{"_id":"69d4e52ff6b79943cf09b3f9","slug":"correct-distance-between-refrigerator-and-wall-to-save-electricity-bill-tips-hindi-2026-04-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Fridge: दीवार से कितनी दूरी पर रखना चाहिए फ्रिज? ये छोटी सी गलती बढ़ाती है बिजली बिल, जानिए काम की बात","category":{"title":"Tech Tips in Hindi","title_hn":"टेक टिप्स एंड ट्रिक्स","slug":"tip-of-the-day"}}
Fridge: दीवार से कितनी दूरी पर रखना चाहिए फ्रिज? ये छोटी सी गलती बढ़ाती है बिजली बिल, जानिए काम की बात
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Nitish Kumar
Updated Tue, 07 Apr 2026 04:36 PM IST
सार
Fridge And Wall Gap: फ्रिज एक ऐसी मशीन है जो घर में साल के 12 महीने और 24 घंटे चलता रहता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दीवार से सटाकर रखा गया फ्रिज आपकी जेब पर भारी पड़ सकता है? सही दूरी न होने से बिजली का बिल तो बढ़ता ही है, साथ ही फ्रिज का कंप्रेसर भी जल्दी खराब हो जाता है।
विज्ञापन
1 of 4
फ्रिज और दीवार के बीच रखें सही दूरी
- फोटो : AdobeStock
मौसम सर्दी का हो या तपती गर्मी का, फ्रिज हमारे घर में रखा ऐसा मशीन है जो बिना रुके लगातार चलता रहता है। अक्सर हम घर में जगह बचाने के चक्कर में या सजावट के लिहाज से फ्रिज को दीवार से बिल्कुल सटाकर खड़ा कर देते हैं। सुनने में यह बात मामूली लग सकती है, लेकिन वर्षों से चली आ रही यह छोटी सी लापरवाही आपके कीमती इलेक्ट्रॉनिक गैजेट की उम्र को कम कर रही है। यदि आप चाहते हैं कि आपका फ्रिज बिना किसी तकनीकी खराबी के लंबे समय तक साथ निभाए, तो आपको इसकी सही 'प्लेसमेंट' यानी इसे रखने की सही जगह और तरीके पर गौर करना होगा।
Trending Videos
2 of 4
Fridge
- फोटो : AdobeStock
गर्मी बाहर निकलना है बेहद जरूरी
फ्रिज के काम करने का विज्ञान समझना बहुत दिलचस्प है। यह एक बिजली से चलने वाला उपकरण है, जो भीतर की चीजों को ठंडा रखने के लिए खुद गर्मी पैदा करता है। अगर आप चालू फ्रिज की सतह या उसके पिछले हिस्से को छुएंगे, तो वह आपको काफी गर्म महसूस होगा। फ्रिज के भीतर की ठंडक बनाए रखने के लिए इस बाहरी गर्मी का बाहर निकलना अत्यंत आवश्यक होता है। जब हम फ्रिज को दीवार के बहुत करीब रख देते हैं, तो यह गर्मी बाहर नहीं निकल पाती और फ्रिज के चारों ओर फंसकर रह जाती है। इसका सीधा असर फ्रिज के 'दिल' यानी उसके कंप्रेसर पर पड़ता है। गर्मी का सही निकास न होने से कंप्रेसर पर अतिरिक्त दबाव बढ़ने लगता है, जिससे वह जल्दी खराब हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 4
फ्रीज और दीवार के बीच सही दूरी
- फोटो : LG Electronics
कितनी होनी चाहिए सही दूरी?
फ्रिज और दीवार के बीच कितनी दूरी होनी चाहिए, इसे लेकर अक्सर लोग भ्रम में रहते हैं। इस विषय पर दुनिया की दिग्गज इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी LG ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जानकारी साझा की है। कंपनी के अनुसार, फ्रिज और दीवार के बीच कम से कम 4 इंच या लगभग 10 सेंटीमीटर का गैप जरूरी है। यह गैप हवा के संचार (वेंटिलेशन) के लिए जरूरी है।
4 of 4
फ्रिज
- फोटो : Instagram
गलत दूरी का क्या पड़ता है असर?
अगर फ्रिज को दीवार से बहुत पास रखा जाता है, तो उससे निकलने वाली गर्म हवा वहीं जमा होने लगती है। नतीजा यह होगा कि फ्रिज अंदर से ठंडा करने के लिए अधिक मशक्कत करेगा, जिससे कूलिंग कम होगी और बिजली का बिल उम्मीद से कहीं ज्यादा आने लगेगा। इसके अलावा, लगातार ओवरलोड के कारण फ्रिज के खराब होने का खतरा भी बढ़ जाता है, जिससे आपको रिपेयर या नया फ्रिज खरीदने तक की नौबत आ सकती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।