सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   how to check blood availability online umang app eraktkosh guide

अब ब्लड के लिए नहीं भटकना पड़ेगा: मोबाइल से मिनटों में जानें किस अस्पताल में है खून, ऐसे चेक करें उपलब्धता

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Nitish Kumar Updated Tue, 31 Mar 2026 09:01 AM IST
विज्ञापन
सार

इमरजेंसी में अपनों के लिए खून की तलाश करना किसी पहाड़ तोड़ने जैसा होता है। हालांकि, अब आपको ब्लड के लिए एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल भटकने की जरूरत नहीं है। सरकार के एक एप के जरिए आप घर बैठे ही जान सकते हैं कि किस ब्लड बैंक में जरूरत का ब्लड ग्रुप उपलब्ध है।

how to check blood availability online umang app eraktkosh guide
इस मोबाइल एप से जानें कहां है ब्लड - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार

अक्सर देखा गया है कि जब किसी मरीज को अचानक खून की जरूरत पड़ती है, तो उसके परिजन घबरा जाते हैं। वे जानकारी न होने के कारण एक ब्लड बैंक से दूसरे ब्लड बैंक भागते हैं। लेकिन अब केंद्र सरकार की डिजिटल पहल ने इस समस्या का समाधान निकाल लिया है। अब आप अस्पताल पहुंचने से पहले ही अपने मोबाइल पर चेक कर सकते हैं कि वहां आपके ग्रुप का खून स्टॉक में है या नहीं।
Trending Videos


क्या है UMANG एप?
UMANG एप का मतलब है 'यूनिफाइड मोबाइल एप्लीकेशन फॉर न्यू-एज गवर्नेंस'। इसे सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने तैयार किया है। यह एक ऐसा सुपर एप है जिसमें 1000 से ज्यादा सरकारी सेवाएं एक साथ मिलती हैं। इसी एप के जरिए आप 'ई-रक्तकोष' (e-RaktKosh) प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर सकते हैं, जो देशभर के ब्लड बैंकों का लाइव डेटा दिखाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे चेक करें ब्लड की उपलब्धता
अगर आपको तुरंत खून की जरूरत है, तो इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें:
  • सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में UMANG एप डाउनलोड करें।
  • ऐप खोलें और सर्च बार में 'e-RaktKosh' या 'Blood Bank' टाइप करें।
  • अब अपने राज्य (State) और जिले (District) का चुनाव करें।
  • आपके सामने उस इलाके के सभी ब्लड बैंकों की लिस्ट आ जाएगी।
  • यहां आप देख सकते हैं कि किस ब्लड बैंक में किस ग्रुप (जैसे A+, O-, B+) की कितनी यूनिट मौजूद है।

क्यों है यह फीचर जीवन रक्षक?
इस डिजिटल सुविधा का सबसे बड़ा फायदा समय की बचत है। इमरजेंसी में समय की बर्बादी मरीज की जान पर भारी पड़ सकती है। यह ऐप आपको सही दिशा दिखाता है ताकि आप सीधे उसी ब्लड बैंक पहुंचे जहां खून उपलब्ध है।

जरूरी सलाह
हालांकि एप पर डेटा लगातार अपडेट होता है, फिर भी ब्लड बैंक के लिए घर से निकलने से पहले वहां दिए गए नंबर पर फोन करके पुष्टि जरूर कर लें। इससे आप किसी भी तकनीकी देरी या अनावश्यक परेशानी से बच सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed