सब्सक्राइब करें

Gas Connection: घर बैठे ऑनलाइन कैसे लें नया LPG कनेक्शन? मोबाइल से ही हो जाएगा सारा काम, जानें सबसे आसान तरीका

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Suyash Pandey Updated Tue, 07 Apr 2026 04:46 PM IST
सार

New Gas Connection Apply Online: अगर आप भी गैस एजेंसियों के चक्कर लगा-लगाकर थक गए हैं तो अब इस लेख की मदद से आप घर बैठे मिनटों में नया LPG कनेक्शन बुक कर सकते हैं। ऑनलाइन अप्लाई करने का तरीका, जरूरी कागजात और मिस्ड कॉल सर्विस से जुड़ी पूरी जानकारी पाने के लिए पढ़िए ये खास गाइड।

विज्ञापन
how to apply for new lpg connection online: step by step guide for indane, hp and bharat gas
नए कनेक्शन के लिए एलपीजी गैस कनेक्शन अप्लाई (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : एआई

पहले नया गैस कनेक्शन लेने के लिए एजेंसियों के चक्कर लगाने पड़ते थे, लेकिन अब तकनीक ने इस काम को बेहद आसान बना दिया है। अब आप अपने स्मार्टफोन या लैपटॉप से घर बैठे Indane, Bharat Gas या HP Gas का नया कनेक्शन ले सकते हैं। अगर आप भी नया LPG कनेक्शन लेने की सोच रहे हैं तो इस वेब गाइड में हम आपको इसका पूरी ऑनलाइन प्रक्रिया और जरूरी दस्तावेजों की जानकारी देने वाले हैं।

Trending Videos
how to apply for new lpg connection online: step by step guide for indane, hp and bharat gas
इन दस्तावेजों की पड़ेगी जरूरत (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock

क्या-क्या जरूरी दस्तावेज चाहिए?

ऑनलाइन अप्लाई करने से पहले यह जान लेना जरूरी है कि आपको किन-किन दस्तावेजों की जरूरत होगी। फॉर्म भरते समय कोई परेशानी न हो, इसलिए पहले से ही अपने फोन या कंप्यूटर में अपनी पहचान के प्रमाण (आईडी प्रूफ) के लिए आधार कार्ड, पैन कार्ड या वोटर आईडी की स्कैन कॉपी तैयार रखें। इसके अलावा, पते के प्रमाण (एडरेस प्रूफ) के तौर पर आपको आधार कार्ड, राशन कार्ड, बिजली का बिल, रेंट एग्रीमेंट या फिर पासपोर्ट में से किसी एक डॉक्युमेंट की स्कैन कॉपी अपने पास रखनी होगी। इन जरूरी कागजातों के साथ ही, प्रक्रिया को पूरा करने के लिए आपको अपने बैंक खाते की जानकारी और अपनी एक पासपोर्ट साइज फोटो की भी जरूरत पड़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
how to apply for new lpg connection online: step by step guide for indane, hp and bharat gas
गैस कनेक्शन (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

नया LPG कनेक्शन लेने के ऑनलाइन स्टेप्स

1. वेबसाइट पर जाएं और रजिस्टर करें:

सबसे पहले अपने पसंद के गैस प्रोवाइडर (जैसे- Indane, HP Gas या Bharat Gas) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। वहां 'New Connection' या 'Register' के विकल्प पर क्लिक करके अपना अकाउंट बनाएं।

2. कनेक्शन का प्रकार चुनें:

अकाउंट बनाने के बाद, पोर्टल पर 'New Domestic LPG Connection' (नया घरेलू गैस कनेक्शन) का विकल्प चुनें।

3. एप्लीकेशन फॉर्म भरें:

स्क्रीन पर एक फॉर्म खुलेगा। इसमें अपना नाम, जन्म तिथि, पता, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी भरें। इसी फॉर्म में आपको अपने घर के सबसे नजदीकी डिस्ट्रीब्यूटर (गैस एजेंसी) को भी चुनना होगा।

how to apply for new lpg connection online: step by step guide for indane, hp and bharat gas
एलपीजी गैस कनेक्शन (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : एक्स

4. KYC दस्तावेज अपलोड करें:

अपनी पहचान और पते से जुड़े जो भी दस्तावेजों आपने तैयार रखे हैं (जैसे आधार कार्ड और फोटो), उन्हें पोर्टल पर अपलोड करें।

5. ऑनलाइन पेमेंट करें:

कनेक्शन की सिक्योरिटी डिपॉजिट और रेगुलेटर के लिए लगने वाले चार्ज का पेमेंट करें। आप इसके लिए UPI, डेबिट/क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग का इस्तेमाल कर सकते हैं।

6. सबमिट करें और ट्रैक करें:

पेमेंट के बाद फॉर्म सबमिट कर दें। सबमिट करते ही आपको एक Reference Number (रजिस्ट्रेशन नंबर) मिल जाएगा। इस नंबर को सेव कर लें, इससे आप बाद में अपनी एप्लीकेशन का स्टेटस ट्रैक कर सकेंगे।

विज्ञापन
how to apply for new lpg connection online: step by step guide for indane, hp and bharat gas
एलपीजी गैस सिलेंडर (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : एक्स

अप्लाई करने के बाद क्या होगा?

एक बार जब आप अपना ऑनलाइन फॉर्म सबमिट कर देते हैं तो आपकी एप्लीकेशन सीधे आपके चुने हुए गैस डिस्ट्रीब्यूटर के पास पहुंच जाती है। डिस्ट्रीब्यूटर आपके के जरिए अपलोड किए गए सभी दस्तावेजों को अच्छी तरह से वेरिफाई करता है। सब कुछ सही पाए जाने पर आपकी एप्लीकेशन को अप्रूवल दे दिया जाता है और एक सब्सक्रिप्शन वाउचर जारी हो जाता है। इस पूरी ऑनलाइन प्रक्रिया के बाद, एजेंसी का एक टेक्नीशियन आपके दिए गए पते पर आकर फिजिकल वेरिफिकेशन करता है। इसके बाद आपका नया गैस कनेक्शन सफलतापूर्वक एक्टिवेट कर दिया जाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed