{"_id":"69c7b7be94366a63eb030705","slug":"infrared-cooktop-use-any-utensil-best-alternative-induction-2026-03-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Infrared Cooktop: अब नए बर्तन खरीदने का झंझट खत्म, पुराने में ही बनेगा खाना, जानें क्यों है यह बेहतर विकल्प?","category":{"title":"Social Network","title_hn":"सोशल नेटवर्क","slug":"social-network"}}
Infrared Cooktop: अब नए बर्तन खरीदने का झंझट खत्म, पुराने में ही बनेगा खाना, जानें क्यों है यह बेहतर विकल्प?
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jagriti
Updated Sat, 28 Mar 2026 05:34 PM IST
सार
Best electric stove for aluminium utensils: बढ़ती गैस की कीमतों और इंडक्शन की बर्तन चुनने वाली समस्याओं के बीच अब Infrared Cooktop एक आसान और किफायती विकल्प बनकर उभर रहा है। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें पुराने एल्युमिनियम, स्टील और तांबे के बर्तन भी आसानी से इस्तेमाल किए जा सकते हैं, जबकि इंडक्शन कुकटॉप में उसी के अनुसार बर्तन इस्तेमाल करने का झंझट था।
Low cost electric cooking options: इंफ्रारेड कुकटॉप बिजली से चलने वाला एक ऐसा डिवाइस है जो इंफ्रारेड रेडिएशन के जरिए गर्मी पैदा करता है। इंडक्शन के विपरीत, यह किसी भी प्रकार के बर्तन जैसे एल्युमिनियम, लोहा, स्टील को गर्म कर सकता है। हालांकि यह इंडक्शन के मुकाबले थोड़ी ज्यादा बिजली ले सकता है, लेकिन नए बर्तन न खरीदने की बचत इसे एक किफायती विकल्प बनाती है।
Trending Videos
2 of 6
इंफ्रारेड कुकटॉप
- फोटो : adobe stock
कैसे काम करता हे इंफ्रारेड कुकटॉप
इंफ्रारेड कुकटॉप के अंदर हीटिंग कॉइल्स होती हैं जो बिजली मिलने पर गर्म होती हैं और इंफ्रारेड किरणें छोड़ती हैं। यह गर्मी सीधे कुकटॉप की कांच की सतह को गर्म करती है, जिससे उसके ऊपर रखा बर्तन गर्म हो जाता है। इसमें गैस की तरह आग नहीं जलती, जिससे यह काफी सुरक्षित रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
इंफ्रारेड कुकटॉप
- फोटो : adobe stock
Energy efficient cooking appliances: बर्तनों का कोई झंझट भी नहीं
इंडक्शन कुकटॉप में केवल वही बर्तन काम करते हैं जिनका बेस चुंबकीय (Magnetic) होता है, लेकिन इंफ्रारेड कुकटॉप में आप एल्युमिनियम और स्टील, तांबा और पीतल, कांच और मिट्टी के बर्तन, लोहे की कड़ाही या तवा किसी भी धातु के बने बर्तनों का इस्तेमाल कर सकते हैं।
4 of 6
इंफ्रारेड कुकटॉप
- फोटो : adobe stock
Infrared cooktop benefits: इंफ्रारेड कुकटॉप की खासियतें
गैस सिलिंडर की जरूरत नहीं पड़ती।
बिजली से चलता है और हीट भी आसानी से कंट्रोल कर सकता है।
खाना समान रूप से पकता है, किसी प्रकार का झंझट नहीं होता।
बर्तन: इन दोनों में अगर बर्तन की बात करें तो इंफ्रारेड में सभी बर्तन चलते हैं, लेकिन इंडक्शन में केवल खास इंडक्शन बेस वाले बर्तन ही इस्तेमाल किए जा सकते हैँ।
कुकिंग स्टाइल: इंफ्रारेड पर आप सीधे पापड़ या फुलका भी सेंक सकते हैं (सावधानी के साथ), जो इंडक्शन पर संभव नहीं है।
बिजली की खपत: इंडक्शन ज्यादा ऊर्जा-कुशल होता है, जबकि इंफ्रारेड थोड़ा धीमा गर्म और धीमा ठंडा होता है, जिससे बिजली थोड़ी ज्यादा लग सकती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।