{"_id":"6a408623b7b14d274302b3b1","slug":"iphone-hacks-battery-draining-too-fast-turn-off-3-secret-settings-2026-06-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"iPhone Hacks: आईफोन की बैटरी जल्दी हो रही है खत्म? आज ही बंद करें ये 3 सीक्रेट सेटिंग्स, मिलेगा दोगुना बैकअप","category":{"title":"Tech Diary","title_hn":"टेक डायरी","slug":"tech-diary"}}
iPhone Hacks: आईफोन की बैटरी जल्दी हो रही है खत्म? आज ही बंद करें ये 3 सीक्रेट सेटिंग्स, मिलेगा दोगुना बैकअप
Sun, 28 Jun 2026 07:56 AM IST
Jagriti
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jagriti
Updated Sun, 28 Jun 2026 07:56 AM IST
सार
iPhone Battery Drain: सुबह 100% चार्ज किया और कुछ ही देर में बैटरी खत्म? यह समस्या अधिकतर आईफोन यूजर्स की है। अगर आप भी बार-बार फोन चार्ज करने के झंझट से तंग आ चुके हैं, तो तुरंत अपने डिवाइस की कुछ सेटिंग्स को ऑफ कर दीजिए। आइए जानते हैं कि आईफोन की किन 3 सीक्रेट सेटिंग्स को बंद करके आप अपना बैटरी बैकअप पहले से कहीं ज्यादा बेहतर कर सकते हैं।
विज्ञापन
आईफोन हैक्स
- फोटो : एआई जनरेटेड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
iPhone Battery Backup: अगर आपका आईफोन फुल चार्ज करने के कुछ ही घंटे बाद बैटरी का अलर्ट देने लगता है, तो जरूरी नहीं कि इसकी बैटरी खराब हो। कई बार फोन की कुछ सेटिंग्स बैकग्राउंड में लगातार काम करती रहती हैं, जिससे बैटरी तेजी से खत्म होती है। अच्छी बात यह है कि इनमें से कुछ सेटिंग्स को बंद करके बैटरी बैकअप में सुधार किया जा सकता है।
आईफोन हैक्स
- फोटो : एआई जनरेटेड
1. Background App Refresh बंद करें
सबसे पहले नंबर पर आती है बैकग्राउंड एप रिफ्रेश। इस फीचर की वजह से कई एप्स फोन इस्तेमाल न करने पर भी बैकग्राउंड में अपडेट होते रहते हैं। इससे बैटरी की खपत बढ़ जाती है।
कैसे बंद करें?
सबसे पहले नंबर पर आती है बैकग्राउंड एप रिफ्रेश। इस फीचर की वजह से कई एप्स फोन इस्तेमाल न करने पर भी बैकग्राउंड में अपडेट होते रहते हैं। इससे बैटरी की खपत बढ़ जाती है।
कैसे बंद करें?
- इसके लिए सबसे पहले सेटिंग्स खोलें।
- अब जनरल में जाएं।
- यहां बैकग्राउंड एप रिफ्रेश पर टैप करें।
- जरूरत न होने पर इसे पूरी तरह ऑफ कर दें या केवल जरूरी एप्स को ही अनुमति दें।
- इससे अनावश्यक बैकग्राउंड एक्टिविटी कम होगी और बैटरी की बचत हो सकती है।
आईफोन हैक्स
- फोटो : एआई जनरेटेड
बहुत से लोगों को नहीं पता कि उनके फोन में मौजूद सिरी लगातार एप्स और गतिविधियों का विश्लेषण करके सुझाव देती रहती है। यह सुविधा उपयोगी हो सकती है, लेकिन इससे बैकग्राउंड प्रोसेस भी चलते रहते हैं।
इरसे कैसे बंद करें?
- इसके लिए भी सेटिंग्स में जाएं।
- अब सिरी एंड सर्च खोलें।
- यहां सजेशन सेजुड़े विकल्पों में जाकर Notifications जैसी गैर-जरूरी Suggestions को बंद कर दें।
- इससे बैकग्राउंड प्रोसेस कम होंगे और बैटरी पर दबाव घट सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
आईफोन हैक्स
- फोटो : एआई जनरेटेड
3. System Services में ये तीन विकल्प बंद करें
लोकेशन सर्विसेज के अंदर मौजूद कुछ सिस्टम सर्विसेज लगातार डेटा का इस्तेमाल करती रहती हैं। अगर इनकी जरूरत नहीं है, तो इन्हें बंद किया जा सकता है।
कैसे बंद करें?
लोकेशन सर्विसेज के अंदर मौजूद कुछ सिस्टम सर्विसेज लगातार डेटा का इस्तेमाल करती रहती हैं। अगर इनकी जरूरत नहीं है, तो इन्हें बंद किया जा सकता है।
कैसे बंद करें?
- सेटिंग्स मे जाकर प्राइवेसी एंड सिक्योरिटी में जाएं।
- इसके बाद लोकेशन सर्विसेज पर क्लिक करें।
- सबसे नीचे सिस्टम सर्विसेज खोलें।
- यहां जाकर एनालिटिक्स, राउटिंग एंड ट्रैफिक और इंप्रूव मैप्स को ऑफ कर दें।
- इन विकल्पों को बंद करने से लोकेशन आधारित बैकग्राउंड एक्टिविटी कम हो सकती है और बैटरी बैकअप बेहतर मिल सकता है।
विज्ञापन
आईफोन हैक्स
- फोटो : एआई जनरेटेड
क्या फायदा मिलेगा ?
- इन सेटिंग्स में बदलाव करने के बाद बैकग्राउंड बैटरी खपत कम हो सकती है।
- फोन कम गर्म हो सकता है।
- बार-बार चार्ज करने की जरूरत घट सकती है।
- बैटरी बैकअप पहले से बेहतर महसूस हो सकता है।
- लंबे समय में बैटरी हेल्थ पर भी सकारात्मक असर पड़ सकता है।