{"_id":"6a40ee25ca201b855d0c599f","slug":"not-getting-right-ai-answers-google-reveals-ways-work-smarter-2026-06-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Google Tips: मन चाहे जवाब नहीं देता AI? गूगल ने बताया काम करवाने का तरीका, जारी की यह खास गाइड; जानें क्या कहा","category":{"title":"Tech Tips in Hindi","title_hn":"टेक टिप्स एंड ट्रिक्स","slug":"tip-of-the-day"}}
Google Tips: मन चाहे जवाब नहीं देता AI? गूगल ने बताया काम करवाने का तरीका, जारी की यह खास गाइड; जानें क्या कहा
Sun, 28 Jun 2026 03:30 PM IST
Jagriti
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jagriti
Updated Sun, 28 Jun 2026 03:30 PM IST
सार
Google Gemini Tips: क्या आप भी अपने ऑफिस या जरूरी काम के लिए एआई का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन वह आपके मन के मुताबिक जवाब नहीं दे पाता? तो अब पेरशान होने की जरूरत नहीं है। गूगल ने आपकी इस समस्या को खत्म करने के लिए कुछ शानदार तरीके बताए हैं, तो आपके रोज के काम को बेहतरीन बना देंगे। आइए जानते हैं वो क्या हैं?
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : एआई जनरेटेड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Gemini AI Productivity: अगर एआई आपको आपके मन के मुताबिक जवाब नहीं दे पा रहा है, तो हो सकता है, उसे सही प्रॉम्प्ट न दिया जा रहा हो। ऐसा गूगल का मानना है। कंपनी ने इसे लेकर एक गाइडलाइन भी जारी की है। गूगल के मुताबिक, एआई से सबसे बेहतरीन काम करवाने की शुरुआत एक सटीक प्रॉम्प्ट से होती है। अगर आप अपने प्रॉम्प्ट में इन बातों को शामिल करें, तो एआई बिल्कुल वैसा ही रिजल्ट देगा जैसा आप चाहते हैं।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : एआई जनरेटेड
प्रॉम्प्ट देते हुए किन बातों का रखें ध्यान...
देखिए जब भी एआई को प्राम्प्ट दें, तो इन पांच बातों का खास ध्यान रखें...
देखिए जब भी एआई को प्राम्प्ट दें, तो इन पांच बातों का खास ध्यान रखें...
- भूमिका (Persona): सबसे पहले जेमिनी को कोई खास रोल दें जैसे- एक अनुभवी फाइनेंशियल एडवाइजर या कंटेंट राइटर।
- स्पष्ट कार्य (Task): एआई को साफ शब्दों में समझाएं कि आप उससे क्या टास्क पूरा करवाना चाहते हैं।
- सपोर्टिंग डॉक्युमेंट्स (Context): काम से जुड़ी जरूरी फाइल्स, डेटा या बैकग्राउंड जानकारी जेमिनी को उपलब्ध कराएं।
- फॉर्मेट (Format): अंत में यह तय करें कि आपको जवाब किस रूप में चाहिए जैसे ईमेल, टेबल, ग्राफ या पॉइंटर्स में।
- काम की बात: अगर आप खुद एक लंबा या डिटेल प्रॉम्प्ट नहीं लिख पा रहे हैं, तो आप सीधे जेमिनी से ही कह सकते हैं इस काम के लिए बेहतर प्रॉम्प्ट बनाएं (Make this a better prompt)। वह खुद आपकी अधूरी रिक्वेस्ट को एक बेहतरीन प्रोफेशनल प्रॉम्प्ट में बदल देगा। इसके अलावा, सटीक डेटा शेयर करने के लिए आप सीधे गूगल ड्राइव से फाइलें अटैच कर सकते हैं या जीमेल, डॉक्स और शीट्स के अंदर ही जेमिनी टूल का इस्तेमाल कर सकते हैं।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : एआई जनरेटेड
इन बातों काे फॉलो करने से क्या होगा?
गूगल के अनुसार इनसे रिसर्च और डॉक्यूमेंटेशन की टेंशन खत्म होगी। गूगल का कहना है कि दफ्तरों में घंटों तक चलने वाली रिसर्च और लंबे-चौड़े प्रपोजल लिखने के उबाऊ काम को जेमिनी ने चुटकियों का खेल बना दिया है। इसके लिए कंपनी ने अपनी गाइड में दो खास फीचर्स का जिक्र है:
1. NotebookLM से सुपरफास्ट रिसर्च
2. Google Docs से सेकंड्स में प्रोजेक्ट ब्रीफ तैयार
खाली स्क्रीन को देखकर नए सिरे से सोचने और लिखने के बजाय, आप गूगल डॉक्स में सीधे जेमिनी की मदद ले सकते हैं। यह आपकी पुरानी रिसर्च या ड्राइव में मौजूद फाइल्स के आधार पर तुरंत नया प्रोजेक्ट प्रपोजल, ब्रीफ और डिटेल्ड रिपोर्ट तैयार कर देता है।
गूगल के अनुसार इनसे रिसर्च और डॉक्यूमेंटेशन की टेंशन खत्म होगी। गूगल का कहना है कि दफ्तरों में घंटों तक चलने वाली रिसर्च और लंबे-चौड़े प्रपोजल लिखने के उबाऊ काम को जेमिनी ने चुटकियों का खेल बना दिया है। इसके लिए कंपनी ने अपनी गाइड में दो खास फीचर्स का जिक्र है:
1. NotebookLM से सुपरफास्ट रिसर्च
- अब किसी टीम को सैकड़ों पन्नों की लंबी रिपोर्ट या तकनीकी मैनुअल को खुद लाइन-बाय-लाइन पढ़कर समय गंवाने की जरूरत नहीं है। बस उन फाइल्स को नोटबुक एलएम में अपलोड कर दीजिए।
- जेमिनी कुछ ही पलों में पूरी फाइल का कस्टमाइज्ड एनालिसिस करके मुख्य बिंदु, कॉमन थीम्स और आपके हर सवाल का सटीक जवाब निकालकर सामने रख देगा।
2. Google Docs से सेकंड्स में प्रोजेक्ट ब्रीफ तैयार
खाली स्क्रीन को देखकर नए सिरे से सोचने और लिखने के बजाय, आप गूगल डॉक्स में सीधे जेमिनी की मदद ले सकते हैं। यह आपकी पुरानी रिसर्च या ड्राइव में मौजूद फाइल्स के आधार पर तुरंत नया प्रोजेक्ट प्रपोजल, ब्रीफ और डिटेल्ड रिपोर्ट तैयार कर देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : एआई जनरेटेड
डेटा मैनेजमेंट और प्रेजेंटेशन के लिए क्या तरीका बताया?
स्प्रेडशीट को घंटों फॉर्मेट करने और प्रेजेंटेशन के लिए सही तस्वीरें ढूंढने का पारंपरिक दौर अब पुराना हो चुका है। जेमिनी वर्कस्पेस टूल्स को इन तरीकों से अपग्रेड करता है:
स्प्रेडशीट को घंटों फॉर्मेट करने और प्रेजेंटेशन के लिए सही तस्वीरें ढूंढने का पारंपरिक दौर अब पुराना हो चुका है। जेमिनी वर्कस्पेस टूल्स को इन तरीकों से अपग्रेड करता है:
- स्मार्ट प्रोजेक्ट ट्रैकर: गूगल शीट्स में सिर्फ एक साधारण टेक्स्ट कमांड देकर आप पूरा प्रोजेक्टक्वालिटी ट्रैकर ढांचा तैयार करवा सकते हैं। जेमिनी खुद-ब-खुद टाइमलाइन, स्टेकहोल्डर्स की लिस्ट और रिस्क असेसमेंट को टेबल और चार्ट्स के रूप में सेट कर देता है, जिससे मैनुअल फॉर्मेटिंग का समय बचता है।
- कस्टम प्रेजेंटेशन इमेजेस: गूगल स्लाइड्स में प्रेजेंटेशन बनाते समय अब आपको इंटरनेट पर कॉपीराइट-फ्री स्टॉक फोटो ढूंढने की जरूरत नहीं है। जेमिनी को अपने टॉपिक की जानकारी दीजिए और वह आपके लिए बिल्कुल ओरिजिनल और मनमुताबिक तस्वीरें जनरेट कर देगा।
- ब्यूटीफाई दिस स्लाइड फीचर: यह फीचर अधिकतर यूजर्स को नहीं पता होता। इसमें अगर आपकी स्लाइड का कंटेंट तैयार है लेकिन वह दिखने में आकर्षक नहीं है, तो जेमिनी का ब्यूटीफाई टूल आपके लिखे शब्दों को छेड़े बिना, पूरी स्लाइड के लेआउट और फॉर्मेटिंग को पलक झपकते ही बेहद प्रोफेशनल और सुंदर बना देता है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : एआई जनरेटेड
मीटिंग्स और शेड्यूलिंग के लिए क्या करें?
क्या आपको पता है कि एक साथ कई एप्स पर काम करने और मीटिंग्स के दौरान नोट्स बनाने के झंझट से भी जेमिनी आजादी दिला सकता है। इसके लिए बस इन बातों का ध्यान रखें...
क्या आपको पता है कि एक साथ कई एप्स पर काम करने और मीटिंग्स के दौरान नोट्स बनाने के झंझट से भी जेमिनी आजादी दिला सकता है। इसके लिए बस इन बातों का ध्यान रखें...
- जीमेल से डायरेक्ट शेड्यूलिंग: ईमेल लिखते समय जेमिनी आपके कैलेंडर से खाली टाइम स्लॉट्स को पहचानकर खुद ही सुझाव दे देता है। इससे क्लाइंट्स या टीम मेंबर्स के साथ मीटिंग फिक्स करने के लिए बार-बार अलग एप नहीं खोलना पड़ता।
- एआई बनेगा आपका नोट-टेकर: गूगल मीट के दौरान जेमिनी खुद बैकग्राउंड में मीटिंग नोट्स तैयार करता है। यह चर्चा के दौरान लिए गए बड़े फैसलों और एक्शन आइटम्स यानी आगे किए जाने वाले काम की लिस्ट बना लेता है और मीटिंग खत्म होने के बाद सभी को फॉलो-अप ईमेल भी ड्राफ्ट कर देता है।
- लेट लतीफों के लिए क्विक समरी: अगर आप किसी जरूरी मीटिंग में देरी से शामिल हुए हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं है। जेमिनी बिना पूरी मीटिंग को डिस्टर्ब किए, आपको निजी तौर पर अब तक हुई बातचीत का एक क्विक सारांश दे देगा, जिससे आप तुरंत चर्चा से जुड़ सकेंगे।