सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Social Network ›   WhatsApp Launch Channel Monetization: Creators Soon Charge Subscription Fees Exclusive Content

अब व्हाट्सएप से भी कमा सकेंगे हजारों रुपये: यूजर्स के लिए आ रहा है सब्सक्रिप्शन फीचर, जानें कैसे काम करेगा ये

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jagriti Updated Thu, 09 Apr 2026 07:31 AM IST
विज्ञापन
सार

WhatsApp Channel Monetization: मेटा अब अपने मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप को सिर्फ चैटिंग तक ही नहीं सीमित रखना चाहती। वह अब इसे बदलकर कमाई का एक जरिया बनाने की तैयारी में है। इंस्टाग्राम की सफलता के बाद अब व्हाट्सएप चैनल्स पर भी सब्सक्रिप्शन का विकल्प आने वाला है। जानिए इसके बारे में विस्तार से...
 

WhatsApp Launch Channel Monetization: Creators Soon Charge Subscription Fees Exclusive Content
WhatsApp - फोटो : Adobe stock
विज्ञापन

विस्तार

WhatsApp subscription feature for creators: अब यूजर्स व्हाट्सएप के जरिए भी पैसा कमा सकेंगे। मेटा के अनुसार जल्द ही व्हाट्सएप चैनल्स पर  इंस्टाग्राम जैसा सब्सक्राइब बटन नजर आएगा। इसके जरिए क्रिएटर्स अपना खास कंटेंट केवल उन्हीं फॉलोअर्स को दिखा पाएंगे जो सब्सक्रिप्शन फीस चुकाएंगे।
Trending Videos


दरअसल, व्हाट्सएप एक नए मोनेटाइजेशन फीचर पर काम कर रहा है, जिसमें चैनल ओनर्स अपने प्रीमियम कंटेंट को पे-वॉल (Paywall) के पीछे रख सकेंगे। क्रिएटर्स खुद अपनी फीस तय कर पाएंगे। यह फीचर फिलहाल बीटा वर्जन में टेस्टिंग के चरण में है। खास बात यह है कि फ्री चैनल्स का अनुभव पहले जैसा ही रहेगा, केवल स्पेशल कंटेंट के लिए भुगतान करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पे-वॉल और एक्सक्लूसिव कंटेंट
हालिया बीटा रिपोर्ट के अनुसार, व्हाट्सएप एक ऐसा सिस्टम ला रहा है, जहां चैनल ओनर्स अपने खास अपडेट्स, वीडियो या जानकारी को लॉक कर सकेंगे। इसे देखने के लिए फॉलोअर्स को सब्सक्रिप्शन लेना होगा। क्रिएटर्स एप की सेटिंग्स में जाकर आसानी से अपनी फीस निर्धारित कर सकेंगे।

पारदर्शिता के लिए सब्सक्राइबर काउंट
इंस्टाग्राम की तर्ज पर व्हाट्सएप  भी चैनल पर पेड सब्सक्राइबर्स की संख्या सार्वजनिक रूप से दिखाई देगा। ये संख्या उन लोगों को भी दिखेगी, जिन्होंने सब्सक्राइब नहीं किया है। इससे नए यूजर्स को चैनल की वैल्यू और लोकप्रियता का अंदाजा लगाने में मदद मिलेगी।

इसके अलावा व्हाट्सएप ने साफ किया है कि पेड फीचर्स आने के बाद भी सामान्य यूजर्स के लिए चैनल अनुभव फ्री रहेगा। यूजर पहले की तरह चैनल्स को फ्री में फॉलो कर सकेंगे। एप में फ्री और प्रीमियम पोस्ट्स को अलग-अलग देखने के लिए फिल्टर विकल्प भी मिल सकता है। पेड कंटेंट लेना पूरी तरह से वैकल्पिक होगा।

सुरक्षा और नियम
भले ही कंटेंट पेड हो, लेकिन क्रिएटर्स को व्हाट्सएप की टर्म्स ऑफ सर्विस और मौजूदा पॉलिसी का कड़ाई से पालन करना होगा। किसी भी तरह का उल्लंघन होने पर चैनल पर कार्रवाई की जा सकती है।

कब लॉन्च होगा?
फिलहाल यह फीचर डेवलपमेंट फेज में है और कुछ बीटा टेस्टर्स के लिए उपलब्ध है। उम्मीद की जा रही है कि आने वाले कुछ महीनों में इसे सभी यूजर्स के लिए ग्लोबली रोलआउट कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed