{"_id":"69ca6627f813d8bbf9079e66","slug":"jio-best-prepaid-recharge-plan-for-ipl-2026-unlimited-5g-data-jio-hotstar-subscription-70-days-validity-2026-03-30","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Jio के इस एक रिचार्ज में कट जाएगा IPL 2026: फ्री में मिलेगा Jio Hotstar का सब्सक्रिप्शन, अनलिमिटेड 5G डेटा","category":{"title":"Tech Diary","title_hn":"टेक डायरी","slug":"tech-diary"}}
Jio के इस एक रिचार्ज में कट जाएगा IPL 2026: फ्री में मिलेगा Jio Hotstar का सब्सक्रिप्शन, अनलिमिटेड 5G डेटा
Mon, 30 Mar 2026 05:31 PM IST
Nitish Kumar
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Nitish Kumar
Updated Mon, 30 Mar 2026 05:31 PM IST
सार
Jio Best Plan For IPL 2026: रिलायंस जियो के ग्राहकों के लिए एक ऐसा प्रीपेड रिचार्ज पैक उपलब्ध है जिसमें IPL के दीवानों की हर ख्वाहिश पूरी होगी। इस जबरदस्त प्लान में न केवल अनलिमिटेड 5G डेटा का फायदा मिलेगा बल्कि आपको 70 दिनों की वैलिडिटी भी मिलेगी।
विज्ञापन
IPL 2026 के लिए जियो का ये रिचार्ज है बेस्ट
- फोटो : एआई जनरेटेड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इन दिनों भारत के क्रिकेट प्रेमियों पर IPL 2026 का खुमार सिर चढ़कर बोल रहा है। इस बार भी जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar) पर IPL 2026 को लाइव स्ट्रीम किया जा रहा है। मैच देखने के लिए कई लोग Jio Hotstar का सब्सक्रिप्शन अलग से खरीदते हैं जो बहुत महंगा पड़ जाता है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे प्रीपेड रिचार्ज प्लान के बारे में बता रहे हैं जिसमें आपको बिल्कुल मुफ्त में Jio Hotstar का पूरे 3 महीने का सब्सक्रिप्शन मिलेगा। साथ ही आप अनलिमिटेल 5G डेटा का फी फायदा उठा पाएंगे। इस एक रिचार्ज पर आप पूरे IPL सीजन को एन्जॉय कर सकते हैं क्योंकि इसमें पूरे 70 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। तो चलिए जानते हैं...
Jio के 719 रुपये के पैक के फायदे
- फोटो : एआई जनरेटेड
Jio के 719 रुपये के पैक के फायदे
रिलायंस जियो के ग्राहकों के लिए 719 रुपये का एक जबरदस्त प्री-पेड रिचार्ज प्लान उपलब्ध है। इस रिचार्ज में न केवल भरपूर डेटा और कॉलिंग मिल रही है, बल्कि कंपनी ₹35,000 से ज्यादा के प्रीमियम सब्सक्रिप्शन भी मुफ्त दे रही है। आइए जानते हैं इस फायदे वाले सौदे के बारे में...
रिलायंस जियो के ग्राहकों के लिए 719 रुपये का एक जबरदस्त प्री-पेड रिचार्ज प्लान उपलब्ध है। इस रिचार्ज में न केवल भरपूर डेटा और कॉलिंग मिल रही है, बल्कि कंपनी ₹35,000 से ज्यादा के प्रीमियम सब्सक्रिप्शन भी मुफ्त दे रही है। आइए जानते हैं इस फायदे वाले सौदे के बारे में...
- इस प्लान की वैधता 70 दिनों की है। यूजर्स को हर दिन 2GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है, यानी कुल 140GB डेटा।
- डेटा खत्म होने के बाद भी इंटरनेट बंद नहीं होता, बल्कि 64Kbps की स्पीड पर चलता रहता है।
- कॉलिंग की बात करें तो इस प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग मिलती है। साथ ही, हर दिन 100 SMS भी दिए जाते हैं।
- अगर आपके इलाके में 5G नेटवर्क उपलब्ध है, तो अनलिमिटेड 5G डेटा का फायदा भी उठाया जा सकता है।
मिलते हैं कई प्रीमियम सब्सक्रिप्शन
- फोटो : PTI
मिलते हैं कई प्रीमियम सब्सक्रिप्शन
- इस प्लान के साथ यूजर्स को 3 महीने का JioHotstar सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा है। इसमें मोबाइल और टीवी दोनों पर कंटेंट देखा जा सकता है। आप इसमें IPL 2026 का पूरा सीजन देख सकते हैं।
- इसके अलावा, Google Gemini का 18 महीने का Pro प्लान भी फ्री मिलता है, जिसकी कीमत करीब ₹35,100 बताई जा रही है। इसमें 2000GB क्लाउड स्टोरेज, एडवांस AI टूल्स और अन्य फीचर्स शामिल हैं।
- साथ ही, JioAICloud के जरिए 50GB फ्री क्लाउड स्टोरेज भी दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ऑफर का फायदा कैसे मिलेगा?
- फोटो : Freepik
ऑफर का फायदा कैसे मिलेगा?
- JioHotstar का फायदा उठाने के लिए एप में लॉगिन करते समय वही Jio नंबर इस्तेमाल करना जरूरी है जिसे आपने रिचार्ज किया है।
- Google Gemini के ऑफर का लाभ उठाने के लिए आपके पास गूगल जेमिनी का एक्टिव अकाउंट होना चाहिए। आपके जियो अकाउंट और गूगल जेमिनी अकाउंट में एक ही ई-मेल आईडी होनी चाहिए।
- इस तरह ₹719 का यह प्लान डेटा, एंटरटेनमेंट और AI बेनिफिट्स का एक पूरा पैकेज बनकर सामने आता है।