सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   air canada ceo apology french language controversy pilot death

Air Canada: अंग्रेजी में भाषण देकर फंसे एयर कनाडा के सीईओ, सार्वजनिक रूप से मांगी माफी; जानें पूरा विवाद

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Nitish Kumar Updated Mon, 30 Mar 2026 03:28 PM IST
विज्ञापन
सार

Michael Rousseau French Language Controversy: एयर कनाडा के सीईओ माइकल रूसो एक गंभीर भाषाई विवाद के केंद्र में हैं। एक विमान हादसे में मारे गए पायलटों के परिवारों के प्रति अंग्रेजी में शोक संवेदना व्यक्त करने पर उनकी कड़ी आलोचना हुई। अब उन्होंने सार्वजनिक रूप से अपनी इस चूक के लिए माफी मांगी है।

air canada ceo apology french language controversy pilot death
फ्लाइट - फोटो : Adobe stock
विज्ञापन

विस्तार

पिछले हफ्ते न्यूयॉर्क के ला गार्डिया एयरपोर्ट पर एयर कनाडा का एक विमान लैंडिंग के दौरान फायर ट्रक से टकरा गया था। इस भीषण हादसे में विमान के दोनों पायलटों, कैप्टन एंटोनी फॉरेस्ट और फर्स्ट ऑफिसर मैकेंजी गुंथर की मौत हो गई थी। इस त्रासदी के बाद सीईओ माइकल रूसो ने एक वीडियो संदेश जारी किया था। विवाद तब शुरू हुआ जब 4 मिनट के इस वीडियो में रूसो लगभग पूरी तरह अंग्रेजी में ही बोले। उन्होंने फ्रेंच भाषा के सिर्फ दो शब्दों 'Bonjour' (नमस्ते) और 'Merci' (धन्यवाद) का इस्तेमाल किया। बता दें कि कनाडा में फ्रेंच दूसरी आधिकारिक भाषा है और इसे लेकर वहां के लोग काफी संवेदनशील हैं।
Trending Videos


प्रधानमंत्री ने जताई नाराजगी
कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने इस मामले पर सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने कहा कि रूसो का केवल अंग्रेजी में संदेश देना उनके 'निर्णय की क्षमता' और 'संवेदना' की कमी को दर्शाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्यूबेक प्रांत, जहां मुख्य रूप से फ्रेंच बोली जाती है, वहां इस बात को लेकर सबसे ज्यादा गुस्सा है। क्यूबेक की नेशनल असेंबली ने तो एक प्रस्ताव पारित कर रूसो के इस्तीफे की मांग तक कर दी है। नेताओं का कहना है कि यह देश के फ्रेंच बोलने वाले नागरिकों का अपमान है।

सीईओ ने माफीनामे में क्या कहा?
भारी दबाव के बीच माइकल रूसो ने लिखित बयान जारी कर माफी मांगी है। रूसो ने कहा कि उन्हें इस बात का गहरा दुख है कि उनके फ्रेंच न बोल पाने की वजह से लोगों का ध्यान पीड़ित परिवारों के दुख से भटक गया। उन्होंने स्वीकार किया कि कई वर्षों तक ट्यूशन लेने के बावजूद वे अभी भी फ्रेंच में खुद को व्यक्त करने में सक्षम नहीं हैं। उन्होंने वादा किया कि वे अपनी भाषा सुधारने की कोशिश जारी रखेंगे।

रूसो ने दोहराया कि एयर कनाडा इस हादसे की जांच में अमेरिकी और कनाडाई अधिकारियों का पूरा सहयोग कर रही है। उन्होंने उन कर्मचारियों की भी तारीफ की जो इस दुख की घड़ी में भी पेशेवर तरीके से अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

कनाडा के भाषाई नियम: क्यों कंपनियों के लिए फ्रेंच है अनिवार्य?
कनाडा में भाषा केवल संवाद का साधन नहीं, बल्कि एक गहरा सांस्कृतिक और कानूनी मुद्दा है। एयर कनाडा के सीईओ द्वारा केवल अंग्रेजी में शोक व्यक्त करने पर उपजा विवाद वहां के कड़े भाषाई नियमों की अहमियत को साफ तौर पर दर्शाता है।

कनाडा के आधिकारिक भाषा अधिनियम के अनुसार अंग्रेजी और फ्रेंच दोनों को समान दर्जा प्राप्त है। विशेष रूप से क्यूबेक (Quebec) प्रांत में बिल 101 और बिल 96 जैसे कानून लागू हैं, जो फ्रेंच भाषा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं। यहां कंपनियों के लिए विज्ञापन, कानूनी दस्तावेज और कस्टमर सर्विस में फ्रेंच का इस्तेमाल करना कानूनी रूप से अनिवार्य है।

कंपनियों के लिए कुछ प्रमुख प्रोटोकॉल
  • वेबसाइट, एप और कस्टमर सपोर्ट में दोनों भाषाओं का विकल्प होना जरूरी है।
  • बड़ी कंपनियों के प्रमुखों (CEOs) से उम्मीद की जाती है कि वे कम से कम बुनियादी फ्रेंच जरूर बोलें ताकि वे सभी नागरिकों से जुड़ सकें।
  • हर प्रोडक्ट की पैकिंग और विज्ञापनों पर जानकारी दोनों भाषाओं में होनी चाहिए।

इन नियमों की अनदेखी करने पर कंपनियों को भारी जुर्माना और कड़े राजनीतिक विरोध का सामना करना पड़ता है। यह विवाद वैश्विक कंपनियों के लिए एक बड़ा सबक है कि बिजनेस की सफलता के लिए स्थानीय भाषाई संवेदनाओं का सम्मान करना अनिवार्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed