सब्सक्राइब करें

AI Deal: एआई ने बिना एजेंट के 9.5 करोड़ में बिकवा दिया घर, प्रॉपर्टी डीलर्स में मचा हड़कंप, जानिए ये कैसे हुआ

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Nitish Kumar Updated Tue, 07 Apr 2026 02:09 PM IST
सार

AI Breaks Property Deal: अमेरिका में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां बिना किसी रियल एस्टेट एजेंट के 9.5 करोड़ रुपये का घर सिर्फ 5 दिनों में बिक गया। इस पूरी डील के पीछे AI यानी ChatGPT की अहम भूमिका बताई जा रही है।

विज्ञापन
ai helps owner to sell house in 9 5 crore without property agent florida story
एआई ने करोड़ों रुपये में बिकवाया घर - फोटो : एक्स
एआई अब केवल ऑफिस के काम तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यह अब मुनाफे वाली डील भी पक्की करने में मदद कर रहा है। दरअसल, अमेरिका के फ्लोरिडा में कुछ ऐसा हुआ जिसपर रियर इस्टेट ब्रोकरों को विश्वास नहीं हो रहा है। एक कंप्यूटर प्रोग्राम बिना किसी ब्रोकर की मदद से कैसे एक घर को करोड़ों में बिकवा सकता है, यह जानकर सब हैरान हैं। आइए जानते हैं एआई ने मकान मालिक के लिए एक साधारण दिखने वाली डील को कैसे करोड़ों रुपये में बदल दिया।
Trending Videos
ai helps owner to sell house in 9 5 crore without property agent florida story
ChatGPT - फोटो : X
एआई की मदद से करोड़ों में बिकी प्रॉपर्टी
अक्सर मकान मालिक घर की बिक्री के लिए किसी अच्छे ब्रोकर को ढूंढते हैं। लेकिन मियामी में रहने वाले रॉबर्ट लेविन ने अपने घर को बेचने के लिए एक अलग रास्ता चुना। उन्होंने करीब 9.5 करोड़ रुपये की कीमत वाले अपने घर की पूरी जिम्मेदारी ChatGPT को सौंप दी। शुरुआत में लोगों को यह फैसला अजीब लगा, लेकिन रॉबर्ट को भरोसा था कि एआई उनके लिए बेहतर परिणाम ला सकता है।

एआई ने मार्केटिंग से लेकर डॉक्यूमेंटेशन तक हर कदम पर उनकी मदद की। इसका नतीजा यह रहा कि सिर्फ 5 दिनों के अंदर घर बिक गया और बाहर 'सोल्ड' का बोर्ड लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
ai helps owner to sell house in 9 5 crore without property agent florida story
AI की सलाह से बढ़ी घर की कीमत - फोटो : Adobe Stock
AI की सलाह ने बढ़ाई घर की कीमत
इस डील का सबसे दिलचस्प पहलू यह रहा कि स्थानीय एजेंट्स ने जो कीमत तय की थी, एआई ने उससे बेहतर रणनीति बनाई। ChatGPT ने रॉबर्ट को सही समय पर प्रॉपर्टी लिस्ट करने की सलाह दी और घर में कुछ छोटे बदलाव करने को कहा। इन बदलावों ने घर की वैल्यू करीब 95 लाख रुपये तक बढ़ा दी।

इतना ही नहीं, सिर्फ 3 दिनों के भीतर 5 संभावित खरीदार घर देखने पहुंच गए। इस तरह रॉबर्ट ने न सिर्फ ज्यादा मुनाफा कमाया, बल्कि एजेंट को दिए जाने वाले लाखों रुपये के कमीशन से भी बच गए।
ai helps owner to sell house in 9 5 crore without property agent florida story
एआई बदल देगा रियल एस्टेट का भविष्य - फोटो : अमर उजाला प्रिंट
क्या एआई बदल देगा रियल एस्टेट का भविष्य?
रॉबर्ट का कहना है कि एआई इंसानों की जगह पूरी तरह नहीं ले सकता, लेकिन यह काम को आसान और सस्ता जरूर बना देता है। उन्होंने कानूनी सुरक्षा के लिए वकील की सलाह जरूर ली, लेकिन डील की रणनीति पूरी तरह AI ने तैयार की।

यह घटना इस ओर इशारा करती है कि आने वाले समय में बड़ी-बड़ी डील्स के पीछे एआई की भूमिका और बढ़ सकती है।

(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल दावे के आधार पर सामने आई है। अमर उजाला इसकी पुष्टि नहीं करता है।)
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed