{"_id":"69d4ed6c2ae1aece0600edde","slug":"prepaid-electricity-meter-usage-tracking-app-check-daily-consumption-2026-04-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Prepaid Meter Tips: रोज कितनी बिजली खर्च कर रहे हैं आप? स्मार्ट मीटर एप से रखें हर यूनिट का हिसाब-किताब","category":{"title":"Tech Tips in Hindi","title_hn":"टेक टिप्स एंड ट्रिक्स","slug":"tip-of-the-day"}}
Prepaid Meter Tips: रोज कितनी बिजली खर्च कर रहे हैं आप? स्मार्ट मीटर एप से रखें हर यूनिट का हिसाब-किताब
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Nitish Kumar
Updated Tue, 07 Apr 2026 05:12 PM IST
सार
Prepaid Electricity Meter: अगर स्मार्ट प्रीपेड बिजली मीटर लगने के बाद आपका बिल बढ़ता महसूस हो रहा है, तो अब चिंता की जरूरत नहीं है। बस एक एप के जरिए आप रोजाना की बिजली खपत को ट्रैक कर सकते हैं और खर्च पर कंट्रोल पा सकते हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
आज के समय में स्मार्ट प्रीपेड बिजली मीटर तेजी से घरों में लगाए जा रहे हैं। इन मीटरों की खास बात यह है कि ये आपको बिजली की खपत का पूरा हिसाब रखने की सुविधा देते हैं। अगर आपको लगता है कि आपका बिजली बिल ज्यादा आ रहा है, तो इसका जवाब आपके फोन में मौजूद एप में ही मिल सकता है। इस एप के जरिए आप यह जान सकते हैं कि आप रोज कितनी बिजली खर्च कर रहे हैं और उसका खर्च रुपये में कितना बन रहा है।
Trending Videos
ऐसे ट्रैक करें रोजाना की खपत
- फोटो : एआई जनरेटेड
एप से ऐसे ट्रैक करें रोजाना की खपत
स्मार्ट प्रीपेड मीटर के साथ एक मैनेजमेंट एप दी जाती है, जिसमें लॉग इन करके आप अपनी बिजली खपत का पूरा रिकॉर्ड देख सकते हैं।
स्मार्ट प्रीपेड मीटर के साथ एक मैनेजमेंट एप दी जाती है, जिसमें लॉग इन करके आप अपनी बिजली खपत का पूरा रिकॉर्ड देख सकते हैं।
- एप की होम स्क्रीन या मेन्यू में आपको View Usage History जैसा ऑप्शन मिलता है। इस पर क्लिक करते ही आपके सामने एक चार्ट के रूप में डेटा दिखने लगता है।
- इस चार्ट में आप अलग-अलग तारीख पर क्लिक करके देख सकते हैं कि उस दिन आपने कितने kWh बिजली इस्तेमाल की।
- इससे आपको अपने रोजाना के उपयोग का सही अंदाजा मिल जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली कनेक्शन
- फोटो : amar ujala
रुपये में भी जान सकते हैं खर्च
- अगर आप यह जानना चाहते हैं कि रोज कितने रुपये की बिजली खर्च हो रही है, तो एप में “View Cost” ऑप्शन को ऑन करना होगा।
- इसके बाद वही चार्ट आपको यूनिट के बजाय सीधे रुपये में खपत दिखाने लगेगा।
- इससे यह समझना आसान हो जाता है कि किस दिन आपका खर्च ज्यादा हुआ और किस दिन कम।
महीने और साल भर का हिसाब ऐसे जानें
- फोटो : AdobeStock
महीने और साल भर का हिसाब ऐसे जानें
- इस एप की मदद से आप सिर्फ रोजाना ही नहीं, बल्कि महीने और सालभर की खपत भी ट्रैक कर सकते हैं।
- आप चाहें तो पिछले महीनों के डेटा से तुलना कर सकते हैं और यह समझ सकते हैं कि किस समय आपकी बिजली खपत ज्यादा रहती है।
- इससे आप अपने घर के उपकरणों के इस्तेमाल को बेहतर तरीके से मैनेज कर सकते हैं।
विज्ञापन
रिपोर्ट डाउनलोड कर समझें पूरा पैटर्न
- फोटो : AdobeStock
रिपोर्ट डाउनलोड कर समझें पूरा पैटर्न
- एप में एक और उपयोगी फीचर मिलता है, जिससे आप अपनी खपत की पूरी डिटेल्स एक शीट के रूप में डाउनलोड कर सकते हैं।
- “View Usage History” सेक्शन में जाकर “View Chart” ऑप्शन पर क्लिक करके आप यह डेटा डाउनलोड कर सकते हैं और विस्तार से विश्लेषण कर सकते हैं।