेत्र के लिए IMD कोई चेतावनी जारी करेगा, आपके फोन की घंटी बज जाएगी और आप समय रहते सुरक्षित कदम उठा सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X