पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Mobile Apps ›   WhatsApp AI Photo Editing : Add, Remove Change Backgrounds Without Leaving Chat

WhatsApp: व्हाट्सएप पर आया शानदार AI एडिटिंग फीचर, अब बिना थर्ड-पार्टी एप सीधे एडिट होगी फोटो; कैसे करेगा काम?

Sun, 28 Jun 2026 04:46 PM IST
Jagriti टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jagriti Updated Sun, 28 Jun 2026 04:46 PM IST
सार

WhatsApp Update: अब आपको फोटो एडिट करने के लिए अलग से एप डाडनलोड करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि व्हाट्सएप ने अपने यूजर्स के लिए एक खास फीचर पेश कर दिया, जिससे चैट के दौरान ही बिना किसी झंझट के आसानी से फोटो एडिट करके भेज सकते हैं। आइए जानते हैं क्या है यह फीचर और कैसे काम करेगा?
 

विज्ञापन
WhatsApp AI Photo Editing : Add, Remove  Change Backgrounds Without Leaving Chat
व्हाट्सएप एआई एडिटिंग फीचर - फोटो : एआई जनरेटेड

विस्तार

WhatsApp AI Photo Editing: अगर आप फोटो एडिट करने के लिए अलग-अलग एप्स का सहारा लेते हैं, तो अब इसकी जरूरत कम हो सकती है। क्योंकि व्हाट्सएप ने एक नया एआई फोटो एडिटिंग फीचर जारी किया है, जिसकी मदद से यूजर्स चैट के दौरान ही तस्वीरों को एडिट कर सकेंगे। अब फोटो में नई चीजें जोड़ना, अनचाहे ऑब्जेक्ट हटाना, बैकग्राउंड बदलना या पूरी तस्वीर का स्टाइल बदलना सब कुछ व्हाट्सएप में ही मुमकिन होगा।
विज्ञापन


अब चैट में ही करें एआई से फोटो एडिट
व्हाट्सएप का नया AI फीचर फोटो एडिटिंग को पहले से आसान बनाता है। अब किसी भी फोटो को भेजने से पहले उसे AI की मदद से अपनी पसंद के अनुसार बदला जा सकता है। इसके लिए किसी थर्ड-पार्टी फोटो एडिटिंग एप की जरूरत नहीं होगी। कंपनी का कहना है कि यह फीचर यूजर्स को तस्वीरें तेजी से एडिट करने और उन्हें ज्यादा क्रिएटिव बनाने का विकल्प देगा।
विज्ञापन


AI Photo Editing फीचर कैसे इस्तेमाल करें ?
इस फीचर का इस्तेमाल करना काफी आसान है। इसके लिए इन आसान से स्टेप्स को फॉलो करें...
  • सबसे पहले किसी भी व्हाट्सएप चैट को खोलें।
  • कैमरा या अटैचमेंट आइकन से फोटो चुनें या नई फोटो क्लिक करें।
  • इसके बाद स्क्रीन पर दिखाई देने वाले एआई इफेक्ट विकल्प पर टैप करें।
  • यहां आपको कई एआई एडिटिंग टूल्स मिलेंगे।

इस फीचर से यूजर को क्या फायदा होगा? 

इस फीचर की मदद से यूजर कई कामों में मदद मिल सकेगी। जैसे...

Describe से जोड़ें नई चीजें
अगर आप फोटो में कोई नई चीज जोड़ना चाहते हैं, तो डिस्क्राइब विकल्प में केवल टेक्स्ट लिखना होगा। जैसे मान लीजिए Add sunglasses या Change dress color जैसे प्रॉम्प्ट देकर AI तस्वीर में बदलाव कर देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

Background बदलना होगा आसान
बैकग्राउंड विकल्प की मदद से फोटो का बैकग्राउंड हटाया या पूरी तरह बदला जा सकता है। इससे तस्वीर को नया लुक देना आसान होगा।
Styles से मिलेगा नया अंदाज
अगर आप अपनी फोटो को कार्टून, कॉमिक बुक, 3D या किसी अन्य आर्टिस्टिक स्टाइल में बदलना चाहते हैं, तो स्टाइल विकल्प का इस्तेमाल कर सकते हैं।
एडिट के बाद सीधे करें सेंड
एआई से बदलाव करने के बाद यूजर चाहें तो फोटो के साथ टेक्स्ट लिख सकते हैं और फिर सीधे सेंड बटन दबाकर तस्वीर शेयर कर सकते हैं।

मेटा एआई चैट से भी होगी एडिटिंग
हालांकि इसके अलावा कंपनी ने यह सुविधा भी दी है कि यूजर सीधे मेटा एआई चैट में फोटो अपलोड करके AI से उसे एडिट करने के लिए कह सकते हैं। यानी फोटो एडिटिंग के लिए अलग ऐप या टूल खोलने की जरूरत नहीं होगी।


क्यों खास है यह फीचर?
यह नया AI फीचर उन यूजर्स के लिए काफी उपयोगी साबित हो सकता है, जो फोटो शेयर करने से पहले उसमें छोटे-मोटे बदलाव करना चाहते हैं। अब बैकग्राउंड बदलने, ऑब्जेक्ट जोड़ने या तस्वीर का स्टाइल बदलने जैसे काम कुछ ही सेकंड में व्हाट्सएप के अंदर पूरे किए जा सकेंगे।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed