{"_id":"69cb9edc66cc0fd502089b30","slug":"airtel-rs-48-plan-data-voucher-jiocinema-hotstar-ipl-2026-benefits-2026-03-31","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Airtel का ₹48 का नया प्लान लॉन्च: 1GB डेटा के साथ मिलेगा OTT एक्सेस, IPL भी देखें","category":{"title":"Tech Diary","title_hn":"टेक डायरी","slug":"tech-diary"}}
Airtel का ₹48 का नया प्लान लॉन्च: 1GB डेटा के साथ मिलेगा OTT एक्सेस, IPL भी देखें
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Nitish Kumar
Updated Tue, 31 Mar 2026 03:46 PM IST
सार
Airtel ने यूजर्स के लिए ₹48 का नया किफायती प्लान पेश किया है। इस डेटा वाउचर में 1GB डेटा के साथ OTT प्लेटफॉर्म का एक्सेस भी मिलेगा। खास बात यह है कि यूजर्स इस प्लान से IPL 2026 का मजा भी ले सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 6
एयरटेल रिचार्ज पैक
- फोटो : एआई जनरेटेड
Link Copied
टेलीकॉम कंपनी Airtel ने अपने प्रीपेड यूजर्स के लिए ₹48 का नया प्लान लॉन्च किया है। यह एक डेटा वाउचर है, जिसमें यूजर्स को इंटरनेट के साथ-साथ OTT प्लेटफॉर्म का एक्सेस भी दिया जा रहा है।
Trending Videos
2 of 6
Airtel
- फोटो : एयरटेल
इस प्लान में यूजर्स को 1GB 4G डेटा मिलता है। हालांकि इसमें कोई सर्विस वैलिडिटी नहीं दी गई है। इसके बजाय यह प्लान 1 महीने की अलग वैलिडिटी के साथ आता है। यानी OTT का फायदा भी पूरे एक महीने तक मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
JioHotstar
- फोटो : एआई जनरेटेड
इस प्लान की सबसे खास बात इसका OTT बेनिफिट है। Airtel इस वाउचर के साथ JioHotstar Mobile का सब्सक्रिप्शन दे रहा है। इसके जरिए यूजर्स IPL 2026 के मैच भी देख सकते हैं। यही वजह है कि यह प्लान खास तौर पर क्रिकेट फैंस के लिए आकर्षक बन गया है।
4 of 6
Airtel
- फोटो : PTI
रिपोर्ट के मुताबिक, यह प्लान कई सर्कल्स में उपलब्ध है और धीरे-धीरे सभी जगह रोलआउट किया जा रहा है। अगर किसी क्षेत्र में यह प्लान अभी उपलब्ध नहीं है, तो कंपनी इसे जल्द ही वहां भी लॉन्च कर सकती है।
विज्ञापन
5 of 6
AIRTEL
- फोटो : AIRTEL
Airtel के पास यह पहला प्लान नहीं है जिसमें JioHotstar का एक्सेस मिल रहा है। इससे पहले कंपनी ₹195, ₹279 और ₹361 के प्लान में भी OTT बेनिफिट दे चुकी है। खास तौर पर ₹279 वाले प्लान में Netflix और ZEE5 जैसे प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस भी मिलता है और इसकी वैधता भी 1 महीने की होती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।