सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Gadgets ›   apple roll back iphone intelligence update in china details

Apple: चीन में एपल ने वो कर दिया जो नहीं करना था, फीचर अपडेट देने के बाद किया रोलबैक, यूजर्स से मांगी माफी

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Nitish Kumar Updated Tue, 31 Mar 2026 05:57 PM IST
विज्ञापन
सार

Apple Intelligence China Error: चीन में आईफोन यूजर्स उस समय हैरान रह गए जब उनके फोन में बिना किसी सूचना के एपल इंटेलिजेंस का अपडेट आ गया। हालांकि, यह खुशी ज्यादा देर नहीं टिकी। एपल ने इसे अपनी गलती मानते हुए तुरंत वापस ले लिया। आखिर क्यों चीन में यह फीचर अटका हुआ है?

apple roll back iphone intelligence update in china details
एपल इंटेलिजेंस का अपडेट देने के बाद किया रोलबैक - फोटो : एआई जनरेटेड
विज्ञापन

विस्तार

सोमवार को चीन में सोशल मीडिया पर आईफोन यूजर्स की पोस्ट्स की बाढ़ आ गई। कई यूजर्स ने स्क्रीनशॉट शेयर किए कि उन्हें iOS 26.4 रोलआउट के साथ बहुप्रतीक्षित एपल इंटेलिजेंस मिल गया है। याद दिला दें कि अक्टूबर 2024 (iOS 18.1) में लॉन्च होने के बाद से चीन इकलौता ऐसा बड़ा बाजार है जहां यह फीचर अब तक कानूनी रूप से नहीं पहुंचा है।
Trending Videos


लेकिन यह खुशी ज्यादा देर नहीं टिक सकी। रिपोर्ट के मुताबिक, एपल ने आईफोन यूजर्स के माफी मांगते हुए इस अपडेट को जल्द ही हटा लिया। ब्लूमबर्ग के दिग्गज टेक एक्सपर्ट मार्क गुरमन के अनुसार, यह रोलआउट एक ‘गलती’ था। कंपनी के पास अभी चीन में AI फीचर्स लॉन्च करने के लिए जरूरी सरकारी मंजूरी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीन में क्यों नहीं लॉन्च हुआ एपल इंटेलिजेंस?
चीन में AI फीचर्स लाने के लिए एपल को स्थानीय कंपनियों के साथ साझेदारी करनी होगी। वहां के नियमों के अनुसार विदेशी कंपनियां सीधे AI सर्विस लॉन्च नहीं कर सकतीं। इसके अलावा एपल के कुछ AI फीचर्स Google पर निर्भर हैं, जबकि Google चीन में बैन है। ऐसे में कंपनी को लोकल AI प्रोवाइडर के साथ काम करना जरूरी हो जाता है, ताकि उसे साइबरस्पेस एडमिनिस्ट्रेशन ऑफ चाइना (CAC) से मंजूरी मिल सके।

यह भी पढ़ें: घर बैठे देखें Avatar: Fire and Ash, इस OTT प्लेटफॉर्म पर होगा रिलीज, नोट कर लें डेट

एपल ने आधिकारिक टिप्पणी नहीं की
एपल ने इस मामले पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। हालांकि, कंपनी ने iOS 26.5 का डेवलपर बीटा जारी किया है, लेकिन उसमें भी AI फीचर्स शामिल नहीं हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एपल अपने बड़े AI अपडेट को iOS 27 में ला सकता है। यह अपडेट जून 2026 में WWDC इवेंट में पेश किया जा सकता है और सितंबर में नए iPhone के साथ रोलआउट होगा।

फिलहाल एपल नई Siri को एक एडवांस AI एजेंट के रूप में तैयार कर रहा है, जो एप्स में काम कर सकेगी, वेब सर्च कर सकेगी और पिछले डेटा को भी याद रखेगी।

चीनी यूजर्स को एपल इंटेलिजेंस के लिए अभी और इंतजार करना पड़ सकता है। एपल फिलहाल अपनी तकनीक को वहां के सख्त कानूनों के हिसाब से ढालने की कोशिश कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed