सब्सक्राइब करें

AC Tips: समझदार लोग इस टेम्प्रेचर पर चलाते हैं एसी, हर महीने बचाते हैं हजारों रुपये, सरकार का भी है यही कहना

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Nitish Kumar Updated Mon, 06 Apr 2026 07:58 PM IST
सार

Ideal AC Tempreature In India: गर्मी में एसी चलाते समय सही टेम्परेचर सेट करना बेहद जरूरी होता है। बहुत कम या ज्यादा तापमान न सिर्फ बिजली बिल बढ़ाता है बल्कि कूलिंग भी प्रभावित करता है। जानिए एसी का सबसे सही टेम्परेचर क्या है, जिससे ठंडक भी मिले और पैसे भी बचें।

विज्ञापन
what is ideal temperature for air conditioners in india suggested by bee details
कितने टेम्परेचर कर चलाना चाहिए एसी? - फोटो : एआई जनरेटेड
अप्रैल का महीना शुरू हो चुका है। अभी कुछ दिन ही बीते हैं कि गर्मी ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। अब लोग ऑफिस से घर आने के बाद कमरे में एसी चला कर बैठ जाते हैं। जल्दी राहत पाने के लिए एसी का टेम्परेचर 16-18 डिग्री कर देते हैं। इससे कुछ ही मिनटों में कूलिंग तो मिल जाती है लेकिन बिजली बिल का ग्राफ बहुत तेजी से ऊपर चला जाता है। हर दिन ऐसा करते रहने पर कई लोग फिजूल में ही हजारों रुपये का बिजली खर्च कर देते हैं। 


लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि यदि आप एसी को हर दिन सही टेम्परेचर पर सेट कर चलाएं तो आपको ठंडक भी मिल जाएगी और भारी-भरकम बिल भी नहीं आएगा। दिलचस्प बात ये है कि सरकार भी चाहती है कि लोग इसी टेम्परेचर पर एसी चलाएं ताकि बिजली की बर्बादी से बचा जा सके। तो चलिए एसी के सही टेम्परेचर के रहस्य से पर्दा उठाते हैं।
Trending Videos
what is ideal temperature for air conditioners in india suggested by bee details
कम तापमान पर बढ़ता है बिजली बिल - फोटो : एआई जनरेटेड
कम तापमान रखने से क्यों बढ़ता है बिल?
जब आप एसी को 16 से 20 डिग्री पर सेट करते हैं, तो कंप्रेसर को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। इससे बिजली की खपत तेजी से बढ़ती है। एक सामान्य अनुमान के मुताबिक, हर 1 डिग्री कम करने पर बिजली की खपत लगभग 5 से 6 प्रतिशत तक बढ़ सकती है। यानी अगर आप 16 डिग्री पर एसी चला रहे हैं, तो आपका बिल काफी ज्यादा आ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
what is ideal temperature for air conditioners in india suggested by bee details
क्या है एसी चलाने का सबसे बेस्ट टेम्परेचर? - फोटो : अमर उजाला
क्या है एसी चलाने का सबसे बेस्ट टेम्परेचर?
एसी चलाने के लिए 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच का तापमान सबसे बेहतर माना जाता है। इस रेंज में एसी बिना ज्यादा लोड के काम करता है और कमरे को आरामदायक तरीके से ठंडा रखता है।

इस तापमान पर शरीर को भी ज्यादा ठंड या गर्मी महसूस नहीं होती, जिससे लंबे समय तक एसी में बैठना आसान रहता है। यही वजह है कि एसी कंपनियों के साथ-साथ सरकारी एजेंसी ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफिसिएंसी (बीईई) भी एसी को 24 से 26 डिग्री के बीच चलाने की सलाह देती हैं।
what is ideal temperature for air conditioners in india suggested by bee details
सीलिंग फैन भी चलाएं - फोटो : Adobe Stock
बेहतर कूलिंग के लिए क्या करें?
सिर्फ सही टेम्परेचर सेट करना ही काफी नहीं होता। अगर आप चाहते हैं कि एसी जल्दी और बेहतर कूलिंग दे, तो कमरे को बंद रखें, दरवाजे-खिड़कियां खुली न छोड़ें और समय-समय पर एसी की सर्विस कराते रहें।

इसके अलावा, सीलिंग फैन के साथ एसी चलाने से हवा तेजी से फैलती है और कम समय में पूरा कमरा ठंडा हो जाता है।
विज्ञापन
what is ideal temperature for air conditioners in india suggested by bee details
सही टेम्परेचर से कैसे डबल फायदा - फोटो : एआई जनरेटेड
सही टेम्परेचर से कैसे डबल फायदा?
अगर आप एसी को 24-26 डिग्री के बीच रखते हैं, तो इससे आपको दोहरा फायदा मिलता है। एक तरफ बिजली की बचत होती है और दूसरी तरफ एसी की लाइफ भी बढ़ती है।

आज के समय में स्मार्ट तरीके से एसी का इस्तेमाल करना जरूरी है, ताकि गर्मी से राहत भी मिले और जेब पर ज्यादा असर भी न पड़े।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed