सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Mobile Apps ›   Paytm Launch No More UPI PIN, Use Biometrics, QR Codes Secure Transactions Cash

Paytm: अब बिना पिन के होगा UPI पेमेंट और बिना कार्ड के निकलेगा ATM से कैश, कैसे काम करेंगे ये फीचर्स, जानें

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jagriti Updated Tue, 07 Apr 2026 03:33 PM IST
विज्ञापन
सार

Paytm biometric UPI authentication: डिजिटल पेमेंट की दुनिया में एक अहम बदलाव आया है। अब आपको न तो यूपीआई पिन याद रखने की टेंशन होगी और न ही घर पर भूल गए एटीएम कार्ड का पछतावा होगा। आरबीआई के नए नियमों के अनुसार अब पेटीएम ने अपने यूजर्स के लिए दो बेहद खास और सुरक्षित फीचर्स लॉन्च किए हैं। जानिए क्या हैं वो फीचर और कैसे काम करेंगे...
 

Paytm Launch No More UPI PIN, Use Biometrics, QR Codes Secure Transactions Cash
फिंगरप्रिंट और फेसआईडी के जरिए करें भुगतान - फोटो : amarujala.com
विज्ञापन

विस्तार

RBI two-factor authentication rules April 2026: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के 1 अप्रैल 2026 से लागू हुए नए सुरक्षा नियमों के बाद, पेटीएम ने डिजिटल ट्रांजेक्शन को और भी सुरक्षित और आसान बना दिया है। अब आप अपनी उंगली के निशान (Fingerprint) या चेहरे (Face ID) से पेमेंट कर सकेंगे। पेटीएम ने बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन और कार्डलेस एटीएम विड्रॉल सुविधाएं शुरू की है। बायोमेट्रिक फीचर के जरिए  पांच हजार तक के यूपीआई भुगतान बिना पिन डाले सिर्फ फिंगरप्रिंट या फेस आईडी से हो सकेंगे। वहीं, कार्डलेस सुविधा के तहत यूजर किसी भी यूपीआई समर्थित एटीएम से क्यूआर कोड स्कैन करके दस हजार रुपये तक का कैश निकाल सकते हैं।
Trending Videos


How to withdraw cash without ATM card Paytm: क्या हैं नए नियम और कैसे उठाएं लाभ?
आरबीआई ने एक अप्रैल 2026 से डिजिटल पेमेंट के लिए टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन को अनिवार्य कर दिया है। अब केवल ओटीपी काफी नहीं है। सुरक्षा के लिए पिन, पासवर्ड या बायोमेट्रिक्स का होना जरूरी है। पेटीएम का यह अपडेट इसी फ्रेमवर्क के तहत लाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बायोमेट्रिक UPI पेमेंट: पिन की झंझट खत्म
अब पेमेंट वेरीफाई करने के लिए बार-बार PIN टाइप करने की जरूरत नहीं होगी। इसके लिए आपको एप की सेटिंग्स में जाकर पे विड फिंगरप्रिंट या फेसआइडी का विकल्प चुनना होगा। साथ में बैंक अकाउंट भी लिंक करने की जरूरत पड़ेगी। कंपनी ने साफ कहा है कि बायोमेट्रिक डेटा पेटीएम या बैंक स्टोर नहीं करता, यह आपके डिवाइस में ही सुरक्षित रहता है। हालांकि एनपीसीआई के अनुसार, बायोमेट्रिक के जरिए प्रति ट्रांजेक्शन सिर्फ पांच हजार रुपये तक ही भुगतान किया जा सकता है।

कार्डलेस एटीएम विड्रॉल: जेब में कार्ड रखने की जरूरत नहीं
अगर आप अपना एटीएम कार्ड घर भूल गए हैं, तो भी आप कैश निकाल सकते हैं:
  • इसके लिए आपको एटीएम पर जाकर यूपीआई कैश विड्रोल चुनना होगा, इसके बाद राशि भरें और स्क्रीन पर आए क्यूआर कोड को पेटीएम एप से स्कैन करें।
  • इसके बाद एप पर अपना UPI PIN डालते ही ATM से कैश बाहर आ जाएगा।
  • इसके जरिए एक बार में अधिकतम 10 हजार रुपये निकाले जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed